'ये BJP इलेक्शन सिस्टम...', वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पचमढ़ी में जंगल सफारी पर पहुंचे. सफारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार (9 नवंबर, 2025) को मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में बड़ी धांधली हुई है. उन्होंने कहा कि हरियाणा वाला प्रेजेंटेशन आपने देखा? वहां 25 लाख वोट चोरी हुए. आठ में से एक वोट गायब कर दिया गया. राहुल गांधी ने दावा किया कि डेटा देखने के बाद उन्हें यकीन हो गया है कि यही खेल मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी हुआ है. 'ये बीजेपी और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम है'राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये बीजेपी और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम है. दोनों मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि मेरे पास और भी सबूत हैं, जिन्हें वे धीरे-धीरे सबके सामने लाएंगे. मुख्य मुद्दा वोट चोरी का है, लेकिन अब इसे एसआईआर (साइबर क्राइम) से जोड़कर छिपाने की कोशिश हो रही है. #WATCH | Pachmarhi, MP: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "Vote chori has been done clearly. 25 lakh votes have been stolen. Every one out of 8 votes has been stolen. After seeing the data, I believe the same has happened in Madhya Pradesh, Chhattisgarh and… pic.twitter.com/zpVrQOBHUh — ANI (@ANI) November 9, 2025 'लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है'मध्य प्रदेश पर खासा जोर देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहां भी हम जल्द खुलासा करेंगे. हमारे पास बहुत जानकारी है. उन्होंने जिला अध्यक्षों से अच्छा फीडबैक मिलने की बात भी कही है. उनका कहना था कि कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर मेहनत कर रहे हैं और सच्चाई सामने ला रहे हैं. राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. मोदी जी, अमित शाह जी और चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार जी मिलकर ये सब कर रहे हैं.  राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. सबूतों के साथ एक-एक कर सारी सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी. इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और कई अन्य नेता भी मौजूद थे.  ये भी पढ़ें IAF Military Exercise: आसमान में गरजेंगे राफेल और तेजस, भारतीय सेना ने कर ली है बड़ी तैयारी, चीन-बांग्लादेश को लगने वाला है सदमा!

Nov 9, 2025 - 13:30
 0
'ये BJP इलेक्शन सिस्टम...', वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पचमढ़ी में जंगल सफारी पर पहुंचे. सफारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार (9 नवंबर, 2025) को मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाया.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में बड़ी धांधली हुई है. उन्होंने कहा कि हरियाणा वाला प्रेजेंटेशन आपने देखा? वहां 25 लाख वोट चोरी हुए. आठ में से एक वोट गायब कर दिया गया. राहुल गांधी ने दावा किया कि डेटा देखने के बाद उन्हें यकीन हो गया है कि यही खेल मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी हुआ है.

'ये बीजेपी और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम है'
राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये बीजेपी और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम है. दोनों मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि मेरे पास और भी सबूत हैं, जिन्हें वे धीरे-धीरे सबके सामने लाएंगे. मुख्य मुद्दा वोट चोरी का है, लेकिन अब इसे एसआईआर (साइबर क्राइम) से जोड़कर छिपाने की कोशिश हो रही है.

'लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है'
मध्य प्रदेश पर खासा जोर देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहां भी हम जल्द खुलासा करेंगे. हमारे पास बहुत जानकारी है. उन्होंने जिला अध्यक्षों से अच्छा फीडबैक मिलने की बात भी कही है. उनका कहना था कि कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर मेहनत कर रहे हैं और सच्चाई सामने ला रहे हैं. राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. मोदी जी, अमित शाह जी और चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार जी मिलकर ये सब कर रहे हैं. 

राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. सबूतों के साथ एक-एक कर सारी सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी. इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और कई अन्य नेता भी मौजूद थे. 

ये भी पढ़ें

IAF Military Exercise: आसमान में गरजेंगे राफेल और तेजस, भारतीय सेना ने कर ली है बड़ी तैयारी, चीन-बांग्लादेश को लगने वाला है सदमा!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow