Onion Price Hike: शनिवार से रुलाएगा प्याज, किसानों को मिली राहत लेकिन गड़बड़ा गया किचन का बजट

Inflation News: देशभर में महंगाई की मार ने लोगों को परेशान कर रखा है. हाल ही में भारत की खुदरा महंगाई बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गई है. जिससे आम आदमी के घर का बजट हिल गया है. वहीं अब किचन में सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाली प्याज भी लोगों को जमकर रुलाने वाली है. खबरें हैं कि प्याज की कीमतें जल्दी ही बढ़ सकती हैं, क्योंकि सरकार ने किसानों से प्याज खरीदी की कीमतों को बढ़ाने का फैसला कर लिया है. सरकार का फैसलादरअसल हाल ही में सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए अपने बफर स्टॉक कार्यक्रम के तहत प्याज खरीदने की कीमत 15.80 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलो कर दी हैं. ये नई दरें शनिवार से लागू हो जाएंगी. जब खरीद की कीमत बढ़ी है तो जाहिर सी बात है कि प्याज बेचने की कीमतों में भी जल्दी ही इजाफा होगा. बाजार में अब लोगों को प्याज काफी महंगी मिलने वाली है. ये भी पढ़ें: Shrinkflation: दाम वहीं, सामान में कमी! जानें क्या है Shrinkflation का खेल? ब्रांड मालिक और किसानों का बिजनेस बढ़ाने का फॉर्मूला किसान नहीं है संतुष्टहालांकि, देश में सबसे ज्यादा प्याज पैदा करने वाले राज्य महाराष्ट्र के किसान इस कीमत से संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि खेती की लागत (बीज, खाद, मजदूरी आदि) काफी बढ़ गई है, इसलिए सरकार को प्याज की खरीद 30 रुपये प्रति किलो के भाव से करनी चाहिए. किसानों की मांग के मुताबिक वो सीधे खरीद दर को दोगुना करना चाहते हैं. लेकिन सरकार भी ये बात जानती है कि इससे आम आदमी पर और भी ज्यादा बोझ बढ़ जाएगा. बता दें कि हाल ही में देश की खुदरा मंहगाई दर भी बढ़ी है. जिसमें टमाटर की कीमतों में 48.43 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. तो वहीं अदरक की कीमतों में 32.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ये आंकड़े मई महीने के हैं. ईरान- यूएस के युद्ध के कारण भारत की अर्थव्यवस्था लगातार कई महीनों से गड़बड़ाई हुई है. आने वाले समय में इसके और भी ज्यादा बढ़ने की पूरी उम्मीद है. ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel News: चक्का जाम की आशंका? पेट्रोल-डीजल के नए नियमों से ट्रांसपोर्टर परेशान, बढ़ सकता है मालभाड़ा

Jun 13, 2026 - 00:30
 0
Onion Price Hike: शनिवार से रुलाएगा प्याज, किसानों को मिली राहत लेकिन गड़बड़ा गया किचन का बजट

Inflation News: देशभर में महंगाई की मार ने लोगों को परेशान कर रखा है. हाल ही में भारत की खुदरा महंगाई बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गई है. जिससे आम आदमी के घर का बजट हिल गया है. वहीं अब किचन में सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाली प्याज भी लोगों को जमकर रुलाने वाली है. खबरें हैं कि प्याज की कीमतें जल्दी ही बढ़ सकती हैं, क्योंकि सरकार ने किसानों से प्याज खरीदी की कीमतों को बढ़ाने का फैसला कर लिया है.

सरकार का फैसला
दरअसल हाल ही में सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए अपने बफर स्टॉक कार्यक्रम के तहत प्याज खरीदने की कीमत 15.80 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलो कर दी हैं. ये नई दरें शनिवार से लागू हो जाएंगी. जब खरीद की कीमत बढ़ी है तो जाहिर सी बात है कि प्याज बेचने की कीमतों में भी जल्दी ही इजाफा होगा. बाजार में अब लोगों को प्याज काफी महंगी मिलने वाली है.

ये भी पढ़ें: Shrinkflation: दाम वहीं, सामान में कमी! जानें क्या है Shrinkflation का खेल? ब्रांड मालिक और किसानों का बिजनेस बढ़ाने का फॉर्मूला

किसान नहीं है संतुष्ट
हालांकि, देश में सबसे ज्यादा प्याज पैदा करने वाले राज्य महाराष्ट्र के किसान इस कीमत से संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि खेती की लागत (बीज, खाद, मजदूरी आदि) काफी बढ़ गई है, इसलिए सरकार को प्याज की खरीद 30 रुपये प्रति किलो के भाव से करनी चाहिए. किसानों की मांग के मुताबिक वो सीधे खरीद दर को दोगुना करना चाहते हैं. लेकिन सरकार भी ये बात जानती है कि इससे आम आदमी पर और भी ज्यादा बोझ बढ़ जाएगा.

बता दें कि हाल ही में देश की खुदरा मंहगाई दर भी बढ़ी है. जिसमें टमाटर की कीमतों में 48.43 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. तो वहीं अदरक की कीमतों में 32.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ये आंकड़े मई महीने के हैं. ईरान- यूएस के युद्ध के कारण भारत की अर्थव्यवस्था लगातार कई महीनों से गड़बड़ाई हुई है. आने वाले समय में इसके और भी ज्यादा बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel News: चक्का जाम की आशंका? पेट्रोल-डीजल के नए नियमों से ट्रांसपोर्टर परेशान, बढ़ सकता है मालभाड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow