Women World Cup Winners: ICC वीमेंस वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिलेगी प्राइज मनी? अब तक कौन सी टीम कितनी बार जीती खिताब

IND vs SA Women's World Cup 2025 Final: वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA Final) के बीच खेला जाएगा. ये फाइनल मैच रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) इस बार महिला विश्व कप जीतने वाली टीम को प्राइज मनी में काफी मोटी रकम देने वाली है. इस बार की प्राइज मनी वर्ल्ड कप 2022 की तुलना में चार गुना ज्यादा है. वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में करोड़ों रुपये प्राइज मनी आईसीसी ने इस बार वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के विनर के लिए 13.88 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी देने का ऐलान किया है. ये प्राइज मनी भारतीय करेंसी में करीब 123 करोड़ रुपये के बराबर है. वीमेंस वर्ल्ड कप 2022, जो कि न्यूजीलैंड में खेला गया था, उस वक्त 3.5 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी के तौर पर दिए गए थे, जो कि भारतीय करेंसी में 31 करोड़ रुपये के करीब है. इस बार के वर्ल्ड कप में पहले की तुलना में चार गुना ज्यादा प्राइज मनी दी जा रही है. वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में मिलने वाली प्राइज मनी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिलने वाली रकम से भी ज्यादा है. मेन्स ODI वर्ल्ड कप 2023, जो कि भारत में खेला गया था, तब ऑस्ट्रेलिया को जीतने पर 10 मिलियन यूएस डॉलर मिले थे, जो कि भारतीय करेंसी में 89 करोड़ रुपये के करीब है. वीमेंस वर्ल्ड कप की विनर्स लिस्ट भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही ऐसी टीमें हैं, जो पहली बार वीमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीत सकती हैं. इन दोनों में से जो भी टीम जीतेगी, वो पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनेगी. वीमेंस वर्ल्ड कप का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है. ऑस्ट्रेलिया की टीम सात बार ODI वर्ल्ड कप टाइटल जीत चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1978, 1982, 1988, 1997, 2013 और 2022 में वीमेंस वर्ल्ड कप जीता. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसने ये टाइटल चार बार जीता है. इंग्लैंड ने 1973, 1993, 2009 और 2017 में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. न्यूजीलैंड की टीम केवल एक बार ही वीमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी है. न्यूजीलैंड ने साल 2000 में ये वर्ल्ड कप टाइटल जीता था. यह भी पढ़ें IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद छलक पड़े खिलाड़ियों के जज्बात! मैदान पर ही फूट-फूट कर रोईं हरमन और जेमिमा, देखें वीडियो

Oct 31, 2025 - 12:30
 0
Women World Cup Winners: ICC वीमेंस वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिलेगी प्राइज मनी? अब तक कौन सी टीम कितनी बार जीती खिताब

IND vs SA Women's World Cup 2025 Final: वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA Final) के बीच खेला जाएगा. ये फाइनल मैच रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) इस बार महिला विश्व कप जीतने वाली टीम को प्राइज मनी में काफी मोटी रकम देने वाली है. इस बार की प्राइज मनी वर्ल्ड कप 2022 की तुलना में चार गुना ज्यादा है.

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में करोड़ों रुपये प्राइज मनी

आईसीसी ने इस बार वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के विनर के लिए 13.88 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी देने का ऐलान किया है. ये प्राइज मनी भारतीय करेंसी में करीब 123 करोड़ रुपये के बराबर है. वीमेंस वर्ल्ड कप 2022, जो कि न्यूजीलैंड में खेला गया था, उस वक्त 3.5 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी के तौर पर दिए गए थे, जो कि भारतीय करेंसी में 31 करोड़ रुपये के करीब है. इस बार के वर्ल्ड कप में पहले की तुलना में चार गुना ज्यादा प्राइज मनी दी जा रही है.

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में मिलने वाली प्राइज मनी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिलने वाली रकम से भी ज्यादा है. मेन्स ODI वर्ल्ड कप 2023, जो कि भारत में खेला गया था, तब ऑस्ट्रेलिया को जीतने पर 10 मिलियन यूएस डॉलर मिले थे, जो कि भारतीय करेंसी में 89 करोड़ रुपये के करीब है.

वीमेंस वर्ल्ड कप की विनर्स लिस्ट

भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही ऐसी टीमें हैं, जो पहली बार वीमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीत सकती हैं. इन दोनों में से जो भी टीम जीतेगी, वो पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनेगी.

  • वीमेंस वर्ल्ड कप का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है. ऑस्ट्रेलिया की टीम सात बार ODI वर्ल्ड कप टाइटल जीत चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1978, 1982, 1988, 1997, 2013 और 2022 में वीमेंस वर्ल्ड कप जीता.
  • दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसने ये टाइटल चार बार जीता है. इंग्लैंड ने 1973, 1993, 2009 और 2017 में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है.
  • न्यूजीलैंड की टीम केवल एक बार ही वीमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी है. न्यूजीलैंड ने साल 2000 में ये वर्ल्ड कप टाइटल जीता था.

यह भी पढ़ें

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद छलक पड़े खिलाड़ियों के जज्बात! मैदान पर ही फूट-फूट कर रोईं हरमन और जेमिमा, देखें वीडियो

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow