Kal Ka Rashifal 27 October 2026: मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन राशि को मिलेगा सरकारी टेंडर, धनु को पैतृक संपत्ति से लाभ

Kal Ka Rashifal: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-गोचर और पंचांग के दृष्टिकोण से विशेष फलदायी और महत्वपूर्ण रहने वाला है. पंचांग के अनुसार कल सुबह 07:02 बजे तक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा. वहीं दोपहर 03:39 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र शुरू होगा. मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी की उपासना के लिए समर्पित है. कल के शुभ योगों के प्रभाव से कुंभ, मेष, सिंह और मिथुन राशि के जातकों को बिजनेस में भारी उछाल, अटका हुआ पेमेंट वापस मिलने, पदोन्नति और सरकारी टेंडर मिलने के मजबूत योग हैं. वहीं वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों को जल्दबाजी में निर्णय लेने और कार्यस्थल पर गॉसिप से बचने की सलाह दी जाती है. कल का पंचांग (27 अक्टूबर 2026, मंगलवार) तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (सुबह 07:02 बजे तक), तत्पश्चात द्वितीया नक्षत्र: भरणी नक्षत्र (दोपहर 03:39 बजे तक), तत्पश्चात कृतिका चन्द्र राशि: मेष राशि (रात 09:07 बजे तक), तत्पश्चात वृषभ राशि शुभ योग: सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग (मेष, कर्क, तुला, मकर के लिए मालव्य योग) शुभ समय (चौघड़िया मुहूर्त): दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक (लाभ-अमृत का चौघड़िया) राहुकाल (अशुभ समय): दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक दिशाशूल: उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करना शुभ रहेगा. आइए डा. अनीष व्यास के अनुसार जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है. मेष राशिफल (Aries Tomorrow Horoscope) कल आपका दिन बढ़िया रहेगा. दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं, उन्हें ऐसा कोई मौका ही न दें. कल आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है. आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे. इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, कल उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है. वृषभ राशिफल (Taurus Tomorrow Horoscope) कल आपका दिन फेवरेबल रहेगा. कल पूरा दिन माता-पिता के साथ बीतेगा. कल खुद से बनाई हुई खीर पैरेंट्स को खिलाने पर पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. जिन सीमित विचारों की वजह से आप विचार के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, कल उन्हें तोड़कर जीवन में बदलाव लाने में सफल होंगे. कल सरकारी काम या कोर्ट संबंधित कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा, एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है. मिथुन राशिफल (Gemini Tomorrow Horoscope) कल आपका दिन अच्छा रहेगा. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, समाज हित में किए गए कामों की तारीफ़ होगी. कल कार्यस्थल पर लोगों के साथ जुड़े रहने की और मिलने-जुलने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने विचारों में किसी भी प्रकार का बदलाव सोच-समझकर करें. पिछली बातों से मिली सीख को कल ध्यान में रखेंगे. स्वास्थ्य कल पहले से काफी अच्छा रहेगा. कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. कर्क राशिफल (Cancer Tomorrow Horoscope) कल आपके दिन की शुरुआत खुशियों से भरी होगी. कल अन्य लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर आपका ध्यान रहेगा, इस कारण व्यक्तिगत जीवन की कुछ बातों को नजरअंदाज न करें. कल अन्य लोगों की गई मदद से आपको लाभ मिलेगा. कल का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा. आप उनके साथ बाहर जा सकते हैं जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी. परिवार के साथ रात का डिनर बाहर करने का मन बनाएंगे. इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. सिंह राशिफल (Leo Tomorrow Horoscope) कल आपका दिन बेहतर रहेगा. आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे. आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा दे सकते हैं. कल के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए कल का दिन फायदेमंद रहेगा. इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे. बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए कल का दिन अच्छा है. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा. कन्या राशिफल (Virgo Tomorrow Horoscope) कल भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा. ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे. कल शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जाएगा. कल आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी. आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे. इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे. आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाएगा. तुला राशिफल (Libra Tomorrow Horoscope) कल आपका दिन शानदार रहेगा. किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार-विमर्श करेंगे. कल किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए. कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा. कल कुछ नए मौके और नए विचार सामने आएंगे, जिन्हें आप खुले मन से स्वीकार करेंगे. कल आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे. छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा. वृश्चिक राशिफल (Scorpio Tomorrow Horoscope) कल आपका दिन लकी रहेगा. कल आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा. सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है. इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिए अपने काम में कुछ बदलाव करने का कल अच्छा दिन है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने

Oct 27, 2026 - 00:30
 0
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन राशि को मिलेगा सरकारी टेंडर, धनु को पैतृक संपत्ति से लाभ

Kal Ka Rashifal: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-गोचर और पंचांग के दृष्टिकोण से विशेष फलदायी और महत्वपूर्ण रहने वाला है. पंचांग के अनुसार कल सुबह 07:02 बजे तक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा. वहीं दोपहर 03:39 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र शुरू होगा.

मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी की उपासना के लिए समर्पित है. कल के शुभ योगों के प्रभाव से कुंभ, मेष, सिंह और मिथुन राशि के जातकों को बिजनेस में भारी उछाल, अटका हुआ पेमेंट वापस मिलने, पदोन्नति और सरकारी टेंडर मिलने के मजबूत योग हैं. वहीं वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों को जल्दबाजी में निर्णय लेने और कार्यस्थल पर गॉसिप से बचने की सलाह दी जाती है.

कल का पंचांग (27 अक्टूबर 2026, मंगलवार)

  • तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (सुबह 07:02 बजे तक), तत्पश्चात द्वितीया
  • नक्षत्र: भरणी नक्षत्र (दोपहर 03:39 बजे तक), तत्पश्चात कृतिका
  • चन्द्र राशि: मेष राशि (रात 09:07 बजे तक), तत्पश्चात वृषभ राशि
  • शुभ योग: सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग (मेष, कर्क, तुला, मकर के लिए मालव्य योग)
  • शुभ समय (चौघड़िया मुहूर्त):
  • दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक (लाभ-अमृत का चौघड़िया)
  • राहुकाल (अशुभ समय): दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक
  • दिशाशूल: उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करना शुभ रहेगा.

आइए डा. अनीष व्यास के अनुसार जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष राशिफल (Aries Tomorrow Horoscope)

कल आपका दिन बढ़िया रहेगा. दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं, उन्हें ऐसा कोई मौका ही न दें. कल आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है. आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे. इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, कल उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है.

वृषभ राशिफल (Taurus Tomorrow Horoscope)

कल आपका दिन फेवरेबल रहेगा. कल पूरा दिन माता-पिता के साथ बीतेगा. कल खुद से बनाई हुई खीर पैरेंट्स को खिलाने पर पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. जिन सीमित विचारों की वजह से आप विचार के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, कल उन्हें तोड़कर जीवन में बदलाव लाने में सफल होंगे. कल सरकारी काम या कोर्ट संबंधित कामों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा, एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

मिथुन राशिफल (Gemini Tomorrow Horoscope)

कल आपका दिन अच्छा रहेगा. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, समाज हित में किए गए कामों की तारीफ़ होगी. कल कार्यस्थल पर लोगों के साथ जुड़े रहने की और मिलने-जुलने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने विचारों में किसी भी प्रकार का बदलाव सोच-समझकर करें. पिछली बातों से मिली सीख को कल ध्यान में रखेंगे. स्वास्थ्य कल पहले से काफी अच्छा रहेगा. कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है.

कर्क राशिफल (Cancer Tomorrow Horoscope)

कल आपके दिन की शुरुआत खुशियों से भरी होगी. कल अन्य लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर आपका ध्यान रहेगा, इस कारण व्यक्तिगत जीवन की कुछ बातों को नजरअंदाज न करें. कल अन्य लोगों की गई मदद से आपको लाभ मिलेगा. कल का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा. आप उनके साथ बाहर जा सकते हैं जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी. परिवार के साथ रात का डिनर बाहर करने का मन बनाएंगे. इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.

सिंह राशिफल (Leo Tomorrow Horoscope)

कल आपका दिन बेहतर रहेगा. आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे. आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा दे सकते हैं. कल के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए कल का दिन फायदेमंद रहेगा. इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे. बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए कल का दिन अच्छा है. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा.

कन्या राशिफल (Virgo Tomorrow Horoscope)

कल भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा. ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे. कल शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जाएगा. कल आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी. आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे. इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे. आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाएगा.

तुला राशिफल (Libra Tomorrow Horoscope)

कल आपका दिन शानदार रहेगा. किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार-विमर्श करेंगे. कल किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए. कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा. कल कुछ नए मौके और नए विचार सामने आएंगे, जिन्हें आप खुले मन से स्वीकार करेंगे. कल आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे. छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Tomorrow Horoscope)

कल आपका दिन लकी रहेगा. कल आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा. सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है. इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिए अपने काम में कुछ बदलाव करने का कल अच्छा दिन है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से बचें. जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा. कल के दिन जरूरतमंद को वस्त्र देंगे, इससे आपको ख़ुशी मिलेगी.

धनु राशिफल (Sagittarius Tomorrow Horoscope)

कल आपका दिन लाभदायक रहेगा. अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए कल का दिन बढ़िया है. कल सेहत संबंधी समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे. कल आप सकारात्मक बातों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे. कल आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है. इस राशि के कॉन्ट्रैक्टर के लिए कल का दिन धनलाभ देने वाला है. मौसम के बदलने से चिड़चिड़ापन हो सकता है, इससे बचने के लिए खूब पानी पिएं लाभ होगा.

मकर राशिफल (Capricorn Tomorrow Horoscope)

कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा. कल थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है. जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. कल किसी समारोह में जाने का प्लान बनाएंगे, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है. करियर से संबंधित निर्णय की वजह से काम का दबाव बढ़ता हुआ नजर आएगा, लेकिन इसी काम के जरिए आपको सफलता भी मिलेगी.

कुंभ राशिफल (Aquarius Tomorrow Horoscope)

कल आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा. कल किसी ऐसे मित्र से कॉल पर बात होगी जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी. कल पिछली बातों की वजह से मन उदास हो सकता है, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर के लिए कल का दिन फायदा देने वाला है. कल आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. जीवनसाथी कल आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे. साथ ही उपहार मिलने से आपको प्रसन्नता होगी.

मीन राशिफल (Pisces Tomorrow Horoscope)

कल आपका दिन नई सौगात लेकर आया है. कल करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा. सेहत कल फिट रहेगी. मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए समय बेहतर है. यात्रा का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं. अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कल आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं. घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं. संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow