सुबह 5.30 बजे होटल से निकले, दोपहर 2.30 बजे डेड बॉडी को खाई में फेंका... सोनम ने पति राजा रघुवंशी को मारने के लिए चलाया था 9 घंटे का ऑपरेशन

Raja Raghuwanshi Murder Case: सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए बुधवार (11 जून 2025) को अपना जुर्म कबूल कर लिया. मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाहा से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. राजा की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ 9 घंटे की भीतर की गई. हत्यारे से राजा की कब हुई मुलाकात 23 मई 2025 की सुबह करीब 5:30 बजे सोनम और राजा ने शिप्रा होम स्टे से चेक आउट किया. इसके आधे घंटे बाद दोनों चेरापूंजी की सैर पर निकल पड़े. सोनम के तीन साथी, जो पास के होमस्टे में ठहरे हुए थे, उन्होंने भी लगभग उसी समय चेक आउट किया. सुबह करीब 10 बज जब दोनों ने ट्रैक करते हुए 2000 कदम पूरे कर लिए तो उनकी मुलाकात आनंत, आकाश और विशाल से हुई. सोनम ने राजा की मां को किया फोन इसी समय गाइड ने उन पांचों को एक साथ देखा, जिससे लापता हुए इस कपल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मदद मिली. जैसे-जैसे हमलावर राज रघुवंशी से परिचित होता गया वैसे सोनम उन लोगों से पीछे होकर चलने लगी. दोपहर करीब 12:30 बजे सोनम ने राजा की मां उमा रघुवंशी को फोन किया और बातचीत के दौरान बताया कि पैदल यात्रा से वह थक गई हैं. राजा ने भी मां से की थी बात एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद उमा रघुवंशी ने अपने बेटे राजा से बात की, जो उनकी आखिरी बातचीत साबित हुई. इसके बाद दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच ये लोग झरने के पार्किंग के पास पहुंचे, जहां सोनम की ओर से इशारा मिलते ही विशाल ने राजा के सिर पर चाकू से हमला किया. राजा के शव को 2.30 बजे फेंका पति की हत्या के तुरंत बाद 2:15 बजे सोनम ने अपने फोन से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "सात जन्मों का साथ है." इसके बाद आरोपियों ने 2.30 बजे राजा के शव को पार्किंग स्थल के नीचे खाई में फेंक दिया. सोनम और राजा रघुवंशी की 11 मई को शादी हुई थी. मेघालय पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी की शादी के तुरंत बाद ही उसे मौत के घाट उतारने का प्लान तैयार हो चुका था. यह प्लान किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी सोनम ने ही राज कुशवाहा के साथ मिलकर बनाया था. हनीमून के लिए गए थे मेघालय इंदौर में शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए मेघालय चले गए. वे 23 मई को नोंगरियाट गांव में होम स्टे से चेक आउट करने के कुछ ही घंटों बाद लापता हो गए. यह जगह उस जगह से 20 किलोमीटर दूर है जहां 2 जून को राजा का शव मिला था. पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपराध को अंजाम देने के लिए आरोपियों को 20 लाख रुपये दिए थे.

Jun 11, 2025 - 18:30
 0
सुबह 5.30 बजे होटल से निकले, दोपहर 2.30 बजे डेड बॉडी को खाई में फेंका... सोनम ने पति राजा रघुवंशी को मारने के लिए चलाया था 9 घंटे का ऑपरेशन

Raja Raghuwanshi Murder Case: सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए बुधवार (11 जून 2025) को अपना जुर्म कबूल कर लिया. मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाहा से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. राजा की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ 9 घंटे की भीतर की गई.

हत्यारे से राजा की कब हुई मुलाकात

23 मई 2025 की सुबह करीब 5:30 बजे सोनम और राजा ने शिप्रा होम स्टे से चेक आउट किया. इसके आधे घंटे बाद दोनों चेरापूंजी की सैर पर निकल पड़े. सोनम के तीन साथी, जो पास के होमस्टे में ठहरे हुए थे, उन्होंने भी लगभग उसी समय चेक आउट किया. सुबह करीब 10 बज जब दोनों ने ट्रैक करते हुए 2000 कदम पूरे कर लिए तो उनकी मुलाकात आनंत, आकाश और विशाल से हुई.

सोनम ने राजा की मां को किया फोन

इसी समय गाइड ने उन पांचों को एक साथ देखा, जिससे लापता हुए इस कपल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मदद मिली. जैसे-जैसे हमलावर राज रघुवंशी से परिचित होता गया वैसे सोनम उन लोगों से पीछे होकर चलने लगी. दोपहर करीब 12:30 बजे सोनम ने राजा की मां उमा रघुवंशी को फोन किया और बातचीत के दौरान बताया कि पैदल यात्रा से वह थक गई हैं.

राजा ने भी मां से की थी बात

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद उमा रघुवंशी ने अपने बेटे राजा से बात की, जो उनकी आखिरी बातचीत साबित हुई. इसके बाद दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच ये लोग झरने के पार्किंग के पास पहुंचे, जहां सोनम की ओर से इशारा मिलते ही विशाल ने राजा के सिर पर चाकू से हमला किया.

राजा के शव को 2.30 बजे फेंका

पति की हत्या के तुरंत बाद 2:15 बजे सोनम ने अपने फोन से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "सात जन्मों का साथ है." इसके बाद आरोपियों ने 2.30 बजे राजा के शव को पार्किंग स्थल के नीचे खाई में फेंक दिया.

सोनम और राजा रघुवंशी की 11 मई को शादी हुई थी. मेघालय पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी की शादी के तुरंत बाद ही उसे मौत के घाट उतारने का प्लान तैयार हो चुका था. यह प्लान किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी सोनम ने ही राज कुशवाहा के साथ मिलकर बनाया था.

हनीमून के लिए गए थे मेघालय

इंदौर में शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए मेघालय चले गए. वे 23 मई को नोंगरियाट गांव में होम स्टे से चेक आउट करने के कुछ ही घंटों बाद लापता हो गए. यह जगह उस जगह से 20 किलोमीटर दूर है जहां 2 जून को राजा का शव मिला था. पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपराध को अंजाम देने के लिए आरोपियों को 20 लाख रुपये दिए थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow