रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार लड़खड़ाया, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद

Indian stock market today: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स में 54 अंक की गिरावट रही जबकि निफ्टी 20 अंक के नुकसान में रहा. विश्लेषकों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. शेयर बाजार का हाल बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 54.30 अंक यानी 0.06 प्रतिशत फिसलकर 85,213.36 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 427.34 अंक गिरकर 84,840.32 तक आ गया था. लेकिन निचले स्तर पर लिवाली आने से इसने नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर ली. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 19.65 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,027.30 अंक पर बंद हुआ.  इन शेयरों में रही तेजी-गिरावट सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन और एचडीएफसी बैंक मुख्य रूप से नुकसान में रहीं. दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,114.22 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,868.94 करोड़ रुपये की खरीदारी की.  एशिया के अन्य बाजार एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजारों में कारोबार के दौरान तेजी देखी गई, जबकि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली और कमजोर रुपये के चलते बाजार सीमित दायरे में बना हुआ है. भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर स्पष्टता आने तक रुपये में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.” अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 25 पैसे फिसलकर 90.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान रुपया एक समय डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 90.80 तक भी लुढ़क गया था.   यह भी पढ़ें: महीने के अंत में खाली जेब? खर्च करने का तरीका बदलते ही बदलेगी पूरी कहानी, अपनाएं ये टिप्स

Dec 15, 2025 - 20:30
 0
रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर बाजार लड़खड़ाया, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद

Indian stock market today: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स में 54 अंक की गिरावट रही जबकि निफ्टी 20 अंक के नुकसान में रहा. विश्लेषकों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया.

शेयर बाजार का हाल

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 54.30 अंक यानी 0.06 प्रतिशत फिसलकर 85,213.36 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 427.34 अंक गिरकर 84,840.32 तक आ गया था. लेकिन निचले स्तर पर लिवाली आने से इसने नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर ली.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 19.65 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,027.30 अंक पर बंद हुआ. 

इन शेयरों में रही तेजी-गिरावट

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन और एचडीएफसी बैंक मुख्य रूप से नुकसान में रहीं. दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी दर्ज की गई.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,114.22 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,868.94 करोड़ रुपये की खरीदारी की. 

एशिया के अन्य बाजार

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजारों में कारोबार के दौरान तेजी देखी गई, जबकि अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली और कमजोर रुपये के चलते बाजार सीमित दायरे में बना हुआ है. भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर स्पष्टता आने तक रुपये में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.” अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 25 पैसे फिसलकर 90.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान रुपया एक समय डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 90.80 तक भी लुढ़क गया था.  

यह भी पढ़ें: महीने के अंत में खाली जेब? खर्च करने का तरीका बदलते ही बदलेगी पूरी कहानी, अपनाएं ये टिप्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow