एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, जानें आवेदन से लेकर सैलरी

भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT 2 नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती की जाएगी. महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण जुलाई 2027 से शुरू होने वाले कोर्स में कराया जाएगा. भारतीय वायु सेना ने AFCAT 2 भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हालांकि अभी कुल पदों की संख्या घोषित नहीं की गई है. भर्ती फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल शाखाओं में की जाएगी. इसके अलावा NCC स्पेशल एंट्री और GATE एंट्री के जरिए भी उम्मीदवारों का चयन होगा. उम्र सीमा क्या होनी चाहिए? फ्लाइंग ब्रांच उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जिन उम्मीदवारों के पास कमर्शियल पायलट लाइसेंस है, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.वहीं ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए. क्या चाहिए योग्यता? टेक्निकल ब्रांच उम्मीदवार के 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषय होना जरूरी है. साथ ही संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए. आवेदन शुल्कAFCAT 2 भर्ती 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. कितना मिलेगा वेतनAFCAT के जरिए चयनित उम्मीदवारों को फ्लाइंग ऑफिसर रैंक पर नियुक्त किया जाएगा. शुरुआती बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह होगी.इसके अलावा उम्मीदवारों को कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी. चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लिखित परीक्षा AFSB स्टेज 1 टेस्ट साइकोलॉजिकल टेस्ट ग्रुप टास्क पर्सनल इंटरव्यू CPSS टेस्ट (फ्लाइंग ब्रांच के लिए) मेडिकल परीक्षण फाइनल मेरिट लिस्टयह भी पढ़ें -  SBI Recruitment 2026: एसबीआई में 4000 पदों पर होगी भर्ती, इन कैंडिडेट्स के लिए बेहतरीन मौका परीक्षा पैटर्नAFCAT परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी.परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और पेपर 300 अंकों का होगा.उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय अंग्रेजी जनरल अवेयरनेस न्यूमेरिकल एबिलिटी रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूडगलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी. कैसे करें आवेदन ? सबसे पहले आधिकारिक AFCAT afcat.cdac.in⁠ वेबसाइट पर जाएं. होम पेज पर "AFCAT 2 Notification 2026" लिंक पर क्लिक करें. यदि आपने पहले रजिस्टर नहीं किया है, तो "न्यू रजिस्ट्रेशन" पर क्लिक करें और अपना ईमेल व मोबाइल नंबर दर्ज करें. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें, जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि. आपके फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें. ये भी पढ़ें: 12वीं पास युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी? पढ़ें डिटेल्स

May 15, 2026 - 05:30
 0
एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, जानें आवेदन से लेकर सैलरी

भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT 2 नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती की जाएगी. महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण जुलाई 2027 से शुरू होने वाले कोर्स में कराया जाएगा.

भारतीय वायु सेना ने AFCAT 2 भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हालांकि अभी कुल पदों की संख्या घोषित नहीं की गई है. भर्ती फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल शाखाओं में की जाएगी. इसके अलावा NCC स्पेशल एंट्री और GATE एंट्री के जरिए भी उम्मीदवारों का चयन होगा.

उम्र सीमा क्या होनी चाहिए?

फ्लाइंग ब्रांच उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जिन उम्मीदवारों के पास कमर्शियल पायलट लाइसेंस है, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.वहीं ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

क्या चाहिए योग्यता?

टेक्निकल ब्रांच उम्मीदवार के 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषय होना जरूरी है. साथ ही संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए.

आवेदन शुल्क
AFCAT 2 भर्ती 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.


कितना मिलेगा वेतन
AFCAT के जरिए चयनित उम्मीदवारों को फ्लाइंग ऑफिसर रैंक पर नियुक्त किया जाएगा. शुरुआती बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह होगी.इसके अलावा उम्मीदवारों को कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.


चयन प्रक्रिया

परीक्षा पैटर्न
AFCAT परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी.परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और पेपर 300 अंकों का होगा.उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा.

परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय

  • अंग्रेजी
  • जनरल अवेयरनेस
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी
  • रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड
    गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी.

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले आधिकारिक AFCAT afcat.cdac.in⁠ वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर "AFCAT 2 Notification 2026" लिंक पर क्लिक करें.
  • यदि आपने पहले रजिस्टर नहीं किया है, तो "न्यू रजिस्ट्रेशन" पर क्लिक करें और अपना ईमेल व मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें, जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि.
  • आपके फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें.

    ये भी पढ़ें: 12वीं पास युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी? पढ़ें डिटेल्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow