मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, बोले - उसने कभी...
भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. अंतिम-11 खिलाड़ियों में चार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया, लेकिन सिराज दूर-दूर तक प्लेइंग इलेवन में नहीं दिखे. मैनेजमेंट के इस फैसले पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर बुरी तरह भड़क उठे हैं. सिराज को बाहर बैठाए जाने पर तगड़ी बहस छिड़ गई है. ये वही सिराज हैं, जो वनडे सीरीज में आखिरी मैच खेले थे और 2 विकेट चटका कर भारत को सीरीज 3-1 से जीतने में मदद की थी. गावस्कर ने कहा कि सिराज ने कभी टीम इंडिया को निराश नहीं किया, फिर आखिर क्यों उन्हें अंतिम-11 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली. बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर सुनील गावस्कर ने कहा, "जब उन्हें पांचवें वनडे में खिलाया गया, मुझे लगा कि सिराज टेस्ट में भी खेलेंगे, लेकिन यह चौंकाने वाला निर्णय है. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने टीम इंडिया को कभी निराश किया है. उन्होंने कभी टीम इंडिया को निराश नहीं किया." दिग्गज क्रिकेटर ने उम्मीद जताई कि कहीं टीम मैनेजमेंट को आगे चलकर कहीं इस फैसले पर पछतावा ना करना पड़े. उन्होंने कहा, "उनकी गेंदबाजी में कुछ गलत नहीं, उनकी लय अच्छी है. जितना मैंने परखा है, उन्होंने हाल के समय में अच्छी क्रिकेट खेली है. उनका चयन क्यों नहीं हो रहा यह मेरी समझ से परे है. मैं बस इतनी उम्मीद करता हूं, सिराज को नजरंदाज करने से जिनका चयन हुआ है वे जरूर अच्छा करके दिखाएंगे." टीम इंडिया ने खिलाए 4 तेज गेंदबाज भारतीय टीम 7 तेज गेंदबाजी विकल्पों के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गई है. स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज, आकाशदीप, गुरनूर बराड़ और नीतीश कुमार रेड्डी हैं. नीतीश मुख्य तेज गेंदबाज नहीं हैं, इसलिए वह प्लेइंग इलेवन में होते तो किसी एक बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ता. बाकी 6 मुख्य पेस बॉलर्स में से गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाया गया. ये वही सिराज हैं, जिन्होंने पिछले साल 10 टेस्ट मैच खेलकर 43 विकेट चटकाए थे. 2025 में सिराज भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, लेकिन चंद महीनों में हाल ऐसे बन गए हैं कि उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह तक पक्की नहीं है. यह भी पढ़ें: वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का डमरू देखकर खुश हुए जय शाह, किया ये वादा
भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. अंतिम-11 खिलाड़ियों में चार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया, लेकिन सिराज दूर-दूर तक प्लेइंग इलेवन में नहीं दिखे. मैनेजमेंट के इस फैसले पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर बुरी तरह भड़क उठे हैं.
सिराज को बाहर बैठाए जाने पर तगड़ी बहस छिड़ गई है. ये वही सिराज हैं, जो वनडे सीरीज में आखिरी मैच खेले थे और 2 विकेट चटका कर भारत को सीरीज 3-1 से जीतने में मदद की थी. गावस्कर ने कहा कि सिराज ने कभी टीम इंडिया को निराश नहीं किया, फिर आखिर क्यों उन्हें अंतिम-11 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली.
बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने कहा, "जब उन्हें पांचवें वनडे में खिलाया गया, मुझे लगा कि सिराज टेस्ट में भी खेलेंगे, लेकिन यह चौंकाने वाला निर्णय है. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने टीम इंडिया को कभी निराश किया है. उन्होंने कभी टीम इंडिया को निराश नहीं किया."
दिग्गज क्रिकेटर ने उम्मीद जताई कि कहीं टीम मैनेजमेंट को आगे चलकर कहीं इस फैसले पर पछतावा ना करना पड़े. उन्होंने कहा, "उनकी गेंदबाजी में कुछ गलत नहीं, उनकी लय अच्छी है. जितना मैंने परखा है, उन्होंने हाल के समय में अच्छी क्रिकेट खेली है. उनका चयन क्यों नहीं हो रहा यह मेरी समझ से परे है. मैं बस इतनी उम्मीद करता हूं, सिराज को नजरंदाज करने से जिनका चयन हुआ है वे जरूर अच्छा करके दिखाएंगे."
टीम इंडिया ने खिलाए 4 तेज गेंदबाज
भारतीय टीम 7 तेज गेंदबाजी विकल्पों के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गई है. स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज, आकाशदीप, गुरनूर बराड़ और नीतीश कुमार रेड्डी हैं. नीतीश मुख्य तेज गेंदबाज नहीं हैं, इसलिए वह प्लेइंग इलेवन में होते तो किसी एक बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ता. बाकी 6 मुख्य पेस बॉलर्स में से गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाया गया.
ये वही सिराज हैं, जिन्होंने पिछले साल 10 टेस्ट मैच खेलकर 43 विकेट चटकाए थे. 2025 में सिराज भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, लेकिन चंद महीनों में हाल ऐसे बन गए हैं कि उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह तक पक्की नहीं है.
यह भी पढ़ें:
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का डमरू देखकर खुश हुए जय शाह, किया ये वादा
What's Your Reaction?