घर के लिए खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक चिमनी, इन बातों को रखें ध्यान
भारतीय किचन में खाना बनाते समय मसालों की खुशबू तो अच्छी लगती है, लेकिन तेल में फ्राई या ग्रिलिंग के दौरान निकलने वाला धुआं, भाप और चिकनाई परेशानी बढ़ा सकती है. खासकर ऐसे किचन में जहां वेंटिलेशन कम हो या खिड़की न हो, वहां धुआं और खाने की गंध लंबे समय तक बनी रह सकती है. ऐसे में इलेक्ट्रिक किचन चिमनी धुएं, गर्म हवा और गंध को बाहर निकालने में मदद करती है. बाजार में अलग-अलग साइज, डिजाइन और फीचर्स वाली चिमनियां मौजूद हैं. इसलिए सिर्फ दिखने में अच्छी चिमनी खरीदना काफी नहीं है. सही मॉडल चुनने के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि घर के लिए इलेक्ट्रिक चिमनी खरीदने जा रहे हैं तो किन बातों को ध्यान रखें. इलेक्ट्रिक चिमनी खरीदने के लिए किन बातों को ध्यान रखें 1. चिमनी का साइज - चिमनी की चौड़ाई आपके स्टोव या हॉब से कम नहीं होनी चाहिए. आमतौर पर 60 से 90 सेंटीमीटर तक के साइज मिलते हैं. दो बर्नर वाले स्टोव के लिए 60 सेंटीमीटर की चिमनी सही हो सकती है. 2. सक्शन पावर - चिमनी कितनी तेजी से धुआं और दूसरी चीजें बाहर खींच पाएगी, यह उसकी सक्शन पावर पर निर्भर करता है. आमतौर पर 450 से 950 प्रति घंटा की सक्शन क्षमता वाले मॉडल मिलते हैं. अगर खाना बनाते समय ज्यादा फ्राइंग या ग्रिलिंग होती है, तो अच्छी सक्शन पावर जरूरी हो जाती है. 3. फिल्टर भी जरूरी - चिमनी में Mesh, Baffle और Charcoal या Carbon जैसे अलग-अलग फिल्टर मिलते हैं. Mesh फिल्टर तेल और कणों को रोकता है, जबकि Baffle फिल्टर धुएं और ग्रीस को पकड़ने के लिए इस्तेमाल होता है. Charcoal या Carbon फिल्टर खासतौर पर ductless चिमनी में गंध और धुएं को कम करने में मदद करता है. 4. ऑटो क्लीन और आसान कंट्रोल - आज की चिमनियों में ऑटो क्लीन जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे अंदर जमा तेल और गंदगी साफ करने में आसानी होती है. Touch, Push या Remote Control जैसे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. कुछ मॉडल मोबाइल ऐप के साथ-साथ Amazon Alexa और Google Home से भी कंट्रोल किए जा सकते हैं. 5. शोर और डिजाइन - चिमनी खरीदते समय उसका Noise Level भी देखना चाहिए, ज्यादा आवाज किचन में परेशानी पैदा कर सकती है. इसके अलावा Stainless Steel, Glass और दूसरे डिजाइन उपलब्ध होते हैं, इसलिए ऐसा मॉडल चुना जा सकता है जो किचन के इंटीरियर के साथ अच्छा लगे. यह भी पढ़ें - Apple की भारत में बड़ी कार्रवाई, App Store से हटाया गया BitChat Ducted या Ductless कौन-सी चिमनी चुनें? Ducted और Ductless, इलेक्ट्रिक चिमनी के दो अलग-अलग सेटअप हैं. वहीं Convertible चिमनी में दोनों तरह के सेटअप का ऑप्शन मिल सकता है. Ducted चिमनी धुएं और गर्म हवा को पाइप के जरिए किचन से बाहर निकालती है, जबकि Ductless मॉडल हवा को फिल्टर करके वापस किचन में भेजता है. Convertible मॉडल दोनों तरीकों से काम कर सकते हैं. वहीं Filterless चिमनी कम मेंटेनेंस वाले ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध हैं. यह भी पढ़ें - एक App से दूसरे App तक WhatsApp का कनेक्शन, जानें कैसे करें Link
भारतीय किचन में खाना बनाते समय मसालों की खुशबू तो अच्छी लगती है, लेकिन तेल में फ्राई या ग्रिलिंग के दौरान निकलने वाला धुआं, भाप और चिकनाई परेशानी बढ़ा सकती है. खासकर ऐसे किचन में जहां वेंटिलेशन कम हो या खिड़की न हो, वहां धुआं और खाने की गंध लंबे समय तक बनी रह सकती है. ऐसे में इलेक्ट्रिक किचन चिमनी धुएं, गर्म हवा और गंध को बाहर निकालने में मदद करती है.
बाजार में अलग-अलग साइज, डिजाइन और फीचर्स वाली चिमनियां मौजूद हैं. इसलिए सिर्फ दिखने में अच्छी चिमनी खरीदना काफी नहीं है. सही मॉडल चुनने के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि घर के लिए इलेक्ट्रिक चिमनी खरीदने जा रहे हैं तो किन बातों को ध्यान रखें.
इलेक्ट्रिक चिमनी खरीदने के लिए किन बातों को ध्यान रखें
1. चिमनी का साइज - चिमनी की चौड़ाई आपके स्टोव या हॉब से कम नहीं होनी चाहिए. आमतौर पर 60 से 90 सेंटीमीटर तक के साइज मिलते हैं. दो बर्नर वाले स्टोव के लिए 60 सेंटीमीटर की चिमनी सही हो सकती है.
2. सक्शन पावर - चिमनी कितनी तेजी से धुआं और दूसरी चीजें बाहर खींच पाएगी, यह उसकी सक्शन पावर पर निर्भर करता है. आमतौर पर 450 से 950 प्रति घंटा की सक्शन क्षमता वाले मॉडल मिलते हैं. अगर खाना बनाते समय ज्यादा फ्राइंग या ग्रिलिंग होती है, तो अच्छी सक्शन पावर जरूरी हो जाती है.
3. फिल्टर भी जरूरी - चिमनी में Mesh, Baffle और Charcoal या Carbon जैसे अलग-अलग फिल्टर मिलते हैं. Mesh फिल्टर तेल और कणों को रोकता है, जबकि Baffle फिल्टर धुएं और ग्रीस को पकड़ने के लिए इस्तेमाल होता है. Charcoal या Carbon फिल्टर खासतौर पर ductless चिमनी में गंध और धुएं को कम करने में मदद करता है.
4. ऑटो क्लीन और आसान कंट्रोल - आज की चिमनियों में ऑटो क्लीन जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे अंदर जमा तेल और गंदगी साफ करने में आसानी होती है. Touch, Push या Remote Control जैसे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. कुछ मॉडल मोबाइल ऐप के साथ-साथ Amazon Alexa और Google Home से भी कंट्रोल किए जा सकते हैं.
5. शोर और डिजाइन - चिमनी खरीदते समय उसका Noise Level भी देखना चाहिए, ज्यादा आवाज किचन में परेशानी पैदा कर सकती है. इसके अलावा Stainless Steel, Glass और दूसरे डिजाइन उपलब्ध होते हैं, इसलिए ऐसा मॉडल चुना जा सकता है जो किचन के इंटीरियर के साथ अच्छा लगे.
यह भी पढ़ें - Apple की भारत में बड़ी कार्रवाई, App Store से हटाया गया BitChat
Ducted या Ductless कौन-सी चिमनी चुनें?
Ducted और Ductless, इलेक्ट्रिक चिमनी के दो अलग-अलग सेटअप हैं. वहीं Convertible चिमनी में दोनों तरह के सेटअप का ऑप्शन मिल सकता है. Ducted चिमनी धुएं और गर्म हवा को पाइप के जरिए किचन से बाहर निकालती है, जबकि Ductless मॉडल हवा को फिल्टर करके वापस किचन में भेजता है. Convertible मॉडल दोनों तरीकों से काम कर सकते हैं. वहीं Filterless चिमनी कम मेंटेनेंस वाले ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें - एक App से दूसरे App तक WhatsApp का कनेक्शन, जानें कैसे करें Link
What's Your Reaction?