मुश्किल में हार्दिक पांड्या! तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड संग डांस करना पड़ा भारी, शिकायत दर्ज

Complaint Against Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंड हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया ने बीते रविवार (08 मार्च) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस जीत के बाद हार्दिक को मैदान पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर डांस करते हुए देखा गया था. जश्न के दौरान हार्दिक अपनी पीठ पर तिरंगा लपेटे हुए नजर आ रहे थे. इस हरकत के चलते अब हार्दिक को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल पुणे के एक वकील वाजिद खान ने हार्दिक के खिलाफ तिरंगे के अपमान के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. वकील ने खुद शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है.  वकील ने दी पूरी जानकारी  न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वकील वाजिद खान ने कहा, "आपने टी20 वर्ल्ड कप देखा होगा. हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जीत का जश्न मनाते हुए नाच रहे थे. उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था. 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए. हालांकि हार्दिक अपने जश्न में इतना खोए हुए थे कि वह राष्ट्रीय ध्वज पहने हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेट गए थे. मैं मानता हूं कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है." #WATCH | Pune: Advocate Wajid Khan says, "You must have seen the T20 World Cup here. Hardik Pandya was dancing with his girlfriend in celebration of his victory. The national flag was tied to his back... According to Section 2 of the 1971 National Flag Act, we should respect the… pic.twitter.com/mHVHn336ql — ANI (@ANI) March 12, 2026 Hardik and Mahieka lying down in the middle of the ground like it's their living room ????pic.twitter.com/27MNDgmG7a — Dive (@crickohlic) March 9, 2026 हार्दिक के खिलाफ शिकायत दर्ज  वकील ने आगे कहा, "मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराई है. जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया, तो उन्होंने मुझसे कहा कि घटना वहां हुई थी, यहां नहीं. मैंने उनसे कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है और हम शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. उन्होंने मेरी शिकायत दर्ज की और मुझे एक कॉपी दी. देखते हैं अब आगे क्या होता है, मैंने शिकायत दर्ज कर दी है."    यह भी पढ़ें: प्लेइंग 11 विवाद पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, बोले - ‘मैंने माफी मांगी थी क्योंकि..’

Mar 12, 2026 - 19:30
 0
मुश्किल में हार्दिक पांड्या! तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड संग डांस करना पड़ा भारी, शिकायत दर्ज

Complaint Against Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंड हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया ने बीते रविवार (08 मार्च) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस जीत के बाद हार्दिक को मैदान पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर डांस करते हुए देखा गया था. जश्न के दौरान हार्दिक अपनी पीठ पर तिरंगा लपेटे हुए नजर आ रहे थे. इस हरकत के चलते अब हार्दिक को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.

दरअसल पुणे के एक वकील वाजिद खान ने हार्दिक के खिलाफ तिरंगे के अपमान के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. वकील ने खुद शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

वकील ने दी पूरी जानकारी 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वकील वाजिद खान ने कहा, "आपने टी20 वर्ल्ड कप देखा होगा. हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जीत का जश्न मनाते हुए नाच रहे थे. उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था. 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए. हालांकि हार्दिक अपने जश्न में इतना खोए हुए थे कि वह राष्ट्रीय ध्वज पहने हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेट गए थे. मैं मानता हूं कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है."

हार्दिक के खिलाफ शिकायत दर्ज 

वकील ने आगे कहा, "मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराई है. जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया, तो उन्होंने मुझसे कहा कि घटना वहां हुई थी, यहां नहीं. मैंने उनसे कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है और हम शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. उन्होंने मेरी शिकायत दर्ज की और मुझे एक कॉपी दी. देखते हैं अब आगे क्या होता है, मैंने शिकायत दर्ज कर दी है."

 

 यह भी पढ़ें: प्लेइंग 11 विवाद पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, बोले - ‘मैंने माफी मांगी थी क्योंकि..’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow