एशिया कप और इमर्जिंग एशिया कप की प्राइज मनी में कितना अंतर? भारत-पाकिस्तान को चैंपियन बनने पर कितना पैसा मिला
एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट पाकिस्तान शाहींस ने जीत लिया है. फाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश ए को सुपर ओवर में हराया. इंडिया ए इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां वह बांग्लादेश से हार गई. एशियाई क्रिकेट परिषद ने इससे पहले पुरुष एशिया कप 2025 का आयोजन किया था, जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी थी. यहां हम आपको दोनों टीमों द्वारा जीती हुई प्राइज मनी के बारे में बता रहे हैं. एसीसी द्वारा आयोजित पुरुष एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ग्रुप ए में थी, जहां पाकिस्तान भी थी. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने सुपर-4 में भी पाकिस्तान को रौंदा था. फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. टीम इंडिया को अभी तक इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी मिली नहीं है. बता दें कि फाइनल के बाद जब भारतीय कप्तान ने एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था तब उन्होंने ट्रॉफी बाहर भिजवा दी थी. खैर, भारत चैंपियन बना और एसीसी द्वारा उन्हें प्राइज मनी दी गई. एशिया कप 2025 जीतने पर टीम इंडिया की प्राइज मनी USD 300,000 (लगभग 2.6 करोड़ रुपये). एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का चैंपियन बनी पाकिस्तान शाहींस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का फाइनल बहुत ही रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों का स्कोर (125-125) बराबर रहा. इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें बांग्लादेश ने 6 रन बनाए. पाकिस्तान ने 4 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया. एशिया कप 2025 राइजिंग स्टार्स जीतने पर पाकिस्तान की प्राइज मनी 20,000 USD (करीब 17 लाख 85 हजार रुपये). एशिया कप राइजिंग स्टार्स, पहले एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के नाम से जाना जाता था. इसमें देशों की नेशनल टीम नहीं खेलती, बल्कि उभरते हुए खिलाड़ी खेलते हैं. इस बार भारत के वैभव सूर्यवंशी, जितेश शर्मा, प्रियांश आर्या आदि इंडिया ए के लिए खेल रहे थे. ये युवाओं प्रतिभाओं को निखारने का एक बड़ा मंच है.
एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट पाकिस्तान शाहींस ने जीत लिया है. फाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश ए को सुपर ओवर में हराया. इंडिया ए इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां वह बांग्लादेश से हार गई. एशियाई क्रिकेट परिषद ने इससे पहले पुरुष एशिया कप 2025 का आयोजन किया था, जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी थी. यहां हम आपको दोनों टीमों द्वारा जीती हुई प्राइज मनी के बारे में बता रहे हैं.
एसीसी द्वारा आयोजित पुरुष एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ग्रुप ए में थी, जहां पाकिस्तान भी थी. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने सुपर-4 में भी पाकिस्तान को रौंदा था. फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी.
टीम इंडिया को अभी तक इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी मिली नहीं है. बता दें कि फाइनल के बाद जब भारतीय कप्तान ने एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था तब उन्होंने ट्रॉफी बाहर भिजवा दी थी. खैर, भारत चैंपियन बना और एसीसी द्वारा उन्हें प्राइज मनी दी गई.
एशिया कप 2025 जीतने पर टीम इंडिया की प्राइज मनी
USD 300,000 (लगभग 2.6 करोड़ रुपये).
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का चैंपियन बनी पाकिस्तान शाहींस
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का फाइनल बहुत ही रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों का स्कोर (125-125) बराबर रहा. इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें बांग्लादेश ने 6 रन बनाए. पाकिस्तान ने 4 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया.
एशिया कप 2025 राइजिंग स्टार्स जीतने पर पाकिस्तान की प्राइज मनी
20,000 USD (करीब 17 लाख 85 हजार रुपये).
एशिया कप राइजिंग स्टार्स, पहले एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के नाम से जाना जाता था. इसमें देशों की नेशनल टीम नहीं खेलती, बल्कि उभरते हुए खिलाड़ी खेलते हैं. इस बार भारत के वैभव सूर्यवंशी, जितेश शर्मा, प्रियांश आर्या आदि इंडिया ए के लिए खेल रहे थे. ये युवाओं प्रतिभाओं को निखारने का एक बड़ा मंच है.
What's Your Reaction?