6.6.6.6.6.6.6…ईशान किशन ने ठोका सिर्फ 20 गेंद में 53 रन, टी20 वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमों को डराया
Ishan Kishan Scored Explosive Half Century In T20 World Cup Warm Up Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया अपनी तैयारियां शुरू हो चुकी है. टीम इंडिया का बीती रात यानी 4 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के अपने वॉर्म अप मैच में साउथ अफ्रीका से सामना हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने संभाली. किशन ने इस मैच में ओपनर के तौर पर संजू सैमसन की जगह ली. ईशान टी20 वर्ल्ड कप में आने से पहले कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबले में भी अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा. उन्होंने इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. ईशान किशन की धमाकेदार बल्लेबाजी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में संजू सैमसन की जगह ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं के सामने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है. बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने महज 20 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के मारे. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी किशन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. ???????????????? ???? ????????????????????… ???????????? ????????’???? ???????????????? ????Ishan Kishan is timing it sweetly as #TeamIndia set the tone from the start! ????ICC Men's #T20WorldCup | Warm-Up Match | ???? #INDvSA | LIVE NOW ➡️ https://t.co/KpRezrTaFe pic.twitter.com/q7hKFtkU1k — Star Sports (@StarSportsIndia) February 4, 2026 किशन ने पहले ही ओवर से किया था अटैक ईशान किशन ने भारतीय पारी की शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज की. उन्होंने पारी की दूसरी ही गेंद पर लुंगी एनगिडी को छक्का जड़कर अपना खाता खोला. ईशान का आक्रामक रूप पांचवें ओवर में देखने को मिला, जब उन्होंने एनरिक नॉर्किया के ओवर की आखिरी चार गेंदों पर लगातार 6, 6, 4 और 6 रन लगाकर कुल 22 रन बना डाले. इसके बाद छठे ओवर की चौथी गेंद पर क्वेना मफाका को छक्का मारकर उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उनकी इस पारी ने ये संकेत दे दिया है कि वे वर्ल्ड कप में अभिषेक के साथ ओपनिंग करने के लिए एकदम तैयार हैं.
Ishan Kishan Scored Explosive Half Century In T20 World Cup Warm Up Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया अपनी तैयारियां शुरू हो चुकी है. टीम इंडिया का बीती रात यानी 4 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के अपने वॉर्म अप मैच में साउथ अफ्रीका से सामना हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने संभाली. किशन ने इस मैच में ओपनर के तौर पर संजू सैमसन की जगह ली. ईशान टी20 वर्ल्ड कप में आने से पहले कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबले में भी अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा. उन्होंने इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा.
ईशान किशन की धमाकेदार बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में संजू सैमसन की जगह ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं के सामने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है. बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने महज 20 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के मारे. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी किशन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
???????????????? ???? ????????????????????… ???????????? ????????’???? ???????????????? ????
Ishan Kishan is timing it sweetly as #TeamIndia set the tone from the start! ????
ICC Men's #T20WorldCup | Warm-Up Match | ???? #INDvSA | LIVE NOW ➡️ https://t.co/KpRezrTaFe pic.twitter.com/q7hKFtkU1k — Star Sports (@StarSportsIndia) February 4, 2026
किशन ने पहले ही ओवर से किया था अटैक
ईशान किशन ने भारतीय पारी की शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज की. उन्होंने पारी की दूसरी ही गेंद पर लुंगी एनगिडी को छक्का जड़कर अपना खाता खोला. ईशान का आक्रामक रूप पांचवें ओवर में देखने को मिला, जब उन्होंने एनरिक नॉर्किया के ओवर की आखिरी चार गेंदों पर लगातार 6, 6, 4 और 6 रन लगाकर कुल 22 रन बना डाले. इसके बाद छठे ओवर की चौथी गेंद पर क्वेना मफाका को छक्का मारकर उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उनकी इस पारी ने ये संकेत दे दिया है कि वे वर्ल्ड कप में अभिषेक के साथ ओपनिंग करने के लिए एकदम तैयार हैं.
What's Your Reaction?