हरभजन सिंह का बड़ा बयान, कहा- जिन्होंने कुछ खास हासिल नहीं किया, वे रोहित-कोहली के भविष्य कर रहे हैं तय

Former Player Harbhajan Singh Statement On Rohit-Kohli Future: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को ये दुर्भाग्यपूर्ण लगता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का भविष्य ऐसे लोग तय कर रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में कुछ खास हासिल नहीं किया है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि यह जोड़ी 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक खेलती रहेगी. रोहित अभी 38 वर्ष के हैं और विराट कोहली 37 वर्ष के और ये दोनों अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं. वो वनडे विश्व कप तक खेलते रहेंगे या नहीं इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने इस बात पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है कि ये दोनों वनडे विश्व कप तक खेलते रहेंगे या नहीं. हरभजन सिंह ने रोहित-कोहली पर दिया बयान हरभजन ने कहा, ‘‘ये मेरी समझ से परे है. मैं इसका जवाब नहीं दे पाऊंगा क्योंकि मैं खुद एक खिलाड़ी रहा हूं और जो मैं देख रहा हूं वो मेरे साथ भी हुआ है. मेरे कई साथियों के साथ ऐसा हुआ है, लेकिन ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. हम इस बारे में बात नहीं करते या इस पर कोई चर्चा नहीं करते.’’ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 417 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कोहली और रोहित के साथ किए जा रहे व्यवहार के संदर्भ में कहा, ‘‘जब मैं विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को देखता हूं जो अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है तो मुझे बहुत खुशी होती है. ये थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे लोग उनके भविष्य के बारे में फैसला कर रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में कुछ खास हासिल नहीं किया है.’’ हरभजन ने कहा रोहित-कोहली युवा पीढ़ी के लिए करेंगे उदाहरण पेश वनडे विश्व कप में अभी एक समय साल से भी अधिक समय है लेकिन हरभजन ने रोहित और कोहली का समर्थन करते हुए कहा कि वे इस विश्व कप के दौरान शानदार फॉर्म में रहेंगे और अगली पीढ़ी के लिए मानक स्थापित करेंगे. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में घरेलू मैदान पर लगातार दो शतक लगाए हैं, जबकि रोहित ने पिछली चार पारियों में दो अर्द्धशतक और एक शतक लगाया है. हरभजन ने कहा, ‘‘उन्होंने हमेशा रन बनाए हैं और भारत के लिए शुरू से ही अच्छा योगदान दिया है. उन्होंने बल्लेबाज के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम के कप्तान भी रहे हैं. मुझे वास्तव में अच्छा लग रहा है कि वे दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे युवा पीढ़ी के लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं और ये दिखा रहे हैं कि चैंपियन बनने के लिए क्या करना पड़ता है. इसलिए सही उदाहरण पेश करने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को बधाई.’’

Dec 4, 2025 - 16:30
 0
हरभजन सिंह का बड़ा बयान, कहा- जिन्होंने कुछ खास हासिल नहीं किया, वे रोहित-कोहली के भविष्य कर रहे हैं तय

Former Player Harbhajan Singh Statement On Rohit-Kohli Future: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को ये दुर्भाग्यपूर्ण लगता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का भविष्य ऐसे लोग तय कर रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में कुछ खास हासिल नहीं किया है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि यह जोड़ी 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक खेलती रहेगी. रोहित अभी 38 वर्ष के हैं और विराट कोहली 37 वर्ष के और ये दोनों अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं. वो वनडे विश्व कप तक खेलते रहेंगे या नहीं इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने इस बात पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है कि ये दोनों वनडे विश्व कप तक खेलते रहेंगे या नहीं.

हरभजन सिंह ने रोहित-कोहली पर दिया बयान

हरभजन ने कहा, ‘‘ये मेरी समझ से परे है. मैं इसका जवाब नहीं दे पाऊंगा क्योंकि मैं खुद एक खिलाड़ी रहा हूं और जो मैं देख रहा हूं वो मेरे साथ भी हुआ है. मेरे कई साथियों के साथ ऐसा हुआ है, लेकिन ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. हम इस बारे में बात नहीं करते या इस पर कोई चर्चा नहीं करते.’’

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 417 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कोहली और रोहित के साथ किए जा रहे व्यवहार के संदर्भ में कहा, ‘‘जब मैं विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को देखता हूं जो अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है तो मुझे बहुत खुशी होती है. ये थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे लोग उनके भविष्य के बारे में फैसला कर रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में कुछ खास हासिल नहीं किया है.’’

हरभजन ने कहा रोहित-कोहली युवा पीढ़ी के लिए करेंगे उदाहरण पेश

वनडे विश्व कप में अभी एक समय साल से भी अधिक समय है लेकिन हरभजन ने रोहित और कोहली का समर्थन करते हुए कहा कि वे इस विश्व कप के दौरान शानदार फॉर्म में रहेंगे और अगली पीढ़ी के लिए मानक स्थापित करेंगे. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में घरेलू मैदान पर लगातार दो शतक लगाए हैं, जबकि रोहित ने पिछली चार पारियों में दो अर्द्धशतक और एक शतक लगाया है. हरभजन ने कहा, ‘‘उन्होंने हमेशा रन बनाए हैं और भारत के लिए शुरू से ही अच्छा योगदान दिया है. उन्होंने बल्लेबाज के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम के कप्तान भी रहे हैं. मुझे वास्तव में अच्छा लग रहा है कि वे दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे युवा पीढ़ी के लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं और ये दिखा रहे हैं कि चैंपियन बनने के लिए क्या करना पड़ता है. इसलिए सही उदाहरण पेश करने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को बधाई.’’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow