सुपरफास्ट होगी फेस्टिवल डिलीवरी, Amazon ने 118 शहरों में बनाए 150 नए स्टेशन

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, अब लोग ताबड़तोड़ शॉपिंग भी करेंगे. बाजार जाने से बेहतर आजकर लोग ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करते हैं. इसमें थकान भी नहीं होती और घर बैठे ही आपको जो और जैसा सामान चाहिए होता है वो मिल जाता है. ऐसे में देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में से एक अमेजन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. कंपनी ने इस त्योहारी सीजन के लिए अपनी डिलीवरी को सुपरफास्ट करने के लिए नई स्ट्रैटेजी बनाई है. अमेजन की नई स्ट्रैटेजीदरअसल अमेजन ने त्योहारी सीजन से पहले भारत में अपने डिलीवरी और स्टोरेज नेटवर्क का बड़ा कर लिया है. कंपनी ने देश में 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 नए सॉर्ट सेंटर और 150 नए लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू करने का ऐलान किया है. इसके बाद अमेजन की कुल स्टोरेज क्षमता 50% बढ़कर 6.4 करोड़ क्यूबिक फीट हो गई है. ये भी पढ़ें: कभी भी महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कीमतों पर आई बुरी खबर बड़े-छोटे दोनों शहरों पर फोकसअमेजन ने इस बार बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों पर भी खास ध्यान दिया है. कंपनी के सभी 6 नए सॉर्ट सेंटर और 7 नए फुलफिलमेंट सेंटर नॉन-मेट्रो सिटीज में शुरू किए जा रहे हैं. रायपुर, रांची और वाराणसी में पहली बार अमेजन के फुलफिलमेंट सेंटर शुरू होंगे. इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में ग्राहकों को सामान जल्दी पहुंचाने में मदद मिलेगी. क्या बोली कंपनी?इस बारे में बात करते हुए कंपनी ने बताया कि, इस विस्तार के लिए वो इस साल 2,800 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश कर रही है. इस रकम का इस्तेमाल ऑपरेशनल नेटवर्क को मजबूत करने, तकनीक को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए किया जाएगा. तो वहीं कंपनी ने ये भी बताया कि, इन सेंटरों का संचालन लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में काम करने वाले उसके रणनीतिक साझेदार करेंगे. नए डिलीवरी स्टेशन खुलेंगेअमेजन ने 118 शहरों में 150 नए लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन भी शुरू किए हैं. इनमें आसनसोल, भटिंडा, बीकानेर, कोयंबटूर, डोडा, उधमपुर और वेस्ट गारो हिल्स जैसे शहर शामिल हैं. इनमें से 12 शहरों में पहली बार अमेजन का डिलीवरी स्टेशन शुरू हुआ है. भोजपुर, बोकाजन, जालौन और जहानाबाद भी इनमें शामिल हैं. इसका मतलब है कि अब छोटे शहरों और कस्बों तक अमेजन की पहुंच और मजबूत होगी. ये भी पढ़ें: आने वाले दिन पड़ेंगे और भारी! कमजोर मॉनसून और अल नीनो से महंगा होगा खाने का सामान तेज होगी डिलीवरीकंपनी के मुताबिक, पिछले एक साल में सेम-डे डिलीवरी की सुविधा 30% ज्यादा शहरों तक पहुंची है. नए सेंटर शुरू होने से अमेजन विक्रेताओं का सामान ग्राहकों के करीब रखा जा सकेगा. इससे ऑर्डर मिलने के बाद सामान पहुंचाने में कम समय लगेगा.  कंपनी ने बताया कि, 'ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग डिलीवरी ऑप्शंस चुन सकेंगे. इनमें कुछ मिनटों में अमेजन नाओ डिलीवरी, कुछ घंटों में डिलीवरी, सेम-डे और नेक्स्ट-डे डिलीवरी शामिल हैं.' इतनी ही नहीं बल्कि कंपनी ने अपने डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े कर्मचारियों और डिलीवरी पार्टनर्स के कल्याण के लिए 'सम्मान' कार्यक्रम भी शुरू किया है. इसमें बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं का लाभ, बीमा, वित्तीय सहायता और सड़क सुरक्षा जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

Sep 15, 2026 - 08:30
 0
सुपरफास्ट होगी फेस्टिवल डिलीवरी, Amazon ने 118 शहरों में बनाए 150 नए स्टेशन

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, अब लोग ताबड़तोड़ शॉपिंग भी करेंगे. बाजार जाने से बेहतर आजकर लोग ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करते हैं. इसमें थकान भी नहीं होती और घर बैठे ही आपको जो और जैसा सामान चाहिए होता है वो मिल जाता है. ऐसे में देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में से एक अमेजन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. कंपनी ने इस त्योहारी सीजन के लिए अपनी डिलीवरी को सुपरफास्ट करने के लिए नई स्ट्रैटेजी बनाई है.

अमेजन की नई स्ट्रैटेजी
दरअसल अमेजन ने त्योहारी सीजन से पहले भारत में अपने डिलीवरी और स्टोरेज नेटवर्क का बड़ा कर लिया है. कंपनी ने देश में 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 नए सॉर्ट सेंटर और 150 नए लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू करने का ऐलान किया है. इसके बाद अमेजन की कुल स्टोरेज क्षमता 50% बढ़कर 6.4 करोड़ क्यूबिक फीट हो गई है.

ये भी पढ़ें: कभी भी महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कीमतों पर आई बुरी खबर

बड़े-छोटे दोनों शहरों पर फोकस
अमेजन ने इस बार बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों पर भी खास ध्यान दिया है. कंपनी के सभी 6 नए सॉर्ट सेंटर और 7 नए फुलफिलमेंट सेंटर नॉन-मेट्रो सिटीज में शुरू किए जा रहे हैं. रायपुर, रांची और वाराणसी में पहली बार अमेजन के फुलफिलमेंट सेंटर शुरू होंगे. इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में ग्राहकों को सामान जल्दी पहुंचाने में मदद मिलेगी.

क्या बोली कंपनी?
इस बारे में बात करते हुए कंपनी ने बताया कि, इस विस्तार के लिए वो इस साल 2,800 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश कर रही है. इस रकम का इस्तेमाल ऑपरेशनल नेटवर्क को मजबूत करने, तकनीक को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए किया जाएगा. तो वहीं कंपनी ने ये भी बताया कि, इन सेंटरों का संचालन लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में काम करने वाले उसके रणनीतिक साझेदार करेंगे.

नए डिलीवरी स्टेशन खुलेंगे
अमेजन ने 118 शहरों में 150 नए लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन भी शुरू किए हैं. इनमें आसनसोल, भटिंडा, बीकानेर, कोयंबटूर, डोडा, उधमपुर और वेस्ट गारो हिल्स जैसे शहर शामिल हैं. इनमें से 12 शहरों में पहली बार अमेजन का डिलीवरी स्टेशन शुरू हुआ है. भोजपुर, बोकाजन, जालौन और जहानाबाद भी इनमें शामिल हैं. इसका मतलब है कि अब छोटे शहरों और कस्बों तक अमेजन की पहुंच और मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें: आने वाले दिन पड़ेंगे और भारी! कमजोर मॉनसून और अल नीनो से महंगा होगा खाने का सामान

तेज होगी डिलीवरी
कंपनी के मुताबिक, पिछले एक साल में सेम-डे डिलीवरी की सुविधा 30% ज्यादा शहरों तक पहुंची है. नए सेंटर शुरू होने से अमेजन विक्रेताओं का सामान ग्राहकों के करीब रखा जा सकेगा. इससे ऑर्डर मिलने के बाद सामान पहुंचाने में कम समय लगेगा. 

कंपनी ने बताया कि, 'ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग डिलीवरी ऑप्शंस चुन सकेंगे. इनमें कुछ मिनटों में अमेजन नाओ डिलीवरी, कुछ घंटों में डिलीवरी, सेम-डे और नेक्स्ट-डे डिलीवरी शामिल हैं.' इतनी ही नहीं बल्कि कंपनी ने अपने डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े कर्मचारियों और डिलीवरी पार्टनर्स के कल्याण के लिए 'सम्मान' कार्यक्रम भी शुरू किया है. इसमें बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप, सरकारी योजनाओं का लाभ, बीमा, वित्तीय सहायता और सड़क सुरक्षा जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow