वेनेजुएला के विनाशकारी भूकंप ने उजाड़ दी खिलाड़ी की दुनिया, पत्नी की मौत के बाद छलका दर्द, भावुक पोस्ट ने रुलाया

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद कई परिवारों की खुशियां उजड़ गईं. इस त्रासदी की चपेट में पूर्व रेड सोक्स बेसबॉल खिलाड़ी गोर्किस हर्नांडेज का परिवार भी आ गया. साल 2019 में रेड सोक्स के लिए खेलने वाले हर्नांडेज ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी डेजी तोवर डी हर्नांडेज के निधन की पुष्टि की. उन्होंने लिखा कि पत्नी हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत थीं और अब उनकी यादें ही उनके साथ रहेंगी. इंस्टाग्राम पर छलका दर्द गोर्किस हर्नांडेज ने अपनी पत्नी को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'तुम वही थीं जिसने हर मुश्किल वक्त में मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी. तुम मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत महिला थीं और हमेशा रहोगी. हर पल तुम मेरे साथ रहोगी. ऊंचा उड़ो मेरी राजकुमारी, मेरी रानी. भगवान तुम्हें अपने चरणों में स्थान दें. मुझे और हमारे परिवार को संभालने की ताकत देना. रेस्ट इन पीस, मेरी बच्ची.' भूकंप में हुई दर्दनाक मौत रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेजी तोवर वेनेजुएला की बेसबॉल टीम ‘ला गुएरा डेल्फिनस’ के अन्य सदस्यों और उनके परिवारों के साथ होटल एडुआर्ड्स में ठहरी हुई थीं. 24 जून को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए. इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें डेजी की मौत हो गई. रेड सोक्स ने भी जताया शोक इस दुखद घटना के बाद वूस्टर रेड सोक्स ने आधिकारिक बयान जारी कर शोक व्यक्त किया. टीम ने कहा, 'पूर्व पॉसोक्स (2018) और रेड सोक्स (2019) खिलाड़ी गोर्किस हर्नांडेज की पत्नी डेजी तोवर डी हर्नांडेज के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है. हमारी संवेदनाएं गोर्किस, उनके परिवार और उन सभी लोगों के साथ हैं जो डेजी को जानते थे और उनसे प्यार करते थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.' यह भी पढ़ें- 'गौतम गंभीर, हम आपको कभी अपना कोच नहीं बनाएंगे...' आयरलैंड से हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने उड़ाया मजाक पत्नी से किया वादा अपने संदेश के आखिर में गोर्किस हर्नांडेज ने लिखा कि डेजी ही उनकी असली योद्धा थीं, जिन्होंने उन्हें हर चुनौती से लड़ना सिखाया. उन्होंने पत्नी से वादा किया कि दोनों ने मिलकर जो सपने और लक्ष्य तय किए थे, उन्हें वह हर हाल में पूरा करेंगे और अपने परिवार का मजबूती से ख्याल रखेंगे. यह भी पढ़ें- 'टीम में जगह पाने के लिए...', वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ क्यों नहीं खिलाया गया? कोच का आया बड़ा बयान

Jun 29, 2026 - 21:30
 0
वेनेजुएला के विनाशकारी भूकंप ने उजाड़ दी खिलाड़ी की दुनिया, पत्नी की मौत के बाद छलका दर्द, भावुक पोस्ट ने रुलाया

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद कई परिवारों की खुशियां उजड़ गईं. इस त्रासदी की चपेट में पूर्व रेड सोक्स बेसबॉल खिलाड़ी गोर्किस हर्नांडेज का परिवार भी आ गया. साल 2019 में रेड सोक्स के लिए खेलने वाले हर्नांडेज ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी डेजी तोवर डी हर्नांडेज के निधन की पुष्टि की. उन्होंने लिखा कि पत्नी हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत थीं और अब उनकी यादें ही उनके साथ रहेंगी.

इंस्टाग्राम पर छलका दर्द

गोर्किस हर्नांडेज ने अपनी पत्नी को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'तुम वही थीं जिसने हर मुश्किल वक्त में मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी. तुम मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत महिला थीं और हमेशा रहोगी. हर पल तुम मेरे साथ रहोगी. ऊंचा उड़ो मेरी राजकुमारी, मेरी रानी. भगवान तुम्हें अपने चरणों में स्थान दें. मुझे और हमारे परिवार को संभालने की ताकत देना. रेस्ट इन पीस, मेरी बच्ची.'

भूकंप में हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेजी तोवर वेनेजुएला की बेसबॉल टीम ‘ला गुएरा डेल्फिनस’ के अन्य सदस्यों और उनके परिवारों के साथ होटल एडुआर्ड्स में ठहरी हुई थीं. 24 जून को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए. इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें डेजी की मौत हो गई.

रेड सोक्स ने भी जताया शोक

इस दुखद घटना के बाद वूस्टर रेड सोक्स ने आधिकारिक बयान जारी कर शोक व्यक्त किया. टीम ने कहा, 'पूर्व पॉसोक्स (2018) और रेड सोक्स (2019) खिलाड़ी गोर्किस हर्नांडेज की पत्नी डेजी तोवर डी हर्नांडेज के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ है. हमारी संवेदनाएं गोर्किस, उनके परिवार और उन सभी लोगों के साथ हैं जो डेजी को जानते थे और उनसे प्यार करते थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.'

यह भी पढ़ें- 'गौतम गंभीर, हम आपको कभी अपना कोच नहीं बनाएंगे...' आयरलैंड से हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने उड़ाया मजाक

पत्नी से किया वादा

अपने संदेश के आखिर में गोर्किस हर्नांडेज ने लिखा कि डेजी ही उनकी असली योद्धा थीं, जिन्होंने उन्हें हर चुनौती से लड़ना सिखाया. उन्होंने पत्नी से वादा किया कि दोनों ने मिलकर जो सपने और लक्ष्य तय किए थे, उन्हें वह हर हाल में पूरा करेंगे और अपने परिवार का मजबूती से ख्याल रखेंगे.

यह भी पढ़ें- 'टीम में जगह पाने के लिए...', वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ क्यों नहीं खिलाया गया? कोच का आया बड़ा बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow