रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
Online Shopping Tips: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग ने लोगों की जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है. अब लोगों को कपड़ों से लेकर ग्रॉसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स के समान के लिए मार्केट जाने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि अब लोग मिनटों में घर बैठे ऑर्डर कर लेते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग दिनभर बिजी रहन के कारण देर रात आराम से मोबाइल पर शॉपिंग करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार यही आदत जरूरत से ज्यादा खर्च का कारण बन जाती है. दरअसल, रात के समय लोग आराम के मूड में होते हैं और बिना ज्यादा सोच-समझ के ऑफर या डिस्काउंट देखकर ऑर्डर कर लेते हैं. ऐसे में कई ऐसे प्रोडक्ट भी कार्ट में शामिल कर दिया जाता है, जिनकी जरूरत हमें नहीं होती है. रात में क्यों बढ़ जाता है फिजूल खर्च? रात के समय लोगों का नींद ज्यादा रिलैक्स होता है और ऐसे में लोग ज्यादातर सोशल मीडिया या शॉपिंग ऐप स्क्रॉल करते हुए कई ऐसे प्रोडक्ट खरीद लेते हैं, जिनकी वास्तव में उन्हें कोई जरूरत नहीं होती. इस दौरान लिमिटेड टाइम ऑफर, फ्लैश सेल और भारी डिस्काउंट जैसे मैसेज देखकर अचानक जल्दबाजी में खरीदारी करने का मन बन जाता है. इस आदत को इम्पल्स बायिंग कहा जाता है, जो धीरे-धीरे आपकी बजट को बिगाड़ सकती है. India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह? ऑनलाइन शॉपिंग कैसे करें? खरीदारी से पहले जरूरी सामान की लिस्ट तैयार करें. सिर्फ ऑफर या डिस्काउंट देखकर सामान न खरीदें. महंगी चीज खरीदने से पहले सोचें कि उसकी हमें सच में जरूरत है या नहीं. फ्री डिलीवरी या कैशबैक के लालच में गैर-जरूरी सामान खरीदने से बचें. हर महीने ऑनलाइन शॉपिंग का बजट तय करें. समय-समय पर अपने ऑनलाइन खर्च की नियमित समीक्षा करें. खरीदने से पहले कीमत जरूर करें चेक अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ऐसे में जरूरी है कि आप किसी भी सामान को खरीदने से पहले अलग-अलग वेबसाइट और ऐप पर उसकी कीमत को ध्यान से देखें. अगर आपको उस सामान की तुरंत जरूरत नहीं है, तो एक-दो दिन इंतजार करना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. कई बार कुछ समय बाद वही प्रोडक्ट कम कीमत में बिकने लगती है. ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Online Shopping Tips: आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग ने लोगों की जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है. अब लोगों को कपड़ों से लेकर ग्रॉसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स के समान के लिए मार्केट जाने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि अब लोग मिनटों में घर बैठे ऑर्डर कर लेते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग दिनभर बिजी रहन के कारण देर रात आराम से मोबाइल पर शॉपिंग करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार यही आदत जरूरत से ज्यादा खर्च का कारण बन जाती है.
दरअसल, रात के समय लोग आराम के मूड में होते हैं और बिना ज्यादा सोच-समझ के ऑफर या डिस्काउंट देखकर ऑर्डर कर लेते हैं. ऐसे में कई ऐसे प्रोडक्ट भी कार्ट में शामिल कर दिया जाता है, जिनकी जरूरत हमें नहीं होती है.
रात में क्यों बढ़ जाता है फिजूल खर्च?
रात के समय लोगों का नींद ज्यादा रिलैक्स होता है और ऐसे में लोग ज्यादातर सोशल मीडिया या शॉपिंग ऐप स्क्रॉल करते हुए कई ऐसे प्रोडक्ट खरीद लेते हैं, जिनकी वास्तव में उन्हें कोई जरूरत नहीं होती. इस दौरान लिमिटेड टाइम ऑफर, फ्लैश सेल और भारी डिस्काउंट जैसे मैसेज देखकर अचानक जल्दबाजी में खरीदारी करने का मन बन जाता है. इस आदत को इम्पल्स बायिंग कहा जाता है, जो धीरे-धीरे आपकी बजट को बिगाड़ सकती है.
ऑनलाइन शॉपिंग कैसे करें?
- खरीदारी से पहले जरूरी सामान की लिस्ट तैयार करें.
- सिर्फ ऑफर या डिस्काउंट देखकर सामान न खरीदें.
- महंगी चीज खरीदने से पहले सोचें कि उसकी हमें सच में जरूरत है या नहीं.
- फ्री डिलीवरी या कैशबैक के लालच में गैर-जरूरी सामान खरीदने से बचें.
- हर महीने ऑनलाइन शॉपिंग का बजट तय करें.
- समय-समय पर अपने ऑनलाइन खर्च की नियमित समीक्षा करें.
खरीदने से पहले कीमत जरूर करें चेक
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ऐसे में जरूरी है कि आप किसी भी सामान को खरीदने से पहले अलग-अलग वेबसाइट और ऐप पर उसकी कीमत को ध्यान से देखें. अगर आपको उस सामान की तुरंत जरूरत नहीं है, तो एक-दो दिन इंतजार करना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. कई बार कुछ समय बाद वही प्रोडक्ट कम कीमत में बिकने लगती है.
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
What's Your Reaction?