वोट बचाओ महारैली से क्या मजबूत होगी राहुल गांधी की सियासी पकड़?

नवंबर का महीना कांग्रेस और राहुल गांधी की सियासी मुहिम के लिए कितना असरदार साबित होगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ ज्योतिष में रूचि रखने वालों में भी उत्सुकता है. राहुल गांधी की कुंडली संकेत देती हैं कि आने वाले दिन उनकी सक्रियता और आक्रामकता में वृद्धि होने वाली है. हालांकि मुद्दों को धार देकर सरकार पर सीधा दबाव बनाना और पूरे विपक्ष को एक सुर में बांधे रखना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगा. महीने की शुरुआत जहां संगठनात्मक एकजुटता की अग्निपरीक्षा से होगी, वहीं 12 नवंबर के बाद दशा परिवर्तन उनकी रणनीति को नए तेवर देगा. 1 नवंबर की रैली: बड़ा मौका, लेकिन प्रशासनिक और आंतरिक चुनौतियां बरकरार To every trader in Delhi: We love you and hear you. The Govt shut the metro, sealed our roads and locked down our capital. With a stolen vote nothing is safe - your shop, your savings, your children’s future. Tell Modi to sack accused no. 4, Gyanesh Kumar and the protests will stop in 30 seconds. दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं। मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया। जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं - न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य। मोदी जी से कहिए - आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा। — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 26, 2026 रामलीला मैदान में विपक्ष की प्रस्तावित महारैली के जरिए राहुल गांधी ने समाज के विभिन्न तबकों को एक मंच पर लाने का दांव चला है. ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो इस दिन पुष्य नक्षत्र प्रभावी रहेगा, जो उनकी जन्मकुंडली के मूल नक्षत्र से 'मित्र तारा' की श्रेणी में आता है. मित्र तारा का सीधा प्रभाव यह होता है कि जनता और सहयोगी नेताओं से संवाद व तालमेल सहज रहता है और राजनीतिक संदेश सही तरीके से पहुंचता है. साथ ही लग्न से दशम भाव में स्वराशि कर्क का चंद्रमा सार्वजनिक मंच पर उनके नेतृत्वकारी प्रभाव को बल देता है. इसके ठीक उलट, जन्मराशि से अष्टम भाव में गोचररत चंद्रमा अप्रत्याशित बाधाओं और आंतरिक दबाव की ओर इशारा कर रहा है. व्यावहारिक रूप से इसका अर्थ यह है कि ऐन मौके पर प्रशासनिक अनुमतियों, मंच व्यवस्था, समन्वय या तकनीकी वजहों से असहज स्थितियां बन सकती हैं. साफ है कि यह आयोजन अपनी बात पुरजोर तरीके से रखने का बड़ा मंच तो बनेगा, लेकिन इसे निर्विवाद और सहज सफलता मान लेना जल्दबाजी होगी. पहला पखवाड़ा: मुद्दे उठेंगे, सहयोगियों में रार! महीने के पहले हिस्से में 12 नवंबर तक विंशोत्तरी क्रम में राहु-शनि-राहु की दशा प्रभावी रहेगी, जो निरंतर जमीनी संघर्ष, धैर्य की मांग करती है. वर्षफल में लग्न पर राहु और सप्तम भाव में चंद्रमा-केतु की युति गठबंधन के मोर्चे पर एक गंभीर पहेली खड़ी करती है. ज्योतिष में सप्तम भाव में चंद्रमा-केतु का प्रभाव अविश्वास, संशय और भीतरघात का प्रतीक माना जाता है. इसका व्यावहारिक सियासी अर्थ यह है कि उठाए गए सवालों पर विपक्षी दल नैतिक समर्थन तो दे सकते हैं, लेकिन जब सड़क पर उतरने या साझा जोखिम लेने की बात आएगी, तो कई क्षेत्रीय क्षत्रप तटस्थ रुख अपना सकते हैं या पीछे हटते दिख सकते हैं. राहत की बात यह है कि वर्षफल में मजबूत बुध रणनीति और तार्किक संवाद का पक्ष ले रहा है. यदि राहुल गांधी अपने अभियान को दस्तावेजी साक्ष्यों, पुख्ता आंकड़ों और स्पष्ट सवालों के इर्द-गिर्द केंद्रित रखेंगे, तो वे जनता के बीच अपनी बात का वजन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे. 12 नवंबर के बाद: बृहस्पति का फेर, कानूनी घेराबंदी घेर! 12 नवंबर के बाद राहुल गांधी की राजनीति का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है. कुंडली के मानें तो अब वे सिर्फ सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन नहीं करेंगे, बल्कि पक्के कानूनी कागजातों, कोर्ट की याचिकाओं और नए खुलासों के जरिए सरकार को सीधे चक्रव्यूह में घेरने वाले नेता के रूप में नजर आएंगे. ज्योतिषीय बदलावों के कारण उनका जुझारूपन और बढ़ेगा. साथ ही, 13-14 नवंबर के बाद विपक्षी दलों के बीच की दूरियां और गलतफहमियां भी खत्म होंगी, जिससे सरकार के खिलाफ एक मजबूत और साझा मोर्चा तैयार करने में मदद मिलेगी. कुल मिलाकर, नवंबर का मध्य विपक्ष को एक नई धार देने जा रहा है. 16 से 22 नवंबर: राहुल गांधी के बयानों पर संकट, चौतरफा घेराबंदी की चेतावनी! ग्रहों की चाल साफ इशारा कर रही है कि 16 नवंबर से राहुल गांधी के लिए राजनीति की राह सबसे ज्यादा मुश्किल और जोखिम भरी होने वाली है. ग्रहों की चाल (सूर्य का वृश्चिक में जाना) इशारा कर रही है कि इस हफ्ते सरकारी तंत्र, जांच एजेंसियां और विरोधी दल उन पर बेहद आक्रामक पलटवार करेंगे. मीडिया का रुख भी उनके खिलाफ हो सकता है. इस दौरान राहुल गांधी अगर कोई भी बयान देते हैं या आरोप लगाते हैं, तो उन्हें बहुत संभलकर रहना होगा. उनके दावों में जरा सी भी चूक या कमी हुई, तो विरोधी दल उसे हाथों-हाथ लपक लेंगे और असली मुद्दों से ध्यान भटका देंगे. ऐसे में उनकी असली परीक्षा सरकार पर हमला करने में नहीं, बल्कि खुद के बयानों को सच और भरोसेमंद साबित करने में भी होगी. महीने का अंत: संवाद में सहजता, मगर लंबी लड़ाई के संकेत 22 नवंबर के बाद शुक्र का स्वराशि तुला में लौटना उनकी सार्वजनिक संवाद शैली, भाषण प्रस्तुति और छवि प्रबंधन को नई ऊर्जा देगा. इसके बावजूद कई अन्य विरोधी ग्रहों का दबाव यह रेखांकित करता है कि राजनीतिक राह पूरी तरह कांटों के बिना नहीं होने वाली. कुल मिलाकर नवंबर का महीना राहुल गांधी के लिए विपक्ष के धुरी के रूप में अपनी उपस्थिति को और पुख्ता करने तथा संघर्ष को कानूनी व नीतिगत धार देने का समय है, न कि किसी तात्कालिक और निर्णायक चुनावी जीत का. सरकार पर दबाव कितना गहरा होगा, यह केवल उनकी व्यक्तिगत कुंडली के ग्रहों से नहीं, बल्कि

Oct 27, 2026 - 00:30
 0
वोट बचाओ महारैली से क्या मजबूत होगी राहुल गांधी की सियासी पकड़?

नवंबर का महीना कांग्रेस और राहुल गांधी की सियासी मुहिम के लिए कितना असरदार साबित होगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ ज्योतिष में रूचि रखने वालों में भी उत्सुकता है. राहुल गांधी की कुंडली संकेत देती हैं कि आने वाले दिन उनकी सक्रियता और आक्रामकता में वृद्धि होने वाली है.

हालांकि मुद्दों को धार देकर सरकार पर सीधा दबाव बनाना और पूरे विपक्ष को एक सुर में बांधे रखना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगा. महीने की शुरुआत जहां संगठनात्मक एकजुटता की अग्निपरीक्षा से होगी, वहीं 12 नवंबर के बाद दशा परिवर्तन उनकी रणनीति को नए तेवर देगा.

1 नवंबर की रैली: बड़ा मौका, लेकिन प्रशासनिक और आंतरिक चुनौतियां बरकरार

रामलीला मैदान में विपक्ष की प्रस्तावित महारैली के जरिए राहुल गांधी ने समाज के विभिन्न तबकों को एक मंच पर लाने का दांव चला है. ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो इस दिन पुष्य नक्षत्र प्रभावी रहेगा, जो उनकी जन्मकुंडली के मूल नक्षत्र से 'मित्र तारा' की श्रेणी में आता है. मित्र तारा का सीधा प्रभाव यह होता है कि जनता और सहयोगी नेताओं से संवाद व तालमेल सहज रहता है और राजनीतिक संदेश सही तरीके से पहुंचता है.

साथ ही लग्न से दशम भाव में स्वराशि कर्क का चंद्रमा सार्वजनिक मंच पर उनके नेतृत्वकारी प्रभाव को बल देता है. इसके ठीक उलट, जन्मराशि से अष्टम भाव में गोचररत चंद्रमा अप्रत्याशित बाधाओं और आंतरिक दबाव की ओर इशारा कर रहा है.

व्यावहारिक रूप से इसका अर्थ यह है कि ऐन मौके पर प्रशासनिक अनुमतियों, मंच व्यवस्था, समन्वय या तकनीकी वजहों से असहज स्थितियां बन सकती हैं.

साफ है कि यह आयोजन अपनी बात पुरजोर तरीके से रखने का बड़ा मंच तो बनेगा, लेकिन इसे निर्विवाद और सहज सफलता मान लेना जल्दबाजी होगी.

पहला पखवाड़ा: मुद्दे उठेंगे, सहयोगियों में रार!

महीने के पहले हिस्से में 12 नवंबर तक विंशोत्तरी क्रम में राहु-शनि-राहु की दशा प्रभावी रहेगी, जो निरंतर जमीनी संघर्ष, धैर्य की मांग करती है. वर्षफल में लग्न पर राहु और सप्तम भाव में चंद्रमा-केतु की युति गठबंधन के मोर्चे पर एक गंभीर पहेली खड़ी करती है.

ज्योतिष में सप्तम भाव में चंद्रमा-केतु का प्रभाव अविश्वास, संशय और भीतरघात का प्रतीक माना जाता है. इसका व्यावहारिक सियासी अर्थ यह है कि उठाए गए सवालों पर विपक्षी दल नैतिक समर्थन तो दे सकते हैं, लेकिन जब सड़क पर उतरने या साझा जोखिम लेने की बात आएगी, तो कई क्षेत्रीय क्षत्रप तटस्थ रुख अपना सकते हैं या पीछे हटते दिख सकते हैं.

राहत की बात यह है कि वर्षफल में मजबूत बुध रणनीति और तार्किक संवाद का पक्ष ले रहा है. यदि राहुल गांधी अपने अभियान को दस्तावेजी साक्ष्यों, पुख्ता आंकड़ों और स्पष्ट सवालों के इर्द-गिर्द केंद्रित रखेंगे, तो वे जनता के बीच अपनी बात का वजन बनाए रखने में कामयाब रहेंगे.

12 नवंबर के बाद: बृहस्पति का फेर, कानूनी घेराबंदी घेर!

12 नवंबर के बाद राहुल गांधी की राजनीति का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है. कुंडली के मानें तो अब वे सिर्फ सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन नहीं करेंगे, बल्कि पक्के कानूनी कागजातों, कोर्ट की याचिकाओं और नए खुलासों के जरिए सरकार को सीधे चक्रव्यूह में घेरने वाले नेता के रूप में नजर आएंगे.

ज्योतिषीय बदलावों के कारण उनका जुझारूपन और बढ़ेगा. साथ ही, 13-14 नवंबर के बाद विपक्षी दलों के बीच की दूरियां और गलतफहमियां भी खत्म होंगी, जिससे सरकार के खिलाफ एक मजबूत और साझा मोर्चा तैयार करने में मदद मिलेगी. कुल मिलाकर, नवंबर का मध्य विपक्ष को एक नई धार देने जा रहा है.

16 से 22 नवंबर: राहुल गांधी के बयानों पर संकट, चौतरफा घेराबंदी की चेतावनी!

ग्रहों की चाल साफ इशारा कर रही है कि 16 नवंबर से राहुल गांधी के लिए राजनीति की राह सबसे ज्यादा मुश्किल और जोखिम भरी होने वाली है. ग्रहों की चाल (सूर्य का वृश्चिक में जाना) इशारा कर रही है कि इस हफ्ते सरकारी तंत्र, जांच एजेंसियां और विरोधी दल उन पर बेहद आक्रामक पलटवार करेंगे. मीडिया का रुख भी उनके खिलाफ हो सकता है.

इस दौरान राहुल गांधी अगर कोई भी बयान देते हैं या आरोप लगाते हैं, तो उन्हें बहुत संभलकर रहना होगा. उनके दावों में जरा सी भी चूक या कमी हुई, तो विरोधी दल उसे हाथों-हाथ लपक लेंगे और असली मुद्दों से ध्यान भटका देंगे. ऐसे में उनकी असली परीक्षा सरकार पर हमला करने में नहीं, बल्कि खुद के बयानों को सच और भरोसेमंद साबित करने में भी होगी.

महीने का अंत: संवाद में सहजता, मगर लंबी लड़ाई के संकेत

22 नवंबर के बाद शुक्र का स्वराशि तुला में लौटना उनकी सार्वजनिक संवाद शैली, भाषण प्रस्तुति और छवि प्रबंधन को नई ऊर्जा देगा. इसके बावजूद कई अन्य विरोधी ग्रहों का दबाव यह रेखांकित करता है कि राजनीतिक राह पूरी तरह कांटों के बिना नहीं होने वाली.

कुल मिलाकर नवंबर का महीना राहुल गांधी के लिए विपक्ष के धुरी के रूप में अपनी उपस्थिति को और पुख्ता करने तथा संघर्ष को कानूनी व नीतिगत धार देने का समय है, न कि किसी तात्कालिक और निर्णायक चुनावी जीत का.

सरकार पर दबाव कितना गहरा होगा, यह केवल उनकी व्यक्तिगत कुंडली के ग्रहों से नहीं, बल्कि विपक्ष की निरंतरता और जमीनी लामबंदी की मजबूती से तय होगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow