संजू सैमसन बने टी20 के कप्तान, जन्मदिन से पहले मिला खास तोहफा

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को नई जिम्मेदारी मिल गई है. आज यानी बुधवार (11 नवंबर) को संजू अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. इससे एक दिन पहले उन्हें कप्तान बनाया गया. वह आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2026) में केरल की कप्तानी करते दिखाई देंगे. 14 नवंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में केरल को पहला मुकाबला मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलना है.  केरल की 18 सदस्यीय टीम जारी की गई है, जिसमें रेड बॉल कप्तान विष्णु विनोद को भी शामिल किया गया है. केरल क्रिकेट लीग के उभरते सितारों को भी इनाम मिला है. टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज अहमद इमरान और बैटिंग ऑलराउंडर गोविंद देव भी टीम का हिस्सा हैं. तेज गेंदबाज केएम आसिफ और स्पिनर विग्नेश पुथुर का भी चयन हुआ है.            View this post on Instagram                       A post shared by Kerala Cricket Association (@keralacricketassociation) ग्रुप-सी में मौजूद केरल  केरल ग्रुप C में है, जिसके साथ मध्य प्रदेश, आंध्र, असम, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और त्रिपुरा की टीमें भी शामिल हैं. यह पहला मौका नहीं है कि जब संजू टूर्नामेंट में केरल की कप्तानी करेंगे. पिछले सीजन भी वह कमान संभालते नजर आए थे. सैमसन की कप्तानी वाली टीम ग्रुप-ए में चौथे स्थान पर रही थी. टीम नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी थी.  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए केरल की टीम संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रोहन कुन्नुम्मल, मोहम्मद अजहरुद्दीन (विकेटकीपर), अहमद इमरान, गोविंद देव, कृष्णा दीवान, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), सलमान निजार, अखिल स्कारिया, निखिल एम, विग्नेश पुथुर, बीजू नारायणन, कार्तिक बी नायर, वैसाख चंद्रन, केएम आसिफ, निधिश एमडी, शराफुद्दीन एनएम, जलज सक्सेना पिछली कुछ टी20 पारियों में संजू का बल्ला खामोश  टीम इंडिया के लिए मुख्यत: टी20 क्रिकेट खेलने वाले संजू सैमसन का बल्ला पिछली कुछ पारियों में खामोश नजर आया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के अंतिम चार मैचों में संजू ने क्रमश: 14, 18, 04 और 04 रन बनाए. संजू ने अब तक अपने करियर में 82 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 74 पारियों में बैटिंग करते हुए 26.69 की औसत और 158.24 के स्ट्राइक रेट से 1842 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 111 रनों का रहा.    यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने भारत टेस्ट सीरीज के लिए जारी की टीम, 3 चोटिल खिलाड़ियों को मौका

Nov 11, 2026 - 16:30
 0
संजू सैमसन बने टी20 के कप्तान, जन्मदिन से पहले मिला खास तोहफा

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को नई जिम्मेदारी मिल गई है. आज यानी बुधवार (11 नवंबर) को संजू अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. इससे एक दिन पहले उन्हें कप्तान बनाया गया. वह आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2026) में केरल की कप्तानी करते दिखाई देंगे. 14 नवंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में केरल को पहला मुकाबला मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलना है. 

केरल की 18 सदस्यीय टीम जारी की गई है, जिसमें रेड बॉल कप्तान विष्णु विनोद को भी शामिल किया गया है. केरल क्रिकेट लीग के उभरते सितारों को भी इनाम मिला है. टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज अहमद इमरान और बैटिंग ऑलराउंडर गोविंद देव भी टीम का हिस्सा हैं. तेज गेंदबाज केएम आसिफ और स्पिनर विग्नेश पुथुर का भी चयन हुआ है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kerala Cricket Association (@keralacricketassociation)

ग्रुप-सी में मौजूद केरल 

केरल ग्रुप C में है, जिसके साथ मध्य प्रदेश, आंध्र, असम, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और त्रिपुरा की टीमें भी शामिल हैं. यह पहला मौका नहीं है कि जब संजू टूर्नामेंट में केरल की कप्तानी करेंगे. पिछले सीजन भी वह कमान संभालते नजर आए थे. सैमसन की कप्तानी वाली टीम ग्रुप-ए में चौथे स्थान पर रही थी. टीम नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी थी. 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए केरल की टीम

संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रोहन कुन्नुम्मल, मोहम्मद अजहरुद्दीन (विकेटकीपर), अहमद इमरान, गोविंद देव, कृष्णा दीवान, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), सलमान निजार, अखिल स्कारिया, निखिल एम, विग्नेश पुथुर, बीजू नारायणन, कार्तिक बी नायर, वैसाख चंद्रन, केएम आसिफ, निधिश एमडी, शराफुद्दीन एनएम, जलज सक्सेना

पिछली कुछ टी20 पारियों में संजू का बल्ला खामोश 

टीम इंडिया के लिए मुख्यत: टी20 क्रिकेट खेलने वाले संजू सैमसन का बल्ला पिछली कुछ पारियों में खामोश नजर आया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के अंतिम चार मैचों में संजू ने क्रमश: 14, 18, 04 और 04 रन बनाए. संजू ने अब तक अपने करियर में 82 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 74 पारियों में बैटिंग करते हुए 26.69 की औसत और 158.24 के स्ट्राइक रेट से 1842 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 111 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने भारत टेस्ट सीरीज के लिए जारी की टीम, 3 चोटिल खिलाड़ियों को मौका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow