वरुण चक्रवर्ती नहीं, कुलदीप यादव खेलेंगे फाइनल! प्लेइंग इलेवन पर ये नया अपडेट कर देगा हैरान

Varun Chakaravarthy Playing 11: वरुण चक्रवर्ती फाइनल मैच में खेलेंगे या नहीं, यह बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे. इन आंकड़ों की दुनिया भर में चर्चा हो रही है. इसी कारण उन्हें फाइनल मैच में ना खिलाने की मांग ने जोर पकड़ा है. मगर चक्रवर्ती अंतिम-11 में शामिल होंगे या नहीं, इस पर ताजा अपडेट क्या है. फाइनल मैच से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं. इस पर उनका कहना था कि मैनेजमेंट चक्रवर्ती की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है और टीम को उनपर पूरा भरोसा है. सूर्या का ये बयान संकेत कर रहा था कि चक्रवर्ती फाइनल मैच में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. इसी बीच एक ताजा अपडेट सामने आया है. आमतौर पर जब भी ट्रेनिंग सेशन होता है, तब वरुण चक्रवर्ती अभ्यास के लिए मैदान पर आने वाले सबसे पहले खिलाड़ियों में से एक होते हैं. मगर जब फाइनल मैच से पूर्व अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया अभ्यास करने आई तो वरुण चक्रवर्ती पीछे खड़े रहे और बाकी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे. एक और चौंकाने वाली बात ये रही कि कुलदीप यादव उन सबसे पहले खिलाड़ियों में से एक रहे, जो नेट्स में जल्दी अभ्यास करने आए थे. इससे कहीं ना कहीं संकेत मिले हैं कि कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है. वरुण चक्रवर्ती पिछले मैचों में बहुत महंगे साबित हुए हैं. वर्ल्ड कप के पिछले 4 मैचों में कुल 186 रन लुटा चुके हैं. उससे पूर्व वर्ल्ड कप के पहले 4 मैचों में उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट लिए थे. बता दें कि चक्रवर्ती अब तक टूर्नामेंट में 13 विकेट ले चुके हैं और अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को 'चोकर्स' कहकर धमकाया, बोले- अगर भारत के खिलाफ फाइनल नहीं जीते तो...

Mar 8, 2026 - 03:30
 0
वरुण चक्रवर्ती नहीं, कुलदीप यादव खेलेंगे फाइनल! प्लेइंग इलेवन पर ये नया अपडेट कर देगा हैरान

Varun Chakaravarthy Playing 11: वरुण चक्रवर्ती फाइनल मैच में खेलेंगे या नहीं, यह बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे. इन आंकड़ों की दुनिया भर में चर्चा हो रही है. इसी कारण उन्हें फाइनल मैच में ना खिलाने की मांग ने जोर पकड़ा है. मगर चक्रवर्ती अंतिम-11 में शामिल होंगे या नहीं, इस पर ताजा अपडेट क्या है.

फाइनल मैच से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं. इस पर उनका कहना था कि मैनेजमेंट चक्रवर्ती की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है और टीम को उनपर पूरा भरोसा है. सूर्या का ये बयान संकेत कर रहा था कि चक्रवर्ती फाइनल मैच में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे.

इसी बीच एक ताजा अपडेट सामने आया है. आमतौर पर जब भी ट्रेनिंग सेशन होता है, तब वरुण चक्रवर्ती अभ्यास के लिए मैदान पर आने वाले सबसे पहले खिलाड़ियों में से एक होते हैं. मगर जब फाइनल मैच से पूर्व अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया अभ्यास करने आई तो वरुण चक्रवर्ती पीछे खड़े रहे और बाकी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे.

एक और चौंकाने वाली बात ये रही कि कुलदीप यादव उन सबसे पहले खिलाड़ियों में से एक रहे, जो नेट्स में जल्दी अभ्यास करने आए थे. इससे कहीं ना कहीं संकेत मिले हैं कि कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है.

वरुण चक्रवर्ती पिछले मैचों में बहुत महंगे साबित हुए हैं. वर्ल्ड कप के पिछले 4 मैचों में कुल 186 रन लुटा चुके हैं. उससे पूर्व वर्ल्ड कप के पहले 4 मैचों में उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट लिए थे. बता दें कि चक्रवर्ती अब तक टूर्नामेंट में 13 विकेट ले चुके हैं और अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

यह भी पढ़ें:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को 'चोकर्स' कहकर धमकाया, बोले- अगर भारत के खिलाफ फाइनल नहीं जीते तो...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow