सुनील गावस्कर का अनोखा वादा, बताया महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर कैसे करेंगे सेलीब्रेट

महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया. इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने एक मजेदार वादा किया है. उन्होंने कहा है कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है, तो वे जेमिमा रोड्रिग्स के साथ डुएट गाना गाएंगे. जेमिमा के साथ कुछ यूं सेलीब्रेट करेंगे गावस्कर गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है और जेमिमा तैयार हों, तो हम दोनों एक साथ गाना गाएंगे. वो गिटार बजाएंगी और मैं गाऊंगा.” उन्होंने बताया कि दोनों ने इससे पहले भी BCCI Awards 2024 में ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना साथ में गाया था. उस समय जेमिमा गिटार बजा रही थी और वो गाना गा रहे थे. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर वो एक बूढ़े आदमी के साथ फिर से गाना गाने को तैयार हैं, तो मैं वापस से पूरी तरह रेडी हूं.” जेमिमा की ऐतिहासिक पारी भारत की इस बड़ी जीत में जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 गेंदों में नाबाद 127 रन की पारी खेली और भारत को 339 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करवाया. यह महिला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ा रनचेज रहा. कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ जेमिमा ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की. हरमनप्रीत बाद में आउट हो गई थी, लेकिन जेमिमा ने अंत तक नाबाद रहकर भारत को जीत तक पहुंचाया. ‘फील्डिंग में भी दिखाया कमाल’ - गावस्कर गावस्कर ने जेमिमा की फील्डिंग की तारीफ करते हुए कहा, “लोग उनकी बल्लेबाजी की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने फील्ड में भी कमाल किया है. उनके दो शानदार रनआउट्स ने स्कोर को 350 के ऊपर जाने से रोका. वो अनुभवशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विदेशों की लीग में भी खेला है. उनके पास खेल को समझने और संभालने की बेहतरीन क्षमता है.” फाइनल में भारत का पलड़ा भारी भारत अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका से फाइनल खेलेगा. गावस्कर का मानना है कि घरेलू मैदान और मौजूदा फॉर्म के चलते टीम इंडिया इस बार ट्रॉफी की प्रबल दावेदार है. उन्होंने कहा, “टीम का आत्मविश्वास चरम पर है. अगर वो इस लय में खेलते रहे, तो वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत की होगी.”  

Oct 31, 2025 - 12:30
 0
सुनील गावस्कर का अनोखा वादा,  बताया महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर कैसे करेंगे सेलीब्रेट

महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया. इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने एक मजेदार वादा किया है. उन्होंने कहा है कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है, तो वे जेमिमा रोड्रिग्स के साथ डुएट गाना गाएंगे.

जेमिमा के साथ कुछ यूं सेलीब्रेट करेंगे गावस्कर

गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है और जेमिमा तैयार हों, तो हम दोनों एक साथ गाना गाएंगे. वो गिटार बजाएंगी और मैं गाऊंगा.” उन्होंने बताया कि दोनों ने इससे पहले भी BCCI Awards 2024 में ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाना साथ में गाया था. उस समय जेमिमा गिटार बजा रही थी और वो गाना गा रहे थे. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर वो एक बूढ़े आदमी के साथ फिर से गाना गाने को तैयार हैं, तो मैं वापस से पूरी तरह रेडी हूं.”

जेमिमा की ऐतिहासिक पारी

भारत की इस बड़ी जीत में जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 गेंदों में नाबाद 127 रन की पारी खेली और भारत को 339 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करवाया. यह महिला वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ा रनचेज रहा. कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ जेमिमा ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की. हरमनप्रीत बाद में आउट हो गई थी, लेकिन जेमिमा ने अंत तक नाबाद रहकर भारत को जीत तक पहुंचाया.

‘फील्डिंग में भी दिखाया कमाल’ - गावस्कर

गावस्कर ने जेमिमा की फील्डिंग की तारीफ करते हुए कहा, “लोग उनकी बल्लेबाजी की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने फील्ड में भी कमाल किया है. उनके दो शानदार रनआउट्स ने स्कोर को 350 के ऊपर जाने से रोका. वो अनुभवशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विदेशों की लीग में भी खेला है. उनके पास खेल को समझने और संभालने की बेहतरीन क्षमता है.”

फाइनल में भारत का पलड़ा भारी

भारत अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका से फाइनल खेलेगा. गावस्कर का मानना है कि घरेलू मैदान और मौजूदा फॉर्म के चलते टीम इंडिया इस बार ट्रॉफी की प्रबल दावेदार है. उन्होंने कहा, “टीम का आत्मविश्वास चरम पर है. अगर वो इस लय में खेलते रहे, तो वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत की होगी.”  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow