सॉरी नुई साहिबा! जिस भारत को आप कोस कह रही हैं, उसी में ये 7 महिलाएं राज कर रही हैं

Indian Women Business Leaders: पेप्सिको की पूर्व CEO इंदिरा नुई ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि अगर वो अमेरिका नहीं गई होतीं तो शायद किसी बड़ी कंपनी की CEO नहीं बन पातीं. उनका कहना था कि अमेरिका ने उन्हें वह मौका दिया जो शायद कहीं और नहीं मिलता. बात उनके अनुभव की थी और हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है. लेकिन इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने एक सवाल जरूर पूछा कि क्या सच में भारत में महिलाओं के लिए बड़े पदों तक पहुंचना नामुमकिन है? इस सवाल का जवाब आंकड़ों से कम और उन महिलाओं से ज्यादा मिलता है, जिन्होंने भारत में रहकर ही बड़े बिजनेस की कमान संभाली है.  घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 2000... पीएम मोदी के बयान ने सबको चौंकाया! बताया संकट के समय क्या हुआ यहां से आप उन महिलाओं के बारे में जान सकते हैं कि जिन्होंने भारत में रहकर ही बड़ी कंपनियों में अपनी धाक जमाई है-  1. फाल्गुनी नायरजिस उम्र में लोग रिटायरमेंट की प्लानिंग करते हैं उस पड़ाव पर फाल्गुनी नायर ने Nykaa शुरुआत की. देखते ही देखते कंपनी शेयर बाजार तक पहुंच गई और वो भारत की सबसे सफल महिला उद्यमियों में लिस्ट में शामिल हो गईं. 2. किरण मजूमदार-शॉआज Biocon का नाम पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन इसकी शुरुआत एक छोटे से गैरेज से हुई थी. किरण मजूमदार-शॉ ने ऐसे समय में बायोटेक कंपनी शुरू की थी, जब इस क्षेत्र में महिलाओं की मौजूदगी बेहद कम थी. 3. रोशनी नाडरHCLTech जैसी बड़ी आईटी कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर आज भारत की सबसे पावरफुल बिजनेस लीडर्स में गिनी जाती हैं. टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र में उनका काम अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है. सोमवार, 6 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक, क्या है छुट्टी का कारण? घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट 4. विभा पाडलकरHDFC Life की एमडी और सीईओ विभा पाडलकर देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक को लीड कर रही हैं. बीमा कंपनी के क्षेत्र में उनका नाम खूब सम्मान के साथ लिया जाता है.  5. प्रिया नायरHindustan Unilever जैसी बड़ी FMCG कंपनी की कमान भी अब एक महिला के हाथ में ही है. प्रिया नायर का इस पद तक पहुंचना इस बात का सबूत है कि इंडियन कॉरपोरेट वर्ल्ड तेजी से बदल रहा है. 6. राधिका गुप्ताबचपन में गर्दन की परेशानी के कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आज राधिका गुप्ता Edelweiss Mutual Fund की एमडी और सीईओ हैं और लाखों निवेशकों का भरोसा जीत चुकी हैं. भारत में अमेरिकी राशन खरीदना कितना महंगा? महिला का बिल देखकर चकरा जाएगा आपका सिर 7. नायरिका होल्करThe Leela Hotels की चेयरपर्सन नायरिका होल्कर ने देश के लग्जरी होटल बिजनेस को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है. आज उनका नाम भारतीय हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की प्रमुख महिला नेताओं में शामिल है. तस्वीर लगातार बदल रही हैक्या भारत में महिलाओं के सामने चुनौतियां नहीं हैं? बिल्कुल हैं. परिवार और करियर के बीच बैलेंस करके लीड करने तक का सफर आसान नहीं होता है, लेकिन ये कहना भी सही नहीं होगा कि महिलाओं के लिए रास्ते बंद हैं. आज भारत में बैंकिंग, आईटी, फार्मा, ऑटो, स्टार्टअप, FMCG और फाइनेंस जैसे लगभग हर बड़े सेक्टर में महिलाएं बड़े-बड़े पदों पर पहुंच रही हैं और बेहद कामयाब हैं. घरों में पड़ा सोना उगलेगा पैसा! क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम, सरकार का नया प्लान जान लीजिए हर किसी की अलग है कहानीइंदिरा नुई के अनुभव का सम्मान होना चाहिए, लेकिन भारत की कहानी सिर्फ एक अनुभव से तय नहीं होती है. यहां भी लाखों महिलाएं अपने दम पर आगे बढ़ रही हैं और कई सारी महिलाएं ऐसी हैं जो देश की सबसे बड़ी कंपनियों की कमान संभाल रही हैं. इसलिए शायद तस्वीर को एक ही फ्रेम में देखने के बजाय पूरा एल्बम देखना ज्यादा सही होगा. भारत में चुनौतियां हैं, लेकिन अवसर भी हैं और इन अवसरों का सबसे मजबूत सबूत वही महिलाएं हैं, जो आज बोर्डरूम में फैसले ले रही हैं और हजारों कर्मचारियों को लीड कर रही हैं. ये महिलाएं दुनिया को बता रही हैं कि मंजिल मेहनत से मिलती है, सिर्फ जगह बदलने से नहीं.

Jul 5, 2026 - 08:30
 0
सॉरी नुई साहिबा! जिस भारत को आप कोस कह रही हैं, उसी में ये 7 महिलाएं राज कर रही हैं

Indian Women Business Leaders: पेप्सिको की पूर्व CEO इंदिरा नुई ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि अगर वो अमेरिका नहीं गई होतीं तो शायद किसी बड़ी कंपनी की CEO नहीं बन पातीं. उनका कहना था कि अमेरिका ने उन्हें वह मौका दिया जो शायद कहीं और नहीं मिलता. बात उनके अनुभव की थी और हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है. लेकिन इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने एक सवाल जरूर पूछा कि क्या सच में भारत में महिलाओं के लिए बड़े पदों तक पहुंचना नामुमकिन है? इस सवाल का जवाब आंकड़ों से कम और उन महिलाओं से ज्यादा मिलता है, जिन्होंने भारत में रहकर ही बड़े बिजनेस की कमान संभाली है. 

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 2000... पीएम मोदी के बयान ने सबको चौंकाया! बताया संकट के समय क्या हुआ

यहां से आप उन महिलाओं के बारे में जान सकते हैं कि जिन्होंने भारत में रहकर ही बड़ी कंपनियों में अपनी धाक जमाई है- 

1. फाल्गुनी नायर
जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट की प्लानिंग करते हैं उस पड़ाव पर फाल्गुनी नायर ने Nykaa शुरुआत की. देखते ही देखते कंपनी शेयर बाजार तक पहुंच गई और वो भारत की सबसे सफल महिला उद्यमियों में लिस्ट में शामिल हो गईं.

2. किरण मजूमदार-शॉ
आज Biocon का नाम पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन इसकी शुरुआत एक छोटे से गैरेज से हुई थी. किरण मजूमदार-शॉ ने ऐसे समय में बायोटेक कंपनी शुरू की थी, जब इस क्षेत्र में महिलाओं की मौजूदगी बेहद कम थी.

3. रोशनी नाडर
HCLTech जैसी बड़ी आईटी कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर आज भारत की सबसे पावरफुल बिजनेस लीडर्स में गिनी जाती हैं. टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र में उनका काम अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है.

सोमवार, 6 जुलाई को क्यों बंद रहेंगे बैंक, क्या है छुट्टी का कारण? घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट

4. विभा पाडलकर
HDFC Life की एमडी और सीईओ विभा पाडलकर देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक को लीड कर रही हैं. बीमा कंपनी के क्षेत्र में उनका नाम खूब सम्मान के साथ लिया जाता है. 

5. प्रिया नायर
Hindustan Unilever जैसी बड़ी FMCG कंपनी की कमान भी अब एक महिला के हाथ में ही है. प्रिया नायर का इस पद तक पहुंचना इस बात का सबूत है कि इंडियन कॉरपोरेट वर्ल्ड तेजी से बदल रहा है.

6. राधिका गुप्ता
बचपन में गर्दन की परेशानी के कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आज राधिका गुप्ता Edelweiss Mutual Fund की एमडी और सीईओ हैं और लाखों निवेशकों का भरोसा जीत चुकी हैं.

भारत में अमेरिकी राशन खरीदना कितना महंगा? महिला का बिल देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

7. नायरिका होल्कर
The Leela Hotels की चेयरपर्सन नायरिका होल्कर ने देश के लग्जरी होटल बिजनेस को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है. आज उनका नाम भारतीय हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की प्रमुख महिला नेताओं में शामिल है.

तस्वीर लगातार बदल रही है
क्या भारत में महिलाओं के सामने चुनौतियां नहीं हैं? बिल्कुल हैं. परिवार और करियर के बीच बैलेंस करके लीड करने तक का सफर आसान नहीं होता है, लेकिन ये कहना भी सही नहीं होगा कि महिलाओं के लिए रास्ते बंद हैं. आज भारत में बैंकिंग, आईटी, फार्मा, ऑटो, स्टार्टअप, FMCG और फाइनेंस जैसे लगभग हर बड़े सेक्टर में महिलाएं बड़े-बड़े पदों पर पहुंच रही हैं और बेहद कामयाब हैं.

घरों में पड़ा सोना उगलेगा पैसा! क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम, सरकार का नया प्लान जान लीजिए

हर किसी की अलग है कहानी
इंदिरा नुई के अनुभव का सम्मान होना चाहिए, लेकिन भारत की कहानी सिर्फ एक अनुभव से तय नहीं होती है. यहां भी लाखों महिलाएं अपने दम पर आगे बढ़ रही हैं और कई सारी महिलाएं ऐसी हैं जो देश की सबसे बड़ी कंपनियों की कमान संभाल रही हैं. इसलिए शायद तस्वीर को एक ही फ्रेम में देखने के बजाय पूरा एल्बम देखना ज्यादा सही होगा. भारत में चुनौतियां हैं, लेकिन अवसर भी हैं और इन अवसरों का सबसे मजबूत सबूत वही महिलाएं हैं, जो आज बोर्डरूम में फैसले ले रही हैं और हजारों कर्मचारियों को लीड कर रही हैं. ये महिलाएं दुनिया को बता रही हैं कि मंजिल मेहनत से मिलती है, सिर्फ जगह बदलने से नहीं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow