विधानसभा में हंगामे के बीच CM विजय ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही तारीफ
तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार (7 सितंबर) को उस समय एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विपक्षी पार्टी DMK के एक सीनियर विधायक की मदद के लिए हाथ बढ़ाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के भाषण का जवाब देने के लिए डीएमके के विधायक बोलने का मौका मांग रहे थे. जब स्पीकर ने उन्हें अनुमति नहीं दी, तो नाराज डीएमके विधायकों ने सदन से वॉकआउट (बाहर जाने) का फैसला किया. जब सीट से नहीं उठ पाए विधायक, CM ने बढ़ाया मदद का हाथ डीएमके के सभी विधायक बाहर जा रहे थे, लेकिन तिरुवैयारु से पार्टी के विधायक दुरई चंद्रशेखर अपनी ही जगह पर बैठे रहे. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जब मुख्यमंत्री विजय की नजर उन पर पड़ी, तो उन्होंने पूछा कि वह बाकी साथियों के साथ क्यों नहीं जा रहे? इसके बाद चंद्रशेखर ने बताया कि स्वास्थ्य या किसी समस्या के कारण वे अकेले खड़े नहीं हो पा रहे हैं. यह सुनते ही मुख्यमंत्री विजय अपनी सीट से उठे, चंद्रशेखर के पास पहुंचे और उन्हें सहारा देकर खड़ा किया. सदन में बजीं तालियां डीएमके विधायक चंद्रशेखर ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया और फिर सदन से बाहर गए. विधानसभा में मौजूद अन्य मंत्रियों और नेताओं ने मेज थपथपाकर मुख्यमंत्री विजय के इस कदम की सराहना की. pic.twitter.com/1Nrd9jRwLf — Laxmi Kanth (@iammoviebuff005) September 7, 2026 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हो रही तारीफ मुख्यमंत्री विजय के इस व्यवहार ने सदन में मौजूद प्रत्येक नेता और अन्य सदस्यों का ध्यान खींचा, जिन्होंने उनके इस सहयोग की सराहना करते हुए मेज पर जोरों से थाप दी. वहीं, सीएम विजय और डीएमके विधायक के इन छोटे से पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया, वो देखते ही देखते खूब वायरल हो गया. इस वीडियो पर लोग डीएमके विधायक चंद्रशेखर के उठने में मदद करने के लिए सीएम विजय की मदद पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं. यह भी पढे़ंः 'यह कोई साधारण...', जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार (7 सितंबर) को उस समय एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विपक्षी पार्टी DMK के एक सीनियर विधायक की मदद के लिए हाथ बढ़ाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के भाषण का जवाब देने के लिए डीएमके के विधायक बोलने का मौका मांग रहे थे. जब स्पीकर ने उन्हें अनुमति नहीं दी, तो नाराज डीएमके विधायकों ने सदन से वॉकआउट (बाहर जाने) का फैसला किया.
जब सीट से नहीं उठ पाए विधायक, CM ने बढ़ाया मदद का हाथ
डीएमके के सभी विधायक बाहर जा रहे थे, लेकिन तिरुवैयारु से पार्टी के विधायक दुरई चंद्रशेखर अपनी ही जगह पर बैठे रहे. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जब मुख्यमंत्री विजय की नजर उन पर पड़ी, तो उन्होंने पूछा कि वह बाकी साथियों के साथ क्यों नहीं जा रहे? इसके बाद चंद्रशेखर ने बताया कि स्वास्थ्य या किसी समस्या के कारण वे अकेले खड़े नहीं हो पा रहे हैं. यह सुनते ही मुख्यमंत्री विजय अपनी सीट से उठे, चंद्रशेखर के पास पहुंचे और उन्हें सहारा देकर खड़ा किया.
सदन में बजीं तालियां
डीएमके विधायक चंद्रशेखर ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया और फिर सदन से बाहर गए. विधानसभा में मौजूद अन्य मंत्रियों और नेताओं ने मेज थपथपाकर मुख्यमंत्री विजय के इस कदम की सराहना की.
pic.twitter.com/1Nrd9jRwLf — Laxmi Kanth (@iammoviebuff005) September 7, 2026
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हो रही तारीफ
मुख्यमंत्री विजय के इस व्यवहार ने सदन में मौजूद प्रत्येक नेता और अन्य सदस्यों का ध्यान खींचा, जिन्होंने उनके इस सहयोग की सराहना करते हुए मेज पर जोरों से थाप दी. वहीं, सीएम विजय और डीएमके विधायक के इन छोटे से पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया, वो देखते ही देखते खूब वायरल हो गया. इस वीडियो पर लोग डीएमके विधायक चंद्रशेखर के उठने में मदद करने के लिए सीएम विजय की मदद पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढे़ंः 'यह कोई साधारण...', जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
What's Your Reaction?