रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे

Leftover Roti Breakfast: रात की बची हुई रोटियों को कई लोग सुबह फेंक देते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो इन्हीं रोटियों से बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. अगर आपके घर में भी रोटियां बच जाती हैं, तो इस आसान रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें. इस नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 बची हुई रोटियां लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. अब एक पैन में 1 से 2 चम्मच तेल या घी गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें थोड़ा सा जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालें. इन्हें 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं. अगर आपके घर में मटर, गाजर, कॉर्न या बीन्स जैसी सब्जियां मौजूद हैं, तो उन्हें भी इसमें मिला सकते हैं. इससे नाश्ता और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक बन जाएगा. यह भी पढ़ें: Chole Without Soaking: बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं ऐसे करें तैयार अब सब्जियों में आधा चम्मच हल्दी, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक और थोड़ा सा चाट मसाला डालें. अगर आपको हल्का मसालेदार स्वाद पसंद है, तो थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं. मसालों को सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद रोटी के टुकड़े पैन में डाल दें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. अब इसे 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि मसालों का स्वाद रोटी में अच्छी तरह आ जाए. आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डाल दें. अगर बच्चे चीज या पनीर खाना पसंद करते हैं, तो ऊपर से थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ पनीर या चीज भी डाल सकते हैं. इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा. स्वाद बढ़ाने के लिए करें ये काम इस नाश्ते को आप टमाटर सॉस, हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं. अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस भी निचोड़ दें. इससे इसका स्वाद और भी ताजा और मजेदार हो जाता है. आप इसमें थोड़ा सा भुना हुआ मूंगफली का चूरा भी डाल सकते हैं. इससे खाने में हल्का कुरकुरापन आ जाएगा और बच्चे इसे और भी पसंद करेंगे. अगर सुबह जल्दी ऑफिस या स्कूल जाना हो, तो यह नाश्ता बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है. क्यों है यह नाश्ता खास? इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इससे बची हुई रोटियों का सही इस्तेमाल हो जाता है. इससे खाने की बर्बादी भी नहीं होती और कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाता है. अगर इसमें अलग-अलग सब्जियां डाल दी जाएं, तो यह और भी पौष्टिक बन जाता है. यह नाश्ता पेट भी लंबे समय तक भरा रखता है और सुबह के लिए अच्छी ऊर्जा देता है. यह भी पढ़ें: Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो

Aug 6, 2026 - 15:30
 0
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे

Leftover Roti Breakfast: रात की बची हुई रोटियों को कई लोग सुबह फेंक देते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो इन्हीं रोटियों से बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. अगर आपके घर में भी रोटियां बच जाती हैं, तो इस आसान रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें.

इस नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 बची हुई रोटियां लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. अब एक पैन में 1 से 2 चम्मच तेल या घी गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें थोड़ा सा जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालें. इन्हें 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं. अगर आपके घर में मटर, गाजर, कॉर्न या बीन्स जैसी सब्जियां मौजूद हैं, तो उन्हें भी इसमें मिला सकते हैं. इससे नाश्ता और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक बन जाएगा.

यह भी पढ़ें: Chole Without Soaking: बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं

ऐसे करें तैयार

अब सब्जियों में आधा चम्मच हल्दी, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक और थोड़ा सा चाट मसाला डालें. अगर आपको हल्का मसालेदार स्वाद पसंद है, तो थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं. मसालों को सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद रोटी के टुकड़े पैन में डाल दें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. अब इसे 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि मसालों का स्वाद रोटी में अच्छी तरह आ जाए.

आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डाल दें. अगर बच्चे चीज या पनीर खाना पसंद करते हैं, तो ऊपर से थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ पनीर या चीज भी डाल सकते हैं. इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.

स्वाद बढ़ाने के लिए करें ये काम

इस नाश्ते को आप टमाटर सॉस, हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं. अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस भी निचोड़ दें. इससे इसका स्वाद और भी ताजा और मजेदार हो जाता है. आप इसमें थोड़ा सा भुना हुआ मूंगफली का चूरा भी डाल सकते हैं. इससे खाने में हल्का कुरकुरापन आ जाएगा और बच्चे इसे और भी पसंद करेंगे. अगर सुबह जल्दी ऑफिस या स्कूल जाना हो, तो यह नाश्ता बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है.

क्यों है यह नाश्ता खास?

इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इससे बची हुई रोटियों का सही इस्तेमाल हो जाता है. इससे खाने की बर्बादी भी नहीं होती और कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाता है. अगर इसमें अलग-अलग सब्जियां डाल दी जाएं, तो यह और भी पौष्टिक बन जाता है. यह नाश्ता पेट भी लंबे समय तक भरा रखता है और सुबह के लिए अच्छी ऊर्जा देता है.

यह भी पढ़ें: Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow