लड़कियों को क्यों निकल आती है मूंछ? इससे हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं

चेहरे पर हल्के-फुल्के बाल होना महिलाओं में बिल्कुल सामान्य है. लेकिन जब ऊपरी होंठ, ठुड्डी या चेहरे पर बाल अचानक ज्यादा मोटे, काले और घने होने लगें, तो यह कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन जाता है. खासकर ऊपरी होंठ के ऊपर बाल ज्यादा नजर आने पर इसे आम बोलचाल में मूंछ कहा जाता है. ऐसे बालों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अक्सर थ्रेडिंग, वैक्सिंग या रेजर का सहारा लेती हैं. लेकिन अगर बाल बार-बार लौट रहे हैं या पहले के मुकाबले में तेजी से बढ़ रहे हैं, तो सिर्फ उन्हें हटाना काफी नहीं है. इसके पीछे शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव या किसी अन्य कारण को समझना भी जरूरी होता है. जानिए इसके पीछे की वजह. आखिर चेहरे पर क्यों आते हैं ज्यादा बाल? महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे मोटे और गहरे बालों को मेडिकल भाषा में Hirsutism कहा जाता है. इसमें पुरुषों में आमतौर पर दिखाई देने वाले पैटर्न जैसे ऊपरी होंठ, ठुड्डी, छाती या पेट पर मोटे बाल बढ़ते हैं. इसकी एक बड़ी वजह एंड्रोजन हार्मोन का बढ़ना या शरीर का इन हार्मोनों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना होता है. कुछ महिलाओं में यह समस्या हेरिडिटी भी होती है. क्या रेजर करने से बाल मोटे हो जाते हैं? कई लोगों को लगता है कि चेहरे के बाल शेव करने से वे पहले से ज्यादा मोटे या काले हो जाते हैं. असल में रेजर बाल को त्वचा की सतह से काटता है, जिससे दोबारा निकलने वाला बाल कुछ समय के लिए ज्यादा मोटा या खुरदुरा दिखाई दे सकता है, लेकिन शेविंग बालों की जड़ या उसकी प्राकृतिक मोटाई को नहीं बदलती. वहीं ऊपरी होंठ के बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग, फेस रेजर या हेयर-रिमूवल क्रीम जैसे विकल्प इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर माना जाता है. यह भी पढ़ें: बगैर नॉनवेज खाए 90 की उम्र में बनाई बॉडी, जानिए शख्स की सेहत का राज हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं? अगर आप चेहरे के बालों से लंबे समय तक छुटकारा पाना चाहती हैं, तो लेजर हेयर रिमूवल एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें बालों के फॉलिकल को लेजर ऊर्जा से टारगेट किया जाता है और कई सेशन्स के बाद बालों की ग्रोथ काफी कम हो जाती है. हालांकि यह केवल हेयर ग्रोथ को कम करने के लिए होता है. वहीं इलेक्ट्रोलिसिस भी लंबे समय तक बालों को हटाने का एक विकल्प है. इसमें अलग-अलग हेयर फॉलिकल को इलेक्ट्रिक करंट की मदद से ट्रीट किया जाता है. कब डॉक्टर से मिलना चाहिए? अगर चेहरे पर बाल अचानक तेजी से बढ़ने लगे, आवाज भारी होने लगे, पीरियड्स में बड़ा बदलाव आए, सिर के बाल तेजी से झड़ें या मुंहासे और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं साथ दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. डर्मेटोलॉजिस्ट या गायनेकोलॉजिस्ट से मिलना बेहतर होता है. ऐसे में यदि कोई हार्मोनल समस्या मिलती है, तो उसका इलाज हो सकता है. Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. यह भी पढ़ें: आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र

Oct 4, 2026 - 01:30
 0
लड़कियों को क्यों निकल आती है मूंछ? इससे हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं

चेहरे पर हल्के-फुल्के बाल होना महिलाओं में बिल्कुल सामान्य है. लेकिन जब ऊपरी होंठ, ठुड्डी या चेहरे पर बाल अचानक ज्यादा मोटे, काले और घने होने लगें, तो यह कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन जाता है. खासकर ऊपरी होंठ के ऊपर बाल ज्यादा नजर आने पर इसे आम बोलचाल में मूंछ कहा जाता है.

ऐसे बालों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अक्सर थ्रेडिंग, वैक्सिंग या रेजर का सहारा लेती हैं. लेकिन अगर बाल बार-बार लौट रहे हैं या पहले के मुकाबले में तेजी से बढ़ रहे हैं, तो सिर्फ उन्हें हटाना काफी नहीं है. इसके पीछे शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव या किसी अन्य कारण को समझना भी जरूरी होता है. जानिए इसके पीछे की वजह.

आखिर चेहरे पर क्यों आते हैं ज्यादा बाल?

महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे मोटे और गहरे बालों को मेडिकल भाषा में Hirsutism कहा जाता है. इसमें पुरुषों में आमतौर पर दिखाई देने वाले पैटर्न जैसे ऊपरी होंठ, ठुड्डी, छाती या पेट पर मोटे बाल बढ़ते हैं. इसकी एक बड़ी वजह एंड्रोजन हार्मोन का बढ़ना या शरीर का इन हार्मोनों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना होता है. कुछ महिलाओं में यह समस्या हेरिडिटी भी होती है.

क्या रेजर करने से बाल मोटे हो जाते हैं?

कई लोगों को लगता है कि चेहरे के बाल शेव करने से वे पहले से ज्यादा मोटे या काले हो जाते हैं. असल में रेजर बाल को त्वचा की सतह से काटता है, जिससे दोबारा निकलने वाला बाल कुछ समय के लिए ज्यादा मोटा या खुरदुरा दिखाई दे सकता है, लेकिन शेविंग बालों की जड़ या उसकी प्राकृतिक मोटाई को नहीं बदलती. वहीं ऊपरी होंठ के बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग, फेस रेजर या हेयर-रिमूवल क्रीम जैसे विकल्प इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर माना जाता है.

यह भी पढ़ें: बगैर नॉनवेज खाए 90 की उम्र में बनाई बॉडी, जानिए शख्स की सेहत का राज

हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं?

अगर आप चेहरे के बालों से लंबे समय तक छुटकारा पाना चाहती हैं, तो लेजर हेयर रिमूवल एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें बालों के फॉलिकल को लेजर ऊर्जा से टारगेट किया जाता है और कई सेशन्स के बाद बालों की ग्रोथ काफी कम हो जाती है. हालांकि यह केवल हेयर ग्रोथ को कम करने के लिए होता है. वहीं इलेक्ट्रोलिसिस भी लंबे समय तक बालों को हटाने का एक विकल्प है. इसमें अलग-अलग हेयर फॉलिकल को इलेक्ट्रिक करंट की मदद से ट्रीट किया जाता है.

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

अगर चेहरे पर बाल अचानक तेजी से बढ़ने लगे, आवाज भारी होने लगे, पीरियड्स में बड़ा बदलाव आए, सिर के बाल तेजी से झड़ें या मुंहासे और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं साथ दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. डर्मेटोलॉजिस्ट या गायनेकोलॉजिस्ट से मिलना बेहतर होता है. ऐसे में यदि कोई हार्मोनल समस्या मिलती है, तो उसका इलाज हो सकता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: आंवला खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया जिक्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow