'रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री हैं या स्ट्रीट राउडी?', विधानसभा में CM रेवंत की भाषा को लेकर भड़की BRS
तेलंगाना विधानसभा में सोमवार को एक बार फिर राजनीतिक तल्खी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला. मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर जमकर हमला बोला और अध्यक्ष के पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर विधानसभा के चल रहे सत्र का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. भाषा और शब्दों के चयन पर उठाए सवाल विधानसभा में चर्चा के दौरान बीआरएस नेता और वरिष्ठ विधायक टी. हरीश राव ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की भाषा और शब्द चयन पर सवाल उठाए. हरीश राव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी हैसियत को भूलकर पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, 'रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री हैं या स्ट्रीट राउडी?' BRS नेता का आरोप है कि सीएम KCR के खिलाफ मौत की धमकी और अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक संस्कृति के लिए शर्मनाक है. 'स्पीकर विपक्षी पार्टी को सदन में बोलने नहीं दे रहे' विवाद यहीं तक सीमित नहीं रहा. हरीश राव ने विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि स्पीकर मुख्य विपक्षी पार्टी को सदन में बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं. हरीश राव ने कहा, 'स्पीकर साफ तौर पर कह रहे हैं कि हम मुख्यमंत्री की आलोचना नहीं कर सकते. उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि अगर हमने मुख्यमंत्री पर चर्चा की, तो वे माइक काट देंगे. अगर हम मुख्यमंत्री की आलोचना नहीं कर सकते, तो विपक्ष के रूप में हमारा यहां बैठने का क्या औचित्य है?' 'स्पीकर का रवैया लोकतंत्र की हत्या है' हरीश राव ने स्पीकर के इस रवैये को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि अध्यक्ष पद के गौरव को बचाने के बजाय पक्षपात किया जा रहा है. विधानसभा अध्यक्ष के गड्डम परसाद कुमार के रवैये और सरकार की अनदेखी के विरोध में BRS ने इस सत्र के शेष समय के लिए विधानसभा का बहिष्कार कर दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक विपक्ष को न्याय नहीं मिलता और माइक नहीं खुलता, तब तक पार्टी सदन में वापसी नहीं करेगी.
तेलंगाना विधानसभा में सोमवार को एक बार फिर राजनीतिक तल्खी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला. मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर जमकर हमला बोला और अध्यक्ष के पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर विधानसभा के चल रहे सत्र का बहिष्कार करने का ऐलान किया है.
भाषा और शब्दों के चयन पर उठाए सवाल
विधानसभा में चर्चा के दौरान बीआरएस नेता और वरिष्ठ विधायक टी. हरीश राव ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की भाषा और शब्द चयन पर सवाल उठाए. हरीश राव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी हैसियत को भूलकर पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं.
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, 'रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री हैं या स्ट्रीट राउडी?'
BRS नेता का आरोप है कि सीएम KCR के खिलाफ मौत की धमकी और अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक संस्कृति के लिए शर्मनाक है.
'स्पीकर विपक्षी पार्टी को सदन में बोलने नहीं दे रहे'
विवाद यहीं तक सीमित नहीं रहा. हरीश राव ने विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि स्पीकर मुख्य विपक्षी पार्टी को सदन में बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं.
हरीश राव ने कहा, 'स्पीकर साफ तौर पर कह रहे हैं कि हम मुख्यमंत्री की आलोचना नहीं कर सकते. उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि अगर हमने मुख्यमंत्री पर चर्चा की, तो वे माइक काट देंगे. अगर हम मुख्यमंत्री की आलोचना नहीं कर सकते, तो विपक्ष के रूप में हमारा यहां बैठने का क्या औचित्य है?'
'स्पीकर का रवैया लोकतंत्र की हत्या है'
हरीश राव ने स्पीकर के इस रवैये को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि अध्यक्ष पद के गौरव को बचाने के बजाय पक्षपात किया जा रहा है.
विधानसभा अध्यक्ष के गड्डम परसाद कुमार के रवैये और सरकार की अनदेखी के विरोध में BRS ने इस सत्र के शेष समय के लिए विधानसभा का बहिष्कार कर दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक विपक्ष को न्याय नहीं मिलता और माइक नहीं खुलता, तब तक पार्टी सदन में वापसी नहीं करेगी.
What's Your Reaction?