राहुल-ईश्वरन के बाद चमके तनुष कोटियन, भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने; इंग्लैंड को दिया 439 का लक्ष्य

India a vs England lions test: इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेला जा रहा दूसरा मैच निर्णायक मोड़ पर आ पहुंचा है. टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 417 रन पर घोषित कर दी है, जिससे उसने इंग्लैंड लायंस को चौथी पारी में 439 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. भारतीय टीम के 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए, वहीं युवा तनुष कोटियन टीम के टॉप-स्कोरर रहे. तनुष 90 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन उससे पहले ही टीम मैनेजमेंट ने पारी घोषित कर दी. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया-ए ने 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए थे. भारतीय टीम ने चौथे दिन इसी स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. ध्रुव जुरेल और नितीश रेड्डी के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन अब तक सीरीज में 3 अर्धशतक लगा चुके जुरेल इस बार सिर्फ 28 रन बनाकर चलते बने. टीम इंडिया ने 253 के स्कोर पर छठा विकेट गंवाया, जब नितीश रेड्डी 42 रन बनाकर आउट हुए. उनके 15 रन बाद ही शार्दुल ठाकुर 34 रन बनाकर चलते बने. भारतीय टीम के 7 विकेट 268 रनों पर गिर गए थे, उसके बाद तनुष कोटियन और अंशुल कंबोज ने गजब की बैटिंग की. तनुष कोटियन 108 गेंदों में 90 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन शतक पूरा होने से पहले ही टीम इंडिया ने पारी घोषित कर दी. दूसरी ओर अंशुल कंबोज ने नाबाद 51 रन बनाए. उनके बीच 150 रनों की शानदार साझेदारी हुई. इंग्लैंड की ओर से कुल 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल हुआ. जॉर्ज हिल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. वहीं क्रिस वोक्स और एडी जैक ने दो-दो विकेट लिए. इंडिया-ए की दूसरी पारी में केएल राहुल ने 51 रन बनाए, वहीं कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन ने 80 रनों की पारी खेली. ईश्वरन अभी तक सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. बता दें कि केएल राहुल ने इसी मैच की पहली पारी में 104 रन बनाए थे. यह भी पढ़ें: एमएस धोनी हुए ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, कई अन्य दिग्गजों को भी मिला सम्मान

Jun 9, 2025 - 23:30
 0
राहुल-ईश्वरन के बाद चमके तनुष कोटियन, भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने; इंग्लैंड को दिया 439 का लक्ष्य

India a vs England lions test: इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेला जा रहा दूसरा मैच निर्णायक मोड़ पर आ पहुंचा है. टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 417 रन पर घोषित कर दी है, जिससे उसने इंग्लैंड लायंस को चौथी पारी में 439 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. भारतीय टीम के 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए, वहीं युवा तनुष कोटियन टीम के टॉप-स्कोरर रहे. तनुष 90 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन उससे पहले ही टीम मैनेजमेंट ने पारी घोषित कर दी.

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया-ए ने 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए थे. भारतीय टीम ने चौथे दिन इसी स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. ध्रुव जुरेल और नितीश रेड्डी के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन अब तक सीरीज में 3 अर्धशतक लगा चुके जुरेल इस बार सिर्फ 28 रन बनाकर चलते बने. टीम इंडिया ने 253 के स्कोर पर छठा विकेट गंवाया, जब नितीश रेड्डी 42 रन बनाकर आउट हुए. उनके 15 रन बाद ही शार्दुल ठाकुर 34 रन बनाकर चलते बने.

भारतीय टीम के 7 विकेट 268 रनों पर गिर गए थे, उसके बाद तनुष कोटियन और अंशुल कंबोज ने गजब की बैटिंग की. तनुष कोटियन 108 गेंदों में 90 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन शतक पूरा होने से पहले ही टीम इंडिया ने पारी घोषित कर दी. दूसरी ओर अंशुल कंबोज ने नाबाद 51 रन बनाए. उनके बीच 150 रनों की शानदार साझेदारी हुई. इंग्लैंड की ओर से कुल 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल हुआ. जॉर्ज हिल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. वहीं क्रिस वोक्स और एडी जैक ने दो-दो विकेट लिए.

इंडिया-ए की दूसरी पारी में केएल राहुल ने 51 रन बनाए, वहीं कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन ने 80 रनों की पारी खेली. ईश्वरन अभी तक सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. बता दें कि केएल राहुल ने इसी मैच की पहली पारी में 104 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी हुए ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, कई अन्य दिग्गजों को भी मिला सम्मान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow