Major League Cricket: ग्लेन मैक्सवेल का ताबड़तोड़ शतक, 49 गेंदों में बनाए 106 रन; रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी

Most T20 Centuries: मेजर लीग क्रिकेट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 106 रन बनाए. 49 गेंदों में खेली इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 13 छक्के और 2 चौके जड़े. हालांकि उन्होंने भी धीमी शुरुआत की थी लेकिन फिर अपने बिग शो रूप में आकर गेंदबाजों की खूब धुनाई की. इसी के साथ उन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा शतक के मामले में रोहित शर्मा समेत दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी की. ग्लेन मैक्सवेल का ये 8वां टी20 शतक है. उन्होंने अपने हमवतन आरोन फिंच, डेविड वार्नर समेत 5 दिग्गजों की बराबरी की. मैक्सवेल ने शुरूआती 11 रन बनाने के लिए 15 गेंदें खेली थी, लेकिन इसकी भरपाई आगे कर ली. मैक्सवेल ने इन दिग्गजों की करी बराबरी टी20 क्रिकेट में 8 शतक लगाने वाले मैक्सवेल छठे खिलाड़ी बन गए हैं. उनके आलावा रोहित शर्मा, आरोन फिंच, डेविड वार्नर, जोस बटलर, और माइकल क्लिंगर के नाम 8-8 शतक हैं. टी20 में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने 463 मैचों में 22 शतक जड़े. वह क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. लिस्ट में दूसरे नंबर पर बाबर आजम हैं, जिन्होंने 11 शतक लगाए हैं. तीसरे और चौथे नंबर पर 9-9 शतक के साथ रिली रोसो और विराट कोहली हैं. क्या रहा मैच का नतीजा मेजर लीग क्रिकेट का ये 8वां मैच था, जिसमें वाशिंगटन फ्रीडम और लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स आमने सामने थी. ग्लेन मैक्सवेल के विस्फोटक शतक के सहारे उनकी टीम वाशिंगटन ने 208 रन बनाए थे. जवाब में नाइट राइडर्स की पूरी टीम 95 रनों पर ढेर हो गई और वाशिंगटन ने ये मैच 113 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया.  टॉप 3 बल्लेबाज शून्य पर आउट लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के टॉप 3 बल्लेबाज (अलेक्स हेल्स, सुनील नरेन और उन्मुक्त चंद) खाता भी नहीं खोल पाए. जैक एडवर्ड्स और मिचेल ओवेन ने 3-3 विकेट चटकाए. सौरभ नेत्रावलकर ने 2 विकेट लिए. ये वाशिंगटन फ्रीडम की 3 में से दूसरी जीत थी. वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है. नाइट राइडर्स की ये लगातार तीसरी हार है, वे तालिका में पांचवे स्थान पर है.

Jun 18, 2025 - 13:30
 0
Major League Cricket: ग्लेन मैक्सवेल का ताबड़तोड़ शतक, 49 गेंदों में बनाए 106 रन; रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी

Most T20 Centuries: मेजर लीग क्रिकेट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 106 रन बनाए. 49 गेंदों में खेली इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 13 छक्के और 2 चौके जड़े. हालांकि उन्होंने भी धीमी शुरुआत की थी लेकिन फिर अपने बिग शो रूप में आकर गेंदबाजों की खूब धुनाई की. इसी के साथ उन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा शतक के मामले में रोहित शर्मा समेत दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी की.

ग्लेन मैक्सवेल का ये 8वां टी20 शतक है. उन्होंने अपने हमवतन आरोन फिंच, डेविड वार्नर समेत 5 दिग्गजों की बराबरी की. मैक्सवेल ने शुरूआती 11 रन बनाने के लिए 15 गेंदें खेली थी, लेकिन इसकी भरपाई आगे कर ली.

मैक्सवेल ने इन दिग्गजों की करी बराबरी

टी20 क्रिकेट में 8 शतक लगाने वाले मैक्सवेल छठे खिलाड़ी बन गए हैं. उनके आलावा रोहित शर्मा, आरोन फिंच, डेविड वार्नर, जोस बटलर, और माइकल क्लिंगर के नाम 8-8 शतक हैं. टी20 में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने 463 मैचों में 22 शतक जड़े. वह क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. लिस्ट में दूसरे नंबर पर बाबर आजम हैं, जिन्होंने 11 शतक लगाए हैं. तीसरे और चौथे नंबर पर 9-9 शतक के साथ रिली रोसो और विराट कोहली हैं.

क्या रहा मैच का नतीजा

मेजर लीग क्रिकेट का ये 8वां मैच था, जिसमें वाशिंगटन फ्रीडम और लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स आमने सामने थी. ग्लेन मैक्सवेल के विस्फोटक शतक के सहारे उनकी टीम वाशिंगटन ने 208 रन बनाए थे. जवाब में नाइट राइडर्स की पूरी टीम 95 रनों पर ढेर हो गई और वाशिंगटन ने ये मैच 113 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. 

टॉप 3 बल्लेबाज शून्य पर आउट

लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के टॉप 3 बल्लेबाज (अलेक्स हेल्स, सुनील नरेन और उन्मुक्त चंद) खाता भी नहीं खोल पाए. जैक एडवर्ड्स और मिचेल ओवेन ने 3-3 विकेट चटकाए. सौरभ नेत्रावलकर ने 2 विकेट लिए. ये वाशिंगटन फ्रीडम की 3 में से दूसरी जीत थी. वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है. नाइट राइडर्स की ये लगातार तीसरी हार है, वे तालिका में पांचवे स्थान पर है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow