मां की ममता हो तो ऐसी, विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा ने लिखा इमोशनल पोस्ट; जो लिखा वो आपको जरूर जानना चाहिए
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 28 हजार से अधिक रन बना चुके विराट कोहली इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं. 84 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं, लेकिन इस दौरान लेडी लक ने भी उनका बहुत साथ दिया है. यहां उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बात हो रही है. विराट अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं और 11 जनवरी को दोनों टीमों का पहला ODI मैच खेला गया. दरअसल उसी दिन उनकी बेटी वामिका कोहली का पांचवां जन्मदिवस था. बेटी वामिका कोहली के जन्मदिवस पर अनुष्का शर्मा ने बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया. अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की, जहां एक तस्वीर में उन्होंने वामिका को गोद में लिया हुआ है. उन्होंने अपना मातृत्व का अनुभव साझा करते हुए लिखा, "मैं अपने उस रूप में वापस नहीं जाना चाहूंगी, जो तुम्हें नहीं जानता था मेरी बेटी. 11 जनवरी 2021." अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद फिल्मों में काम करना बहुत हद तक छोड़ दिया है. उनकी आखिरी बड़ी फिल्म साल 2018 में पर्दे पर आई थी. विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी, जिसके चार साल बाद 11 जनवरी 2021 के दिन उनके घर वामिका का जन्म हुआ था. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अकाय है. अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था. My nushkiee story for vamu birthday ????????????#Anushkasharma#vamikakohli pic.twitter.com/tMqHhy8tSc — ???????????????????????????????? ???????????????????? (@Spiritualkohli) January 11, 2026 विराट कोहली और अनुष्का शर्मा स्पॉटलाइट से दूर ही रहते हैं. कुछ समय पूर्व बेटी का वीडियो और फोटो लेने की वजह से उनकी पैपराजी से झड़प भी हो गई थी. विराट और अनुष्का अब लंदन में रहते हैं और दोनों कहते हैं कि वो अपने बच्चों को किसी दबाव में रहना नहीं सिखाना चाहते. अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में दिखी थीं. दूसरी ओर विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 93 रन बनाए थे. यह भी पढ़ें: शिखर धवन ने कर ली सगाई, कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन सोफी शाइन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 28 हजार से अधिक रन बना चुके विराट कोहली इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं. 84 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं, लेकिन इस दौरान लेडी लक ने भी उनका बहुत साथ दिया है. यहां उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बात हो रही है. विराट अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं और 11 जनवरी को दोनों टीमों का पहला ODI मैच खेला गया. दरअसल उसी दिन उनकी बेटी वामिका कोहली का पांचवां जन्मदिवस था.
बेटी वामिका कोहली के जन्मदिवस पर अनुष्का शर्मा ने बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया. अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की, जहां एक तस्वीर में उन्होंने वामिका को गोद में लिया हुआ है. उन्होंने अपना मातृत्व का अनुभव साझा करते हुए लिखा, "मैं अपने उस रूप में वापस नहीं जाना चाहूंगी, जो तुम्हें नहीं जानता था मेरी बेटी. 11 जनवरी 2021."
अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद फिल्मों में काम करना बहुत हद तक छोड़ दिया है. उनकी आखिरी बड़ी फिल्म साल 2018 में पर्दे पर आई थी. विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी, जिसके चार साल बाद 11 जनवरी 2021 के दिन उनके घर वामिका का जन्म हुआ था. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अकाय है. अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था.
My nushkiee story for vamu birthday ????????????#Anushkasharma#vamikakohli pic.twitter.com/tMqHhy8tSc — ???????????????????????????????? ???????????????????? (@Spiritualkohli) January 11, 2026
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा स्पॉटलाइट से दूर ही रहते हैं. कुछ समय पूर्व बेटी का वीडियो और फोटो लेने की वजह से उनकी पैपराजी से झड़प भी हो गई थी. विराट और अनुष्का अब लंदन में रहते हैं और दोनों कहते हैं कि वो अपने बच्चों को किसी दबाव में रहना नहीं सिखाना चाहते.
अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में दिखी थीं. दूसरी ओर विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 93 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें:
शिखर धवन ने कर ली सगाई, कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन सोफी शाइन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
What's Your Reaction?