शादी पोस्टपोन? स्मृति मंधाना के मंगेतर Palash Muchhal ने तोड़ी चुप्पी; बताया कब तक करना होगा इंतजार

बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोज़र और स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल ने अपनी शादी के स्थगित होने पर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से स्मृति-पलाश की शादी को स्थगित कर दिया गया है. पलाश ने लोगों से आग्रह किया कि इस संवेदनशील समय में दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें. पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से स्मृति और पलाश की शादी स्थगित कर दी गई है. मेरा सभी से आग्रह है कि इस संवेदनशील समय में दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें." पिछले दिनों स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की अलग-अलग रस्मों की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर जमकर बवाल मचाया हुआ था. महाराष्ट्र के सांगली में 23 नवंबर को उनका शादी समारोह होने वाला था, लेकिन अचानक स्मृति के पिता, श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ने से दोनों की शादी स्थगित किए जाने की खबरें सामने आईं. इसी बीच उन खबरों ने भी तूल पकड़ा हुआ है कि स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से रस्मों की फोटो और वीडियो को हटा दिया है. इससे उन अफवाहों ने भी तूल पकड़ा कि स्मृति और पलाश के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. मगर पलाश मुच्छल के हालिया पोस्ट ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. आपको याद दिला दें कि शादी समारोह में दोनों परिवार के सदस्यों के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी पहुंचने वाली थीं. स्मृति मंधाना लगातार साथी क्रिकेटरों के साथ तस्वीर और वीडियो साझा कर रही थीं.

Nov 24, 2025 - 20:30
 0
शादी पोस्टपोन? स्मृति मंधाना के मंगेतर Palash Muchhal ने तोड़ी चुप्पी; बताया कब तक करना होगा इंतजार

बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोज़र और स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल ने अपनी शादी के स्थगित होने पर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से स्मृति-पलाश की शादी को स्थगित कर दिया गया है. पलाश ने लोगों से आग्रह किया कि इस संवेदनशील समय में दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें.

पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से स्मृति और पलाश की शादी स्थगित कर दी गई है. मेरा सभी से आग्रह है कि इस संवेदनशील समय में दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें."

पिछले दिनों स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की अलग-अलग रस्मों की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर जमकर बवाल मचाया हुआ था. महाराष्ट्र के सांगली में 23 नवंबर को उनका शादी समारोह होने वाला था, लेकिन अचानक स्मृति के पिता, श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ने से दोनों की शादी स्थगित किए जाने की खबरें सामने आईं.

इसी बीच उन खबरों ने भी तूल पकड़ा हुआ है कि स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से रस्मों की फोटो और वीडियो को हटा दिया है. इससे उन अफवाहों ने भी तूल पकड़ा कि स्मृति और पलाश के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. मगर पलाश मुच्छल के हालिया पोस्ट ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

आपको याद दिला दें कि शादी समारोह में दोनों परिवार के सदस्यों के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी पहुंचने वाली थीं. स्मृति मंधाना लगातार साथी क्रिकेटरों के साथ तस्वीर और वीडियो साझा कर रही थीं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow