सोलर पैनल को एक बार लगाने से नहीं चलेगा काम, हर मौसम के हिसाब से ऐसे करें देखभाल

Solar Power System Maintenance Tips: अगर आप सोलर एनर्जी सिस्टम लगा रहे हैं तो इसकी नियमित देखभाल जरूरी है. कंपनियां इस सिस्टम पर 20-25 साल तक की गारंटी देती है. इसलिए कई लोग सोचते हैं कि इंस्टॉल करने के बाद उनकी टेंशन खत्म हो गई है. असल में ऐसा नहीं है. बाकी एनर्जी-जनरेटिंग इक्विपमेंट की तरह सोलर पैनल समेत इस पूरे सिस्टम को मैंटेनेंस और देखभाल की जरूरत होती है. इससे न सिर्फ इसकी एफिशिएंसी बनी रहती है बल्कि कोई बड़ा नुकसान होने से पहले उसका पता भी लगाया जा सकता है. इसलिए आज हम आपको पूरे साल का प्लान बताने जा रहे हैं कि किस मौसम में सोलर एनर्जी सिस्टम का ध्यान रखना चाहिए. गर्मी में ऐसे करें देखभाल गर्मी में दिन लंबे हो जाते हैं और धूप भी ज्यादा तेज और कई घंटों तक रहती है, ऐसे में सोलर पैनल बिजली भी ज्यादा जनरेट करते हैं. हालांकि, टेंपरेचर ज्यादा हो जाने के कारण पैनल की एफिशिएंसी कम हो जाती है. गर्मी में आउटपुट को मॉनिटर करते रहें. अगर सिस्टम कम बिजली जनरेट कर रहा है तो यह किसी गड़बड़ के कारण हो सकता है. इसके अलावा पैनल के आसपास वेंटिलेशन होना जरूरी है. इससे ओवरहीटिंग नहीं होगी और टेंपरेचर को कुछ कम रखने में मदद मिलेगी. मानसून मानसून में धूप कम हो जाती है और बादलों के कारण एनर्जी जनरेशन भी कम हो जाता है. इस मौसम में माउंटिंग स्टेबिलिटी चेक कर ले. ज्यादा बारिश या तेज हवाओं के कारण पैनल का एंगल थोड़ा चेंज हो सकता है, जिस पर नजर रखना जरूरी है. अगर आप स्टोरेज के लिए बैटरी यूज कर रहे हैं तो इसके चार्ज लेवल पर भी नजर रखें. बारिश आदि के कारण अगर पावर सप्लाई नहीं आती है तो आपको बैटरी में स्टोरी बिजली की जरूरत पड़ सकती है.  सर्दी अगर आप पहाड़ी इलाकों में रहते हैं तो बर्फबारी को देखते हुए पैनल का एंगल एडजस्ट कर लें. अगर पैनल पर बर्फ जमा हो गई है तो इसे हटाने के लिए किसी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल न करें. बर्फबारी के बाद एक बार पैनल को जरूर चेक करें. इसके अलावा सर्दी में टेंपरेचर कम होने से बैटरी परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. इस बात का भी ध्यान रखें और बैटरी स्टोरेज को भी चेक करते रहें. सफाई रखना है जरूरी हर मौसम में सोलर पैनल की सफाई रखना जरूरी है. इस पर धूल-मिट्टी जमा होने या पेड़ों की टहनियों की छाया आदि आने के कारण एफिशिएंसी कम हो सकती है. इसलिए नियमित तौर पर पैनल साफ करते रहें. ये भी पढ़ें- बिना नेटवर्क भी कनेक्ट रहेगा फोन, देश में जल्द आ सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी

May 18, 2026 - 20:30
 0
सोलर पैनल को एक बार लगाने से नहीं चलेगा काम, हर मौसम के हिसाब से ऐसे करें देखभाल

Solar Power System Maintenance Tips: अगर आप सोलर एनर्जी सिस्टम लगा रहे हैं तो इसकी नियमित देखभाल जरूरी है. कंपनियां इस सिस्टम पर 20-25 साल तक की गारंटी देती है. इसलिए कई लोग सोचते हैं कि इंस्टॉल करने के बाद उनकी टेंशन खत्म हो गई है. असल में ऐसा नहीं है. बाकी एनर्जी-जनरेटिंग इक्विपमेंट की तरह सोलर पैनल समेत इस पूरे सिस्टम को मैंटेनेंस और देखभाल की जरूरत होती है. इससे न सिर्फ इसकी एफिशिएंसी बनी रहती है बल्कि कोई बड़ा नुकसान होने से पहले उसका पता भी लगाया जा सकता है. इसलिए आज हम आपको पूरे साल का प्लान बताने जा रहे हैं कि किस मौसम में सोलर एनर्जी सिस्टम का ध्यान रखना चाहिए.

गर्मी में ऐसे करें देखभाल

गर्मी में दिन लंबे हो जाते हैं और धूप भी ज्यादा तेज और कई घंटों तक रहती है, ऐसे में सोलर पैनल बिजली भी ज्यादा जनरेट करते हैं. हालांकि, टेंपरेचर ज्यादा हो जाने के कारण पैनल की एफिशिएंसी कम हो जाती है. गर्मी में आउटपुट को मॉनिटर करते रहें. अगर सिस्टम कम बिजली जनरेट कर रहा है तो यह किसी गड़बड़ के कारण हो सकता है. इसके अलावा पैनल के आसपास वेंटिलेशन होना जरूरी है. इससे ओवरहीटिंग नहीं होगी और टेंपरेचर को कुछ कम रखने में मदद मिलेगी.

मानसून

मानसून में धूप कम हो जाती है और बादलों के कारण एनर्जी जनरेशन भी कम हो जाता है. इस मौसम में माउंटिंग स्टेबिलिटी चेक कर ले. ज्यादा बारिश या तेज हवाओं के कारण पैनल का एंगल थोड़ा चेंज हो सकता है, जिस पर नजर रखना जरूरी है. अगर आप स्टोरेज के लिए बैटरी यूज कर रहे हैं तो इसके चार्ज लेवल पर भी नजर रखें. बारिश आदि के कारण अगर पावर सप्लाई नहीं आती है तो आपको बैटरी में स्टोरी बिजली की जरूरत पड़ सकती है. 

सर्दी

अगर आप पहाड़ी इलाकों में रहते हैं तो बर्फबारी को देखते हुए पैनल का एंगल एडजस्ट कर लें. अगर पैनल पर बर्फ जमा हो गई है तो इसे हटाने के लिए किसी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल न करें. बर्फबारी के बाद एक बार पैनल को जरूर चेक करें. इसके अलावा सर्दी में टेंपरेचर कम होने से बैटरी परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. इस बात का भी ध्यान रखें और बैटरी स्टोरेज को भी चेक करते रहें.

सफाई रखना है जरूरी

हर मौसम में सोलर पैनल की सफाई रखना जरूरी है. इस पर धूल-मिट्टी जमा होने या पेड़ों की टहनियों की छाया आदि आने के कारण एफिशिएंसी कम हो सकती है. इसलिए नियमित तौर पर पैनल साफ करते रहें.

ये भी पढ़ें-

बिना नेटवर्क भी कनेक्ट रहेगा फोन, देश में जल्द आ सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow