IND vs NZ 5th T20I: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वां टी20 खेलेगा भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (31 जनवरी) को खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज को जीत के साथ खत्म करना चाहेगी. इससे पहले बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 में टीम इंडिया को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था.  हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया शुरुआती 3 मैच जीतने के साथ सीरीज पर अपना नाम लिखवा चुकी है. लेकिन आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी20 जीतना चाहेगी.  यह टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप से पहले आखिरी टी20 सीरीज है. इस सीरीज के जरिए मेन इन ब्लू अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देना चाहेगी. पांचवां टी20 तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि पांचवें टी20 में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है. इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.  टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी मैच इसके बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत 07 फरवरी से होगी. भारतीय टीम भी इसी दिन से विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया की पहली भिड़ंत यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी.  टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड  संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती.  टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड  टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रैसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन.

Jan 31, 2026 - 20:30
 0
IND vs NZ 5th T20I: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वां टी20 खेलेगा भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (31 जनवरी) को खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज को जीत के साथ खत्म करना चाहेगी. इससे पहले बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 में टीम इंडिया को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था. 

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया शुरुआती 3 मैच जीतने के साथ सीरीज पर अपना नाम लिखवा चुकी है. लेकिन आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी20 जीतना चाहेगी. 

यह टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप से पहले आखिरी टी20 सीरीज है. इस सीरीज के जरिए मेन इन ब्लू अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देना चाहेगी. पांचवां टी20 तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि पांचवें टी20 में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है. इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी मैच

इसके बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के लिए मैदान पर उतरेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत 07 फरवरी से होगी. भारतीय टीम भी इसी दिन से विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम इंडिया की पहली भिड़ंत यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. 

टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती. 

टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड 

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रैसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow