वनडे ट्राई सीरीज: श्रीलंका ने किया टीम का एलान, उपकप्तान बाहर; विस्फोटक ओपनर की वापसी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने पाकिस्तान में खेली जाने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड की टीम हिस्सा लेगी. पूर्व कप्तान चरिथ असालंका जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उपकप्तान थे, उन्हें ट्राई सीरीज में नहीं चुना गया है. इसके अलावा विस्फोटक ओपनर अविष्का फर्नांडो की वनडे टीम में वापसी हुई है.  यह ट्राई सीरीज 18 अक्टूबर को रावलपिंडी में शुरू होगी और 31 अक्टूबर तक चलेगी. मिस्ट्री स्पिनर वनिंदु हसरंगा इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए थे. असालंका इंग्लैंड दौरे के लिए लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा थे और उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आए थे.  असालंका को मई 2026 में वनडे कप्तान के पद से हटा दिया गया था, लेकिन इंग्लैंड सीरीज के लिए उन्हें लीडरशिप ग्रुप में वापस लाया गया था. वनडे टीम से छुट्टी होने से पहले असालंका को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया, जो 9 अक्टूबर से खेली जानी है.  ट्राई सीरीज के बाद श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में ही रुकेगी और चार नवंबर से इस्लामाबाद में तीन वनडे मैच खेलेगी, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी. पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा.  वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम- कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा.  पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड वनडे ट्राई-सीरीज का फुल शेड्यूल 18 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी20 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी22 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी25 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर27 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर29 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, लाहौर31 अक्टूबर: ट्राई-सीरीज का फाइनल, लाहौर यह भी पढ़ें-  ऋषभ पंत ने 'टीम इंडिया' को बनाया चैंपियन, फाइनल में 167 रनों से मारी बाजी

Oct 4, 2026 - 20:30
 0
वनडे ट्राई सीरीज: श्रीलंका ने किया टीम का एलान, उपकप्तान बाहर; विस्फोटक ओपनर की वापसी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने पाकिस्तान में खेली जाने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड की टीम हिस्सा लेगी. पूर्व कप्तान चरिथ असालंका जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उपकप्तान थे, उन्हें ट्राई सीरीज में नहीं चुना गया है. इसके अलावा विस्फोटक ओपनर अविष्का फर्नांडो की वनडे टीम में वापसी हुई है. 

यह ट्राई सीरीज 18 अक्टूबर को रावलपिंडी में शुरू होगी और 31 अक्टूबर तक चलेगी. मिस्ट्री स्पिनर वनिंदु हसरंगा इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए थे. असालंका इंग्लैंड दौरे के लिए लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा थे और उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आए थे. 

असालंका को मई 2026 में वनडे कप्तान के पद से हटा दिया गया था, लेकिन इंग्लैंड सीरीज के लिए उन्हें लीडरशिप ग्रुप में वापस लाया गया था. वनडे टीम से छुट्टी होने से पहले असालंका को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया, जो 9 अक्टूबर से खेली जानी है. 

ट्राई सीरीज के बाद श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में ही रुकेगी और चार नवंबर से इस्लामाबाद में तीन वनडे मैच खेलेगी, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी. पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. 

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम- कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा. 

पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड वनडे ट्राई-सीरीज का फुल शेड्यूल

18 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी
20 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी
22 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी
25 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
27 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, लाहौर
29 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, लाहौर
31 अक्टूबर: ट्राई-सीरीज का फाइनल, लाहौर

यह भी पढ़ें- 

ऋषभ पंत ने 'टीम इंडिया' को बनाया चैंपियन, फाइनल में 167 रनों से मारी बाजी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow