सुपर-8 में अभिषेक शर्मा समेत ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर, नाम चौंकाने वाले

Team India Playing 11 Players: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 21 फरवरी से सुपर-8 स्टेज शुरू हो रहा है. अगले चरण में जाने वाली सभी 8 टीमों को चार-चार के 2 ग्रुप में बांटा गया है. टीम इंडिया पर गौर करें तो उसने ग्रुप स्टेज में अपने चारों मैच जीतकर टॉप किया था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जाहिर तौर पर टीम इंडिया अच्छा कर रही है, लेकिन यूएसए और नीदरलैंड्स जैसी एसोसिएट टीमों ने भारतीय गेंदबाजी को एक्सपोज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. ग्रुप स्टेज का आकलन करें तो ईशान किशन से लेकर वरुण चक्रवर्ती और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है. मगर कुछ खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. यहां जानिए प्रदर्शन के आधार पर सुपर-8 में कौन से 3 खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं. इन 3 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता अभिषेक शर्मा साल 2025 में अभिषेक शर्मा ने 859 रन बनाए थे. अचानक ऐसा कैसे हो सकता है कि वही बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली 3 पारियों में खाता तक नहीं खोल पाए. अभिषेक शर्मा वर्ल्ड कप में 0 पर आउट होने की हैट्रिक लगा चुके हैं. ग्रुप स्टेज की तुलना में सुपर-8 की चुनौती बहुत कठिन होगी. इससे पहले अभिषेक की खराब फॉर्म टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदों के आड़े आए, उससे पहले संभव है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. रिंकू सिंह रिंकू सिंह ने ग्रुप स्टेज में चारों मैच खेले. यूएसए के खिलाफ मैच में वो 14 गेंद में सिर्फ 6 रन बना पाए थे. उसके बाद उन्होंने तीन पारियों में 6, 4 और 4 गेंदों का सामना किया है. ज्यादातर उन्हें 7 नंबर की जिम्मेदारी मिली है, लेकिन वाशिंगटन सुंदर के आने से प्लेइंग इलेवन से रिंकू का पत्ता कट हो सकता है. रिंकू को ज्यादा गेंद खेलने को नहीं मिली हैं, इसलिए अधिक प्रभाव भी नहीं छोड़ सके हैं. मगर बल्लेबाजी में उनके जैसा रोल वाशिंगटन सुंदर भी निभा सकते हैं, जिनके आने से गेंदबाजी का भी एक विकल्प खुल जाता है. अर्शदीप सिंह अर्शदीप सिंह का खेलना या नया खेलना पिच की कंडीशन पर निर्भर कर सकता है. श्रीलंका में पकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने अर्शदीप को बाहर बैठाकर एक अतिरिक्त स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाया था. अब तक खेले गए मैचों से साफ जाहिर है कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या, 2 मुख्य पेसर की भूमिका निभा रहे हैं. भारत का पहला सुपर 8 मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, लेकिन दूसरा चेन्नई में खेला जाएगा, जहां स्पिनरों को मदद मिलती है. एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट अर्शदीप से किनारा करता है तो यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.

Feb 20, 2026 - 17:30
 0
सुपर-8 में अभिषेक शर्मा समेत ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर, नाम चौंकाने वाले

Team India Playing 11 Players: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 21 फरवरी से सुपर-8 स्टेज शुरू हो रहा है. अगले चरण में जाने वाली सभी 8 टीमों को चार-चार के 2 ग्रुप में बांटा गया है. टीम इंडिया पर गौर करें तो उसने ग्रुप स्टेज में अपने चारों मैच जीतकर टॉप किया था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जाहिर तौर पर टीम इंडिया अच्छा कर रही है, लेकिन यूएसए और नीदरलैंड्स जैसी एसोसिएट टीमों ने भारतीय गेंदबाजी को एक्सपोज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

ग्रुप स्टेज का आकलन करें तो ईशान किशन से लेकर वरुण चक्रवर्ती और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है. मगर कुछ खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. यहां जानिए प्रदर्शन के आधार पर सुपर-8 में कौन से 3 खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं.

इन 3 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता

अभिषेक शर्मा

साल 2025 में अभिषेक शर्मा ने 859 रन बनाए थे. अचानक ऐसा कैसे हो सकता है कि वही बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली 3 पारियों में खाता तक नहीं खोल पाए. अभिषेक शर्मा वर्ल्ड कप में 0 पर आउट होने की हैट्रिक लगा चुके हैं. ग्रुप स्टेज की तुलना में सुपर-8 की चुनौती बहुत कठिन होगी. इससे पहले अभिषेक की खराब फॉर्म टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदों के आड़े आए, उससे पहले संभव है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है.

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने ग्रुप स्टेज में चारों मैच खेले. यूएसए के खिलाफ मैच में वो 14 गेंद में सिर्फ 6 रन बना पाए थे. उसके बाद उन्होंने तीन पारियों में 6, 4 और 4 गेंदों का सामना किया है. ज्यादातर उन्हें 7 नंबर की जिम्मेदारी मिली है, लेकिन वाशिंगटन सुंदर के आने से प्लेइंग इलेवन से रिंकू का पत्ता कट हो सकता है. रिंकू को ज्यादा गेंद खेलने को नहीं मिली हैं, इसलिए अधिक प्रभाव भी नहीं छोड़ सके हैं. मगर बल्लेबाजी में उनके जैसा रोल वाशिंगटन सुंदर भी निभा सकते हैं, जिनके आने से गेंदबाजी का भी एक विकल्प खुल जाता है.

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह का खेलना या नया खेलना पिच की कंडीशन पर निर्भर कर सकता है. श्रीलंका में पकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने अर्शदीप को बाहर बैठाकर एक अतिरिक्त स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाया था. अब तक खेले गए मैचों से साफ जाहिर है कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या, 2 मुख्य पेसर की भूमिका निभा रहे हैं. भारत का पहला सुपर 8 मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, लेकिन दूसरा चेन्नई में खेला जाएगा, जहां स्पिनरों को मदद मिलती है. एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट अर्शदीप से किनारा करता है तो यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow