यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है.उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं. इस भर्ती में चयन PET 2025 के आधार पर किया जायेगा. इस भर्ती के लिए इच्छुक व् योग्य उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर इस भर्ती में भाग ले सकते है.  कितनी है आयु सीमा? इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए.आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी. क्या होनी चाहिए योग्यता? इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होनी चाहिए.इसके साथ DOEACC या NIELIT का CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी जरूरी है. उम्मीदवार का PET 2025 परीक्षा में शामिल होना भी जरूरी है.PET में योग्य स्कोर वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. कितना मिलेगा वेतन? इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा.इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा. चयन प्रक्रिया क्या होगी? सबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.और उसी के अनुसार नियुक्ति होगी. परीक्षा पैटर्न  मुख्य परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी.लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी. यह भी पढ़ें - NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव आवेदन शुल्क कितना है? इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी समेत सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये रखा गया है. ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन स्टेप 1: सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती का लिंक खोलें. स्टेप 3: अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगइन करें. स्टेप 4: अब अपनी सभी जरूरी जानकारी और CCC सर्टिफिकेट की जानकारी भरें. स्टेप 5: जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. स्टेप 6: अंत में फॉर्म सबमिट करें और  उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.यह भी पढ़ें - इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन

Jul 10, 2026 - 03:30
 0
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है.उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं. इस भर्ती में चयन PET 2025 के आधार पर किया जायेगा. इस भर्ती के लिए इच्छुक व् योग्य उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर इस भर्ती में भाग ले सकते है. 

कितनी है आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए.आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

क्या होनी चाहिए योग्यता?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होनी चाहिए.इसके साथ DOEACC या NIELIT का CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी जरूरी है. उम्मीदवार का PET 2025 परीक्षा में शामिल होना भी जरूरी है.PET में योग्य स्कोर वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा.इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

सबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.और उसी के अनुसार नियुक्ति होगी.

परीक्षा पैटर्न 

मुख्य परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी.लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें - NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी समेत सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये रखा गया है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती का लिंक खोलें.

स्टेप 3: अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगइन करें.

स्टेप 4: अब अपनी सभी जरूरी जानकारी और CCC सर्टिफिकेट की जानकारी भरें.

स्टेप 5: जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

स्टेप 6: अंत में फॉर्म सबमिट करें और  उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें - इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow