टीम इंडिया के सामने डबल टेंशन, ईशान किशन चोटिल! अभिषेक शर्मा हैं बीमार; आया हैरान करने वाला अपडेट

Ishan Kishan Injury Update: अभिषेक शर्मा का खराब स्वास्थ्य पहले ही टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. अब ईशान किशन के भी चोटिल होने की खबर ने भारतीय खेमे को और भी बड़ी चिंता दे दी है. यह अपडेट ऐसे समय में आया है जब भारत बनाम नामीबिया मैच में 24 घंटे से भी कम समय बचा है. बुधवार को अभ्यास करते समय ईशान किशन को पैर में चोट आई है. बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद उनके बाएं पैर के अंगूठे पर जाकर लगी, जिसके बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दर्द से कराहते हुए नजर आए. मैदान पर फिजियो द्वारा ईशान को ट्रीटमेंट लेते भी देखा गया. अच्छी बात ये रही कि ईशान किशन थोड़ी देर बाद दोबारा अभ्यास करने लगे. दोबारा अभ्यास शुरू करने के 5 मिनट बाद ही उन्होंने अपना ट्रेनिंग सेशन खत्म किया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार सूत्रों का कहना है कि ईशान ठीक हैं और घबराने जैसी कोई बात नहीं है.  अभिषेक शर्मा हैं बीमार अभिषेक शर्मा पहले से बीमार हैं, ऐसे में ईशान किशन की चोट की खबर ने टीम इंडिया को डबल टेंशन देने का काम किया है. नामीबिया के साथ मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा ने बताया कि अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. तिलक ने बताया कि अभिषेक कल नामीबिया के साथ खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला कल मैच से ठीक पहले लिया जाएगा. आपको बताते चलें कि भारत अभी ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीत चुका है, जिसके अभी 4 अंक हैं. वहीं नामीबिया को हराकर टीम इंडिया एक बार फिर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ सकती है. यह भी पढ़ें: राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

Feb 11, 2026 - 21:30
 0
टीम इंडिया के सामने डबल टेंशन, ईशान किशन चोटिल! अभिषेक शर्मा हैं बीमार; आया हैरान करने वाला अपडेट

Ishan Kishan Injury Update: अभिषेक शर्मा का खराब स्वास्थ्य पहले ही टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. अब ईशान किशन के भी चोटिल होने की खबर ने भारतीय खेमे को और भी बड़ी चिंता दे दी है. यह अपडेट ऐसे समय में आया है जब भारत बनाम नामीबिया मैच में 24 घंटे से भी कम समय बचा है.

बुधवार को अभ्यास करते समय ईशान किशन को पैर में चोट आई है. बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद उनके बाएं पैर के अंगूठे पर जाकर लगी, जिसके बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दर्द से कराहते हुए नजर आए. मैदान पर फिजियो द्वारा ईशान को ट्रीटमेंट लेते भी देखा गया.

अच्छी बात ये रही कि ईशान किशन थोड़ी देर बाद दोबारा अभ्यास करने लगे. दोबारा अभ्यास शुरू करने के 5 मिनट बाद ही उन्होंने अपना ट्रेनिंग सेशन खत्म किया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार सूत्रों का कहना है कि ईशान ठीक हैं और घबराने जैसी कोई बात नहीं है. 

अभिषेक शर्मा हैं बीमार

अभिषेक शर्मा पहले से बीमार हैं, ऐसे में ईशान किशन की चोट की खबर ने टीम इंडिया को डबल टेंशन देने का काम किया है. नामीबिया के साथ मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा ने बताया कि अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. तिलक ने बताया कि अभिषेक कल नामीबिया के साथ खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला कल मैच से ठीक पहले लिया जाएगा.

आपको बताते चलें कि भारत अभी ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान अपने दोनों मैच जीत चुका है, जिसके अभी 4 अंक हैं. वहीं नामीबिया को हराकर टीम इंडिया एक बार फिर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ सकती है.

यह भी पढ़ें:

राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow