सिर्फ 55 मिनट में दिल्ली से पहुंच जाएंगे मेरठ, PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या-क्या खास

अब दिल्ली से मेरठ पहुंचना और भी आसान हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल की पूरी लाइन को हरी झंडी दिखा दी है. 22 फरवरी शाम 6 बजे से यह ट्रेन आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी. सराय काले खां से मोदीपुरम तक करीब 80 किलोमीटर का सफर अब सिर्फ 55 मिनट में पूरा होगा. यह सुविधा लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. पूरा 82 किलोमीटर कॉरिडोर तैयारदिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किलोमीटर है. अब यह पूरा रूट चालू हो गया है. दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक का हिस्सा भी जोड़ दिया गया है. उत्तर प्रदेश में मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक भी शुरू हो गया है. इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, हालांकि इसे 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा. यह रेल सेवा साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे शहरों को तेजी से दिल्ली से जोड़ेगी. देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रोप्रधानमंत्री ने मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन किया. खास बात यह है कि मेट्रो और नमो भारत ट्रेन एक ही ट्रैक पर चलेंगी. मेरठ मेट्रो की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. यह सभी स्टेशनों पर रुकते हुए पूरी दूरी लगभग 30 मिनट में तय करेगी. इसे देश की सबसे तेज मेट्रो सेवाओं में से एक माना जा रहा है. नमो भारत ट्रेन की खास बातेंनमो भारत ट्रेन पूरी तरह एयर कंडीशन्ड है और इसमें छह कोच हैं. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है. ट्रेन में दो तरह के कोच हैं - प्रीमियम और स्टैंडर्ड. प्रीमियम कोच में सुविधाएं: आरामदायक सीटें मोबाइल चार्जिंग और USB पॉइंट फायर एक्सटिंग्विशर लगेज रखने की जगह ट्रेन की स्पीड और अगले स्टेशन की जानकारी देने वाली स्क्रीन वेंडिंग मशीन से रिफ्रेशमेंट की सुविधा स्टैंडर्ड कोच में भी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं, लेकिन वेंडिंग मशीन जैसी सुविधा नहीं होगी. गाजियाबाद, मेरठ और बागपत को फायदाइस कॉरिडोर से गाजियाबाद, मेरठ और बागपत जैसे शहरों को सीधा फायदा मिलेगा. लोगों को रोजाना सफर में कम समय लगेगा. व्यापार और रोजगार के नए मौके भी बढ़ेंगे. ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी और 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

Feb 22, 2026 - 16:30
 0
सिर्फ 55 मिनट में दिल्ली से पहुंच जाएंगे मेरठ, PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या-क्या खास

अब दिल्ली से मेरठ पहुंचना और भी आसान हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल की पूरी लाइन को हरी झंडी दिखा दी है. 22 फरवरी शाम 6 बजे से यह ट्रेन आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी. सराय काले खां से मोदीपुरम तक करीब 80 किलोमीटर का सफर अब सिर्फ 55 मिनट में पूरा होगा. यह सुविधा लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है.

पूरा 82 किलोमीटर कॉरिडोर तैयार
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किलोमीटर है. अब यह पूरा रूट चालू हो गया है. दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक का हिस्सा भी जोड़ दिया गया है. उत्तर प्रदेश में मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर लंबा मेट्रो ट्रैक भी शुरू हो गया है. इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, हालांकि इसे 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा. यह रेल सेवा साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे शहरों को तेजी से दिल्ली से जोड़ेगी.

देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो
प्रधानमंत्री ने मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन किया. खास बात यह है कि मेट्रो और नमो भारत ट्रेन एक ही ट्रैक पर चलेंगी. मेरठ मेट्रो की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. यह सभी स्टेशनों पर रुकते हुए पूरी दूरी लगभग 30 मिनट में तय करेगी. इसे देश की सबसे तेज मेट्रो सेवाओं में से एक माना जा रहा है.

नमो भारत ट्रेन की खास बातें
नमो भारत ट्रेन पूरी तरह एयर कंडीशन्ड है और इसमें छह कोच हैं. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है. ट्रेन में दो तरह के कोच हैं - प्रीमियम और स्टैंडर्ड.

प्रीमियम कोच में सुविधाएं:

  • आरामदायक सीटें
  • मोबाइल चार्जिंग और USB पॉइंट
  • फायर एक्सटिंग्विशर
  • लगेज रखने की जगह
  • ट्रेन की स्पीड और अगले स्टेशन की जानकारी देने वाली स्क्रीन
  • वेंडिंग मशीन से रिफ्रेशमेंट की सुविधा
  • स्टैंडर्ड कोच में भी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं, लेकिन वेंडिंग मशीन जैसी सुविधा नहीं होगी.

गाजियाबाद, मेरठ और बागपत को फायदा
इस कॉरिडोर से गाजियाबाद, मेरठ और बागपत जैसे शहरों को सीधा फायदा मिलेगा. लोगों को रोजाना सफर में कम समय लगेगा. व्यापार और रोजगार के नए मौके भी बढ़ेंगे. ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी और 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow