अगर दक्षिण अफ्रीका से दूसरा टेस्ट हारी टीम इंडिया तो क्या WTC फाइनल में कर पाएगी प्रवेश? हैरान कर देगा समीकरण
गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई थी. पहली पारी में 288 रनों की बढ़त हासिल करने वाली दक्षिण अफ्रीका सीरीज में टीम इंडिया का 2-0 से सूपड़ा साफ करने के करीब है. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 212 रन भी बना लेती है, तो टीम इंडिया को 500 रनों का लक्ष्य मिलेगा. इससे आप समझ ही सकते हैं कि दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका कितनी मजबूत स्थिति में आ पहुंचा है. अगर भारत यह टेस्ट मैच हार जाता है, तो उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पोजीशन पर क्या असर पड़ेगा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा. WTC पॉइंट्स टेबल का मौजूदा हाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल के मौजूदा हाल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर पहले स्थान पर बना हुआ है. WTC की पॉइंट्स टेबल में पॉइंट्स की प्रतिशतता के आधार पर टीमों को रैंकिंग दी जाती है. पहले स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स प्रतिशत 100 है, जबकि 66.67 के प्रतिशत के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे और श्रीलंका तीसरे (66.67) स्थान पर है. भारत अभी चौथे नंबर पर है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 54.17 है. अभी पाकिस्तान पांचवें, इंग्लैंड छठे और बांग्लादेश सातवें स्थान पर है. WTC 2025-27 के चक्र में वेस्टइंडीज अब तक अपने सभी 5 मैच हार चुकी है और अभी टेबल में आठवें स्थान पर है. न्यूजीलैंड ने अभी तक मौजूदा चक्र में कोई मैच नहीं खेला है. दूसरा टेस्ट हारा भारत, तो पाकिस्तान को फायदा अगर दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारतीय टीम दूसरा टेस्ट भी हार जाती है, तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 48.14 हो जाएगा. इससे सीधा फायदा पाकिस्तान को मिलेगा, जो 50 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज हारने से टीम इंडिया अंक तालिका में नंबर-5 पर आ जाएगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अपने दूसरे स्थान को और मजबूत कर लेगा, क्योंकि गुवाहाटी टेस्ट जीतने पर उसका पॉइंट्स प्रतिशत 75 पर पहुंच जाएगा. अब सवाल है कि क्या टीम इंडिया फाइनल की रेस में बनी रहेगी? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में भारत के 9 मैच बचेंगे. उनमें से 2 सीरीज भारतीय टीम को विदेश में खेलनी हैं. सीधा-सीधा समीकरण बनता है कि भारत बचे हुए 9 टेस्ट मैचों में 8 जीत दर्ज कर लेता है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 70 को पार कर जाएगा. पिछले तीन फाइनल को देखें तो उनमें फाइनल में जाने वाली टीमों का प्रतिशत औसतन 64-68 रहा है. ऐसे में अगले 8 टेस्ट जीतकर भारतीय टीम फाइनल में आसानी से प्रवेश कर सकती है. यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test: 93 रन, 6 विकेट..., मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, भारत में ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने
गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम की पहली पारी 201 रनों पर सिमट गई थी. पहली पारी में 288 रनों की बढ़त हासिल करने वाली दक्षिण अफ्रीका सीरीज में टीम इंडिया का 2-0 से सूपड़ा साफ करने के करीब है. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 212 रन भी बना लेती है, तो टीम इंडिया को 500 रनों का लक्ष्य मिलेगा. इससे आप समझ ही सकते हैं कि दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका कितनी मजबूत स्थिति में आ पहुंचा है. अगर भारत यह टेस्ट मैच हार जाता है, तो उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पोजीशन पर क्या असर पड़ेगा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.
WTC पॉइंट्स टेबल का मौजूदा हाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल के मौजूदा हाल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर पहले स्थान पर बना हुआ है. WTC की पॉइंट्स टेबल में पॉइंट्स की प्रतिशतता के आधार पर टीमों को रैंकिंग दी जाती है. पहले स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स प्रतिशत 100 है, जबकि 66.67 के प्रतिशत के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे और श्रीलंका तीसरे (66.67) स्थान पर है. भारत अभी चौथे नंबर पर है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 54.17 है.
अभी पाकिस्तान पांचवें, इंग्लैंड छठे और बांग्लादेश सातवें स्थान पर है. WTC 2025-27 के चक्र में वेस्टइंडीज अब तक अपने सभी 5 मैच हार चुकी है और अभी टेबल में आठवें स्थान पर है. न्यूजीलैंड ने अभी तक मौजूदा चक्र में कोई मैच नहीं खेला है.
दूसरा टेस्ट हारा भारत, तो पाकिस्तान को फायदा
अगर दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारतीय टीम दूसरा टेस्ट भी हार जाती है, तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 48.14 हो जाएगा. इससे सीधा फायदा पाकिस्तान को मिलेगा, जो 50 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज हारने से टीम इंडिया अंक तालिका में नंबर-5 पर आ जाएगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अपने दूसरे स्थान को और मजबूत कर लेगा, क्योंकि गुवाहाटी टेस्ट जीतने पर उसका पॉइंट्स प्रतिशत 75 पर पहुंच जाएगा.
अब सवाल है कि क्या टीम इंडिया फाइनल की रेस में बनी रहेगी? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में भारत के 9 मैच बचेंगे. उनमें से 2 सीरीज भारतीय टीम को विदेश में खेलनी हैं. सीधा-सीधा समीकरण बनता है कि भारत बचे हुए 9 टेस्ट मैचों में 8 जीत दर्ज कर लेता है तो उसका पॉइंट्स प्रतिशत 70 को पार कर जाएगा. पिछले तीन फाइनल को देखें तो उनमें फाइनल में जाने वाली टीमों का प्रतिशत औसतन 64-68 रहा है. ऐसे में अगले 8 टेस्ट जीतकर भारतीय टीम फाइनल में आसानी से प्रवेश कर सकती है.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?