महिला का शव साइकिल पर लादकर 15 किमी पैदल चले परिजन, थाने तक काटा बवाल, जानें पूरा मामला

ओडिशा के बालासोर जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. पड़ोसियों से विवाद के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई और इंसाफ के लिए परिवार को शव साइकिल पर रखकर करीब 15 किमी की यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ा. परिजनों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. ये बालासोर जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव की है. ANI के मुताबिक रविवार (10 मई) को जमीन की सीमा को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ. यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसियों ने फावड़े और बेलचे से महिला पर हमला कर दिया. पड़ोसियों के इस हमले में 39 साल की कमला सेठी की मौत हो गई.  परिजनों ने थाने तक निकाला मार्चपड़ोसियों के हमले में कमला सेठी की भाभी शकुंतला सेठी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला को इलाज के लिए कटक के एसबीसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. परिजनों का आरोप है कि इस घटना को 3 दिन हो गए हैं और इसके बावजूद भी पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. विरोध में परिवार और गांव वालों ने कमला सेठी के शव को साइकिल पर रखा और खैरा पुलिस थाने तक मार्च निकाला. #WATCH | Balasore, Odisha: One dead after being violently attacked by relatives over a family dispute in Balasore. Local outrage intensifies after the deceased's body was reportedly transported on a bicycle. (12.05) pic.twitter.com/FwTkm2F0hF — ANI (@ANI) May 13, 2026 परिवार का एंबुलेंस लेने से इनकारकमला सेठी के शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई. पुलिस ने इस दौरान शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन परिवार ने एंबुलेंस लेने से इनकार कर दिया और अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा. शिकायत के अनुसार जिस वाद-विवाद में महिला पर जानलेवा हमला किया गया, उसकी शुरुआत सुरेंद्र सेठी के घर निर्माण कार्य के दौरान हुई.  आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिसपड़ोसी भरत जेना और उसके परिवार ने जमीन अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए निर्माण पर आपत्ति जताई. इस दौरान दोनों परिवारों में विवाद बढ़ गया और भरत जेना, उसकी पत्नी भारती, बेटा मानस और परिवार के अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर महिला पर हमला कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और भारती जेना को हिरासत में लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. ये भी पढ़ें  Tamil Nadu: सेलम में तीन नाबालिगों ने एक स्कूली छात्र की हत्या कर बनाया वीडियो, मचा हड़कंप

May 13, 2026 - 10:30
 0
महिला का शव साइकिल पर लादकर 15 किमी पैदल चले परिजन, थाने तक काटा बवाल, जानें पूरा मामला

ओडिशा के बालासोर जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. पड़ोसियों से विवाद के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई और इंसाफ के लिए परिवार को शव साइकिल पर रखकर करीब 15 किमी की यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ा. परिजनों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

ये बालासोर जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव की है. ANI के मुताबिक रविवार (10 मई) को जमीन की सीमा को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ. यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसियों ने फावड़े और बेलचे से महिला पर हमला कर दिया. पड़ोसियों के इस हमले में 39 साल की कमला सेठी की मौत हो गई. 

परिजनों ने थाने तक निकाला मार्च
पड़ोसियों के हमले में कमला सेठी की भाभी शकुंतला सेठी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला को इलाज के लिए कटक के एसबीसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. परिजनों का आरोप है कि इस घटना को 3 दिन हो गए हैं और इसके बावजूद भी पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. विरोध में परिवार और गांव वालों ने कमला सेठी के शव को साइकिल पर रखा और खैरा पुलिस थाने तक मार्च निकाला.

परिवार का एंबुलेंस लेने से इनकार
कमला सेठी के शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई. पुलिस ने इस दौरान शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन परिवार ने एंबुलेंस लेने से इनकार कर दिया और अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा. शिकायत के अनुसार जिस वाद-विवाद में महिला पर जानलेवा हमला किया गया, उसकी शुरुआत सुरेंद्र सेठी के घर निर्माण कार्य के दौरान हुई. 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पड़ोसी भरत जेना और उसके परिवार ने जमीन अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए निर्माण पर आपत्ति जताई. इस दौरान दोनों परिवारों में विवाद बढ़ गया और भरत जेना, उसकी पत्नी भारती, बेटा मानस और परिवार के अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर महिला पर हमला कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और भारती जेना को हिरासत में लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें 

Tamil Nadu: सेलम में तीन नाबालिगों ने एक स्कूली छात्र की हत्या कर बनाया वीडियो, मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow