विराट कोहली ने उड़ाया यशस्वी जायसवाल मजाक! मैदान पर किया सलमान खान का स्टेप, वीडियो वायरल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे ने कई यादगार लम्हे दिए. इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में विराट कोहली ही रहे. 135 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बाद भी विराट कोहली की एनर्जी कम नहीं हुई. मैदान के बाहर उन्होंने यशस्वी जायसवाल का मजाक उड़ाते हुए कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह फैल गया. कोहली ने उड़ाया यशस्वी का मजाक मैच के बाद बाउंड्री लाइन पर खड़े टीम इंडिया के खिलाड़ियों में एक मजेदार मोमेंट कैमरा में कैद हुआ. वीडियो में विराट कोहली युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को देखते ही उनका हेयर स्टाइल नोटिस करते हैं. यशस्वी ने इस समय बीच से पार्टिंग वाला हेयर स्टाइल रखा है. ठीक वैसा ही जैसा सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म तेरे नाम में रखा था. कोहली ने यशस्वी को देखते ही अचानक ‘लगन लगी’ गाने के फेमस स्टेप की नकल करनी शुरू कर दी. पास खड़े खिलाड़ी जोर-जोर से हंसने लगे और यह वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Kohli trolling Jaiswal's hairstyle with Salman's dance in Tere naam ???? pic.twitter.com/V9jF1PccKK — Gangadhar (@90_andypycroft) November 30, 2025 मैच में कोहली का क्लासिकल शो रांची वनडे में विराट कोहली पूरी तरह आउट ऑफ सिलेबस थे. उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन ठोके और मैदान को फुल एंटरटेनमेंट में बदल दिया. 11 चौके और 7 छक्कों से सजी उनकी पारी ने विंटेज कोहली की याद दी. यह विराट के करियर का 52वां वनडे शतक था. उनकी पारी की वजह से भारत 349 रन तक पहुंचा, जिसने आखिरकार जीत की नींव रखी. कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. मैच के बाद कोहली का बड़ा बयान कोहली ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपनी भविष्य की योजनाओं पर भी साफ बात की. उन्होंने कहा, “मैं अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहा हूं. मैं इस समय एक ही तरह का गेम खेलना चाहता हूं.” उन्होंने बताया कि इतने लंबे करियर के बाद अब वे अपने शरीर और मानसिक तैयारी को देखकर ही आगे बढ़ना चाहते हैं. उनका पूरा फोकस अगले वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है. 

Dec 1, 2025 - 16:30
 0
विराट कोहली ने उड़ाया यशस्वी जायसवाल मजाक! मैदान पर किया सलमान खान का स्टेप, वीडियो वायरल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे ने कई यादगार लम्हे दिए. इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में विराट कोहली ही रहे. 135 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बाद भी विराट कोहली की एनर्जी कम नहीं हुई. मैदान के बाहर उन्होंने यशस्वी जायसवाल का मजाक उड़ाते हुए कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह फैल गया.

कोहली ने उड़ाया यशस्वी का मजाक

मैच के बाद बाउंड्री लाइन पर खड़े टीम इंडिया के खिलाड़ियों में एक मजेदार मोमेंट कैमरा में कैद हुआ. वीडियो में विराट कोहली युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को देखते ही उनका हेयर स्टाइल नोटिस करते हैं. यशस्वी ने इस समय बीच से पार्टिंग वाला हेयर स्टाइल रखा है. ठीक वैसा ही जैसा सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म तेरे नाम में रखा था.

कोहली ने यशस्वी को देखते ही अचानक ‘लगन लगी’ गाने के फेमस स्टेप की नकल करनी शुरू कर दी. पास खड़े खिलाड़ी जोर-जोर से हंसने लगे और यह वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मैच में कोहली का क्लासिकल शो

रांची वनडे में विराट कोहली पूरी तरह आउट ऑफ सिलेबस थे. उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन ठोके और मैदान को फुल एंटरटेनमेंट में बदल दिया. 11 चौके और 7 छक्कों से सजी उनकी पारी ने विंटेज कोहली की याद दी. यह विराट के करियर का 52वां वनडे शतक था. उनकी पारी की वजह से भारत 349 रन तक पहुंचा, जिसने आखिरकार जीत की नींव रखी. कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

मैच के बाद कोहली का बड़ा बयान

कोहली ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपनी भविष्य की योजनाओं पर भी साफ बात की. उन्होंने कहा, “मैं अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहा हूं. मैं इस समय एक ही तरह का गेम खेलना चाहता हूं.” उन्होंने बताया कि इतने लंबे करियर के बाद अब वे अपने शरीर और मानसिक तैयारी को देखकर ही आगे बढ़ना चाहते हैं. उनका पूरा फोकस अगले वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow