श्रीलंका की हार बनी पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए फनी मीम्स, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद श्रीलंका का टूर्नामेंट सफर लगभग खत्म हो गया है. हालांकि इस हार का सबसे बड़ा नुकसान पाकिस्तान को उठाना पड़ा है. पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब और भी कमजोर हो गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स दरअसल, पाकिस्तान की टीम का सेमीफाइनल का रास्ता काफी हद तक श्रीलंका की जीत पर टिका हुआ था. अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को हरा देता, तो ग्रुप-2 का समीकरण पूरी तरह बदल सकता था, लेकिन कीवी टीम ने 61 रन से बड़ी जीत दर्ज कर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई और मीम्स तेजी से वायरल होने लगे. एक फैंन ने पोस्ट शेयर करते हुआ लिखा की अगर पाकिस्तान की जीत के लिए दुआ करता हूं तो वो हार जाती है. किसी दूसरी टीम के लिए अगर दुआ करता हूं तो वो और भी बुरी तरह से हार जाती है. वहीं दूसरी ओर भारतीय यूजर्स भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी श्रीलंकाई बल्लेबाजी को लेकर मीम्स की झड़ी लगा दी. Watching SL vs NZ pic.twitter.com/ymczyFn4QQ — Ap☭llo (@Deucallionn7) February 25, 2026 मैच में आया बड़ा मोड़ मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब न्यूजीलैंड की टीम संघर्ष करती नजर आ रही थी. शुरुआत में ही 84 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका मुकाबले में वापसी कर सकता है. उस वक्त पाकिस्तान के समर्थकों को भी उम्मीद जगी थी कि यह नतीजा उनके पक्ष में जा सकता है. हालांकि न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और 168 रन बोर्ड पर लगा दिए. Host Team apni performance dekh ke #SLvsNZ pic.twitter.com/MESSL71jZA — Byomkesh (@byomkesbakshy) February 25, 2026 सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल अब पाकिस्तान के लिए आगे का सफर बेहद कठिन हो गया है. टीम को न सिर्फ अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा, बल्कि नेट रन रेट के साथ-साथ बाकी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी. कुल मिलाकर, श्रीलंका की इस हार ने ग्रुप-2 की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है और पाकिस्तान की राह को और ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है. 

Feb 26, 2026 - 09:30
 0
श्रीलंका की हार बनी पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए फनी मीम्स, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद श्रीलंका का टूर्नामेंट सफर लगभग खत्म हो गया है. हालांकि इस हार का सबसे बड़ा नुकसान पाकिस्तान को उठाना पड़ा है. पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब और भी कमजोर हो गई हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

दरअसल, पाकिस्तान की टीम का सेमीफाइनल का रास्ता काफी हद तक श्रीलंका की जीत पर टिका हुआ था. अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को हरा देता, तो ग्रुप-2 का समीकरण पूरी तरह बदल सकता था, लेकिन कीवी टीम ने 61 रन से बड़ी जीत दर्ज कर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई और मीम्स तेजी से वायरल होने लगे.

एक फैंन ने पोस्ट शेयर करते हुआ लिखा की अगर पाकिस्तान की जीत के लिए दुआ करता हूं तो वो हार जाती है. किसी दूसरी टीम के लिए अगर दुआ करता हूं तो वो और भी बुरी तरह से हार जाती है. वहीं दूसरी ओर भारतीय यूजर्स भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी श्रीलंकाई बल्लेबाजी को लेकर मीम्स की झड़ी लगा दी.

मैच में आया बड़ा मोड़

मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब न्यूजीलैंड की टीम संघर्ष करती नजर आ रही थी. शुरुआत में ही 84 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका मुकाबले में वापसी कर सकता है. उस वक्त पाकिस्तान के समर्थकों को भी उम्मीद जगी थी कि यह नतीजा उनके पक्ष में जा सकता है. हालांकि न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और 168 रन बोर्ड पर लगा दिए.

सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

अब पाकिस्तान के लिए आगे का सफर बेहद कठिन हो गया है. टीम को न सिर्फ अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा, बल्कि नेट रन रेट के साथ-साथ बाकी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी. कुल मिलाकर, श्रीलंका की इस हार ने ग्रुप-2 की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है और पाकिस्तान की राह को और ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow