महंगाई पर सरकारी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सब्जी-अनाज के बढ़ेंगे दाम

आने वाले दिनों में त्योहारों और शादी-ब्याह के मौसम के कारण आम परिवारों को घरेलू खर्च के लिए ज्यादा पैसे लगाने पड़ सकते. केंद्र सरकार की ताजा मासिक आर्थिक रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि मौसम में बदलाव और सामान की सप्लाई में आने वाली दक्कतों से खाने-पीने की चीजों और दूसरी जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं. इसका असर लोगों के रसोई के बजट पर पड़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों और समुद्र के रास्ते होने वाली माल ढुलाई पर पड़ सकता है. इससे भारत का तेल आयात बिल भी प्रभावित हो सकता है. हालांकि, तेल की कीमतों में नरमी और रुपये की मजबूती महंगाई को काबू में रखने में मदद कर सकती है. त्योहार और शादी का मौसम बढ़ा सकता है महंगाई नवंबर से देश में त्योहारों और शादियों का मौसम शुरू हो रहा है. इस दौरान बाजार में खाने-पीने की चीजों और दूसरी वस्तुओं की मांग बढ़ सकती है. मांग में तेजी और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका है. खासकर सब्जियों और अनाज जैसी जरूरी चीजों के दाम पर इसका असर देखने को मिल सकता है. मिडिल ईस्ट के तनाव का भी पड़ सकता है असर सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों और समुद्री माल ढुलाई के खर्च में उतार-चढ़ाव हो सकता है. इसके अलावा, दुनिया भर में बदलती व्यापार नीतियां भी भारत के विदेशी कारोबार को प्रभावित कर सकती हैं. अक्टूबर में 6% के पार पहुंची महंगाई महंगाई का दबाव पहले ही दिखाई देने लगा है. अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% हो गई. नई सीरीज के तहत यह पहली बार था, जब महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6% की ऊपरी सीमा से आगे निकल गई. खाने-पीने की चीजों के महंगे होने को इसकी प्रमुख वजह बताया गया है. अर्थव्यवस्था को घरेलू मांग से मिल रहा सहारा सरकार का कहना है कि चुनौतियों के बावजूद देश में घरेलू मांग और औद्योगिक गतिविधियां आर्थिक विकास को सहारा दे रही हैं. मजबूत आर्थिक आधार और मुश्किल हालात से निपटने के लिए उपलब्ध वित्तीय सुरक्षा के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था बाहरी चुनौतियों का सामना करने की स्थिति में है. हालांकि, आने वाले महीनों में महंगाई की दिशा मौसम, सप्लाई, तेल की कीमतों और वैश्विक हालात पर निर्भर करेगी. 8th Pay Commission: 2028 में आएगी रिपोर्ट? एरियर बढ़ने से सरकार की बढ़ेगी टेंशन

Nov 28, 2026 - 17:30
 0
महंगाई पर सरकारी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सब्जी-अनाज के बढ़ेंगे दाम

आने वाले दिनों में त्योहारों और शादी-ब्याह के मौसम के कारण आम परिवारों को घरेलू खर्च के लिए ज्यादा पैसे लगाने पड़ सकते. केंद्र सरकार की ताजा मासिक आर्थिक रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि मौसम में बदलाव और सामान की सप्लाई में आने वाली दक्कतों से खाने-पीने की चीजों और दूसरी जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं. इसका असर लोगों के रसोई के बजट पर पड़ सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों और समुद्र के रास्ते होने वाली माल ढुलाई पर पड़ सकता है. इससे भारत का तेल आयात बिल भी प्रभावित हो सकता है. हालांकि, तेल की कीमतों में नरमी और रुपये की मजबूती महंगाई को काबू में रखने में मदद कर सकती है.

त्योहार और शादी का मौसम बढ़ा सकता है महंगाई

नवंबर से देश में त्योहारों और शादियों का मौसम शुरू हो रहा है. इस दौरान बाजार में खाने-पीने की चीजों और दूसरी वस्तुओं की मांग बढ़ सकती है. मांग में तेजी और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका है. खासकर सब्जियों और अनाज जैसी जरूरी चीजों के दाम पर इसका असर देखने को मिल सकता है.

मिडिल ईस्ट के तनाव का भी पड़ सकता है असर

सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों और समुद्री माल ढुलाई के खर्च में उतार-चढ़ाव हो सकता है. इसके अलावा, दुनिया भर में बदलती व्यापार नीतियां भी भारत के विदेशी कारोबार को प्रभावित कर सकती हैं.

अक्टूबर में 6% के पार पहुंची महंगाई

महंगाई का दबाव पहले ही दिखाई देने लगा है. अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% हो गई. नई सीरीज के तहत यह पहली बार था, जब महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6% की ऊपरी सीमा से आगे निकल गई. खाने-पीने की चीजों के महंगे होने को इसकी प्रमुख वजह बताया गया है.

अर्थव्यवस्था को घरेलू मांग से मिल रहा सहारा

सरकार का कहना है कि चुनौतियों के बावजूद देश में घरेलू मांग और औद्योगिक गतिविधियां आर्थिक विकास को सहारा दे रही हैं. मजबूत आर्थिक आधार और मुश्किल हालात से निपटने के लिए उपलब्ध वित्तीय सुरक्षा के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था बाहरी चुनौतियों का सामना करने की स्थिति में है. हालांकि, आने वाले महीनों में महंगाई की दिशा मौसम, सप्लाई, तेल की कीमतों और वैश्विक हालात पर निर्भर करेगी.

8th Pay Commission: 2028 में आएगी रिपोर्ट? एरियर बढ़ने से सरकार की बढ़ेगी टेंशन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow