राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

बुधवार, 11 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच का अंत जिस प्रकार हुआ, ऐसा क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलता है. दूसरे सुपर ओवर में रहमनुल्लाह गुरबाज एक और चौका लगा देते तो अफगान टीम इतिहास रच देती. रोमांचक मुकाबले में हार के बाद कप्तान राशिद खान ने फजलहक फारुकी को हार का जिम्मेदार ठहराया है. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए थे, जवाब में अफगानिस्तान टीम भी इतने ही रन बना सकी. पहला सुपर ओवर आया तो दोनों टीमें 17-17 रन ही बना सकीं. ऐसे में दूसरे सुपर ओवर का सहारा लिया गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए थे. रहमनुल्लाह गुरबाज ने लगातार 3 छक्के लगा दिए थे और अफगानिस्तान को जीत के लिए एक और छक्का चाहिए था, लेकिन अंतिम गेंद पर गुरबाज आउट हो गए. राशिद खान ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में राशिद खान ने कहा, "हमें कई मौके मिले, आखिरी सुपर ओवर में भी मिले. एक गेंद में 5 रन और परिणाम किसी भी ओर जा सकता था. हम अधिक चतुराई से काम ले सकते थे. एक डाइव, एक गेंद मैच खत्म कर सकती थी. हमने पिछले डेढ़ साल में इस मैच के लिए बहुत मेहनत की थी जिससे अगले राउंड में प्रवेश कर जाएं. यह निराशाजनक है." राशिद खान ने आगे कहा, "जब भी आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, यह गौरव का क्षण होता है. मैं कोशिश करूंगा कि खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रहे." किस डाइव की बात कर रहे राशिद खान? राशिद खान अफगानिस्तान की पारी के 20वें ओवर की बात कर रहे हैं. दरअसल अफगान टीम के पास सिर्फ एक विकेट बचा था और अंतिम 3 गेंद में केवल 2 रन बनाने थे. नूर अहमद ने शॉट लगाया और बल्लेबाज रन के लिए दौड़ पड़े. एक रन पूरा हो चुका था, लेकिन नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर फजल हक फारूकी रन आउट हो गए. राशिद का मानना है कि फारुकी अगर वहां डाइव लगा देते तो 20 ओवरों के भीतर ही अफगानिस्तान मैच जीत जाता.

Feb 11, 2026 - 21:30
 0
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

बुधवार, 11 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच का अंत जिस प्रकार हुआ, ऐसा क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलता है. दूसरे सुपर ओवर में रहमनुल्लाह गुरबाज एक और चौका लगा देते तो अफगान टीम इतिहास रच देती. रोमांचक मुकाबले में हार के बाद कप्तान राशिद खान ने फजलहक फारुकी को हार का जिम्मेदार ठहराया है.

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए थे, जवाब में अफगानिस्तान टीम भी इतने ही रन बना सकी. पहला सुपर ओवर आया तो दोनों टीमें 17-17 रन ही बना सकीं. ऐसे में दूसरे सुपर ओवर का सहारा लिया गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए थे. रहमनुल्लाह गुरबाज ने लगातार 3 छक्के लगा दिए थे और अफगानिस्तान को जीत के लिए एक और छक्का चाहिए था, लेकिन अंतिम गेंद पर गुरबाज आउट हो गए.

राशिद खान ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में राशिद खान ने कहा, "हमें कई मौके मिले, आखिरी सुपर ओवर में भी मिले. एक गेंद में 5 रन और परिणाम किसी भी ओर जा सकता था. हम अधिक चतुराई से काम ले सकते थे. एक डाइव, एक गेंद मैच खत्म कर सकती थी. हमने पिछले डेढ़ साल में इस मैच के लिए बहुत मेहनत की थी जिससे अगले राउंड में प्रवेश कर जाएं. यह निराशाजनक है."

राशिद खान ने आगे कहा, "जब भी आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, यह गौरव का क्षण होता है. मैं कोशिश करूंगा कि खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रहे."

किस डाइव की बात कर रहे राशिद खान?

राशिद खान अफगानिस्तान की पारी के 20वें ओवर की बात कर रहे हैं. दरअसल अफगान टीम के पास सिर्फ एक विकेट बचा था और अंतिम 3 गेंद में केवल 2 रन बनाने थे. नूर अहमद ने शॉट लगाया और बल्लेबाज रन के लिए दौड़ पड़े. एक रन पूरा हो चुका था, लेकिन नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर फजल हक फारूकी रन आउट हो गए. राशिद का मानना है कि फारुकी अगर वहां डाइव लगा देते तो 20 ओवरों के भीतर ही अफगानिस्तान मैच जीत जाता.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow