Abhishek Sharma के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय के साथ नहीं हुआ इतना बुरा

Abhishek Sharma Stats T20 World Cup: अभिषेक शर्मा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली 3 पारियों में जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वो 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. इससे पहले अभिषेक यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ भी कोई रन नहीं बना पाए थे. अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे पहले भारतीय हैं, जो अपनी पहली 3 वर्ल्ड कप पारियों में '0' पर आउट हो गए हों. उनसे पहले यह रिकॉर्ड आशीष नेहरा के नाम था, जो अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की पहली 2 पारियों में बिना रन बनाए आउट हो गए थे. नेहरा टी20 वर्ल्ड कप में कभी कोई रन नहीं बना सके. 0 की हैट्रिक, शर्मसार करने वाला रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप करियर में पहली 3 पारियों में 'जीरो' की हैट्रिक लगाई है. बताते चलें कि ये अभिषेक शर्मा का पहला टी20 वर्ल्ड कप है. यूएसए के खिलाफ तो वो गोल्डन डक का शिकार बने थे. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद खेलने बाद भी वो कोई रन नहीं बना पाए थे. अब नीदरलैंड्स के खिलाफ वो तीसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. 6 पारी, चार बार 0 भारतीय ओपनर का ये खराब रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप से पहले से चला आ रहा है. वो पिछली 6 टी20 पारियों में से 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं. पिछली 6 टी20 पारियों में अभिषेक शर्मा सिर्फ एक अर्धशतक समेत 98 रन बना सके हैं, जिनमें वो चार बार शून्य पर आउट हुए हैं. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की शान से सुपर-8 में एंट्री, फरहान की सेंचुरी, फिर PAK गेंदबाजों ने उड़ाई नामीबिया की धज्जियां

Feb 18, 2026 - 21:30
 0
Abhishek Sharma के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय के साथ नहीं हुआ इतना बुरा

Abhishek Sharma Stats T20 World Cup: अभिषेक शर्मा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली 3 पारियों में जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वो 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. इससे पहले अभिषेक यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ भी कोई रन नहीं बना पाए थे.

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे पहले भारतीय हैं, जो अपनी पहली 3 वर्ल्ड कप पारियों में '0' पर आउट हो गए हों. उनसे पहले यह रिकॉर्ड आशीष नेहरा के नाम था, जो अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की पहली 2 पारियों में बिना रन बनाए आउट हो गए थे. नेहरा टी20 वर्ल्ड कप में कभी कोई रन नहीं बना सके.

0 की हैट्रिक, शर्मसार करने वाला रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप करियर में पहली 3 पारियों में 'जीरो' की हैट्रिक लगाई है. बताते चलें कि ये अभिषेक शर्मा का पहला टी20 वर्ल्ड कप है. यूएसए के खिलाफ तो वो गोल्डन डक का शिकार बने थे. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंद खेलने बाद भी वो कोई रन नहीं बना पाए थे. अब नीदरलैंड्स के खिलाफ वो तीसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए.

6 पारी, चार बार 0

भारतीय ओपनर का ये खराब रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप से पहले से चला आ रहा है. वो पिछली 6 टी20 पारियों में से 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं. पिछली 6 टी20 पारियों में अभिषेक शर्मा सिर्फ एक अर्धशतक समेत 98 रन बना सके हैं, जिनमें वो चार बार शून्य पर आउट हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की शान से सुपर-8 में एंट्री, फरहान की सेंचुरी, फिर PAK गेंदबाजों ने उड़ाई नामीबिया की धज्जियां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow