स्मृति मंधाना, जेमिमा, श्री चरणी को राज्य सरकारों से मिली प्राइज मनी, जानें किस सरकार ने दिए कितने करोड़ रुपये?

World Champions Got State Government Prize Money: भारतीय क्रिकेट टीम ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 (Women's World Cup 2025 Winner) जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की तरफ से करीब 40 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी. वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी भारतीय टीम के प्लेयर्स और स्टाफ मेंबर्स को 51 करोड़ रुपये का इनाम दिया. भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद कई राज्य सरकारें भारत की वर्ल्ड कप टीम में शामिल अपने प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित कर रही हैं. टीम इंडिया की प्लेयर्स को सरकारी नौकरी के साथ ही करोड़ों रुपये प्राइज मनी के तौर पर दिए जा रहे हैं. स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर और राधा यादव समेत कई खिलाड़ियों को राज्य सरकारों ने करोड़ों रुपये की इनाम राशि दी है. श्री चरणी को मिली सरकारी नौकरी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी और लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज श्री चरणी से मुलाकात की. आंध्र प्रदेश सरकार ने श्री चरणी को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर 2.5 करोड़ रुपये दिए. इसके साथ ही 1000 स्क्वायर यार्ड का प्लॉट भी गिफ्ट किया. चंद्रबाबू नायडू ने श्री चरणी को राज्य में ग्रुप-1 में बतौर अधिकारी सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है. The Government of Andhra Pradesh, led by Hon’ble Chief Minister Shri N. Chandrababu Naidu Garu has announced a cash award of ₹2.5 crore, a 1,000 sq. yard house site, and a Group-I government job for Ms. Shree Charani in recognition of her exemplary performance in the ICC Women’s… pic.twitter.com/lUHpx1fHy9 — CMO Andhra Pradesh (@AndhraPradeshCM) November 7, 2025 महाराष्ट्र सरकार ने दिए 2.25 करोड़ रुपये महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय टीम की तीन खिलाड़ियों उपकप्तान स्मृति मंधाना, स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज और लेफ्ट-आर्म स्पिनर राधा यादव को 2.25 करोड़ रुपये इनाम के रूप में दिए हैं. वहीं टीम इंडिया के कोच अमोल मजूमदार भी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने अमोल मजूमदार को 22.50 लाख रुपये का चेक दिया. क्रांति गौड़ को भी मिला सम्मान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मीडियम पेसर क्रांति गौड़ को मध्य प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये इनाम राशि देने का ऐलान किया है. सीएम मोहन यादव ने क्रांति गौड़ के माता-पिता को भी सम्मानित किया. रेणुका ठाकुर को हिमाचल सरकार ने दिया इनाम हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टीम इंडिया की धाकड़ गेंदबाज रेणुका ठाकुर को वीमेंस वर्ल्ड कप में बेहतर गेंदबाजी करने पर और भारत की वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा होने पर 1 करोड़ रुपये की धनराशि देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही हिमाचल सरकार ने रेणुका को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आने पर रेणुका ठाकुर का जोरदार स्वागत होगा. टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद हिमाचल के सीएम ने रेणुका से फोन पर बता करके जीत की बधाई दी थी. ऐतिहासिक विश्वकप विजय के बाद आज हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह ठाकुर से बात कर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उनकी विनम्रता, जज़्बा और देश के लिए खेलते हुए आँखों में झलकता गर्व क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। उनके हर शब्द में हिमाचल की मिट्टी की ख़ुशबू थी। बेटी रेणुका ने अपने हौसले और मेहनत से इतिहास… pic.twitter.com/mDjCx45SCF — Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) November 3, 2025 यह भी पढ़ें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में 5वां टी20, जानिए इस मैदान पर 200 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किस टीम के नाम

Nov 8, 2025 - 10:30
 0
स्मृति मंधाना, जेमिमा, श्री चरणी को राज्य सरकारों से मिली प्राइज मनी, जानें किस सरकार ने दिए कितने करोड़ रुपये?

World Champions Got State Government Prize Money: भारतीय क्रिकेट टीम ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 (Women's World Cup 2025 Winner) जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की तरफ से करीब 40 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी. वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी भारतीय टीम के प्लेयर्स और स्टाफ मेंबर्स को 51 करोड़ रुपये का इनाम दिया.

भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद कई राज्य सरकारें भारत की वर्ल्ड कप टीम में शामिल अपने प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित कर रही हैं. टीम इंडिया की प्लेयर्स को सरकारी नौकरी के साथ ही करोड़ों रुपये प्राइज मनी के तौर पर दिए जा रहे हैं. स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर और राधा यादव समेत कई खिलाड़ियों को राज्य सरकारों ने करोड़ों रुपये की इनाम राशि दी है.

श्री चरणी को मिली सरकारी नौकरी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी और लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज श्री चरणी से मुलाकात की. आंध्र प्रदेश सरकार ने श्री चरणी को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर 2.5 करोड़ रुपये दिए. इसके साथ ही 1000 स्क्वायर यार्ड का प्लॉट भी गिफ्ट किया. चंद्रबाबू नायडू ने श्री चरणी को राज्य में ग्रुप-1 में बतौर अधिकारी सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है.

महाराष्ट्र सरकार ने दिए 2.25 करोड़ रुपये

महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय टीम की तीन खिलाड़ियों उपकप्तान स्मृति मंधाना, स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज और लेफ्ट-आर्म स्पिनर राधा यादव को 2.25 करोड़ रुपये इनाम के रूप में दिए हैं. वहीं टीम इंडिया के कोच अमोल मजूमदार भी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने अमोल मजूमदार को 22.50 लाख रुपये का चेक दिया.

क्रांति गौड़ को भी मिला सम्मान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मीडियम पेसर क्रांति गौड़ को मध्य प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये इनाम राशि देने का ऐलान किया है. सीएम मोहन यादव ने क्रांति गौड़ के माता-पिता को भी सम्मानित किया.

रेणुका ठाकुर को हिमाचल सरकार ने दिया इनाम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टीम इंडिया की धाकड़ गेंदबाज रेणुका ठाकुर को वीमेंस वर्ल्ड कप में बेहतर गेंदबाजी करने पर और भारत की वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा होने पर 1 करोड़ रुपये की धनराशि देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही हिमाचल सरकार ने रेणुका को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आने पर रेणुका ठाकुर का जोरदार स्वागत होगा. टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद हिमाचल के सीएम ने रेणुका से फोन पर बता करके जीत की बधाई दी थी.

यह भी पढ़ें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में 5वां टी20, जानिए इस मैदान पर 200 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किस टीम के नाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow