कितनी है उस प्लेन की कीमत जिस पर सवार थे अजित पवार? मेंटेनेंस में आता है कितना खर्च? जानें सब कुछ
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया. वह मुंबई से बारामती एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे. वहीं लैंड करते वक्त उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी चपेट में आकर विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. क्या है Learjet 45 की खासियत? सफर के दौरान अजित पवार बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 बिजनेस जेट में सवार थे. बता दें कि कनाडाई कंपनी बॉम्बार्डियर (Bombardier Aerospace) Learjet 45 बनाती है, जबकि भारत में इसके ऑपरेशन का जिम्मा VSR Ventures संभालती है. कंपनी VT-SSK के नाम पर रजिस्टर्ड है. करीब 16 साल पुराना यह बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 एक मीडियम साइज का बिजनेस जेट है, जिसमें दो इंजन लगे होते हैं. इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट और VIP दौरे के लिए किया जाता है. सबसे पहले इसे जनवरी 1998 में पेश किया गया था. इस विमान में करीब 8 लोग आराम से बैठ सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना रूके लगभग 2630-3795 किमी की दूरी तय कर सकता है. इसकी स्पीड लिमिट लगभग 460 ktas (852 किमी/घंटा) है और सर्विस सीलिंग लगभग 51,000 फीट है. बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 बिजनेस जेट के केबिन की लंबाई 19.9 फीट, ऊंचाई 4.10 फीट और चौड़ाई 5.1 फीट है. इसकी और भी कई खासियत हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स सिस्टम, ट्रैफिक अलर्ट एंड कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (TCAS), वेदर रडार जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. कितनी है Learjet aircraft कीमत? Learjet aircraft के नए और अपग्रेडेड मॉडल की कीमत अमूमन 10 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 80 करोड़ से ज्यादा है. वहीं, पहले इस्तेमाल किए जा चुके Learjet 45 की कीमत 2.5-4.5 मिलियन डॉलर के बीच है. साल 2000 से पहले बने Learjet एयरक्राफ्ट के मॉडल की कीमत 900,000- 1.5 मिलियन डॉलर के बीच है. Learjet 45 के ऑपरेशन में भी बड़ा खर्च आता है. इसके इस्तेमाल, सफर के घंटे और मेंटेनेंस पर सालाना 600,000-800,000 डॉलर का खर्च बैठता है. कंपनी चार्टर सर्विस के लिए 3000-4500 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से फीस लेती है. भारत में प्राइवेट जेट का मार्केट भारत में प्राइवेट जेट का मार्केट तेजी से उभर रहा है. देश की लगातार आगे बढ़ती इकोनॉमी, बिजनेस ट्रैवल में बढ़ोतरी और HNWI (High Net Worth Individuals) की बढ़ रही आबादी के चलते प्राइवेट जेट की खरीदारी और इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. 2021-2024 के बीच इनकी संख्या में लगभग 25 परसेंट तक का उछाल आया है. इस सेक्टर के सालाना 13-15 परसेंट की दर से बढ़ने का अनुमान है. 2029 तक इनकी संख्या 700 से ज्यादा होने का अनुमान है. अभी फिलहाल भारत में लगभग 550 के करीब प्राइवेट जेट्स हैं. भारत में किसके पास सबसे महंगा प्राइवेट जेट? भारत में सबसे महंगा प्राइवेट जेट रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पास है. उनके Boeing 737 MAX 9 की कीमत 1 हजार करोड़ रुपये के करीब है. 6570 किलोमीटर के दायरे में फैला यह प्राइवेट जेट किसी चलते-फिरते महल से कम नहीं है. इसमें मास्टर बेडरूम से लेकर कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग एरिया, लग्जरी किचन जैसी कई फेसिलिटीज है. उनके अलावा, लक्ष्मी मित्तल, आदर पूनावाला, विजय माल्या जैसे बिजनेस मैन और अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन जैसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के पास भी अपना खुद का एयरक्राफ्ट है. ये भी पढ़ें: Hindustan Copper के शेयर ने काटा गदर, 2 सेशन में 15 परसेंट उछला भाव; क्यों रॉकेट सा भाग रहा स्टॉक?
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया. वह मुंबई से बारामती एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे. वहीं लैंड करते वक्त उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी चपेट में आकर विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई.
क्या है Learjet 45 की खासियत?
सफर के दौरान अजित पवार बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 बिजनेस जेट में सवार थे. बता दें कि कनाडाई कंपनी बॉम्बार्डियर (Bombardier Aerospace) Learjet 45 बनाती है, जबकि भारत में इसके ऑपरेशन का जिम्मा VSR Ventures संभालती है. कंपनी VT-SSK के नाम पर रजिस्टर्ड है. करीब 16 साल पुराना यह बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 एक मीडियम साइज का बिजनेस जेट है, जिसमें दो इंजन लगे होते हैं. इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट और VIP दौरे के लिए किया जाता है.
सबसे पहले इसे जनवरी 1998 में पेश किया गया था. इस विमान में करीब 8 लोग आराम से बैठ सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना रूके लगभग 2630-3795 किमी की दूरी तय कर सकता है. इसकी स्पीड लिमिट लगभग 460 ktas (852 किमी/घंटा) है और सर्विस सीलिंग लगभग 51,000 फीट है. बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 बिजनेस जेट के केबिन की लंबाई 19.9 फीट, ऊंचाई 4.10 फीट और चौड़ाई 5.1 फीट है. इसकी और भी कई खासियत हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स सिस्टम, ट्रैफिक अलर्ट एंड कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (TCAS), वेदर रडार जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.
कितनी है Learjet aircraft कीमत?
Learjet aircraft के नए और अपग्रेडेड मॉडल की कीमत अमूमन 10 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 80 करोड़ से ज्यादा है. वहीं, पहले इस्तेमाल किए जा चुके Learjet 45 की कीमत 2.5-4.5 मिलियन डॉलर के बीच है. साल 2000 से पहले बने Learjet एयरक्राफ्ट के मॉडल की कीमत 900,000- 1.5 मिलियन डॉलर के बीच है. Learjet 45 के ऑपरेशन में भी बड़ा खर्च आता है. इसके इस्तेमाल, सफर के घंटे और मेंटेनेंस पर सालाना 600,000-800,000 डॉलर का खर्च बैठता है. कंपनी चार्टर सर्विस के लिए 3000-4500 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से फीस लेती है.
भारत में प्राइवेट जेट का मार्केट
भारत में प्राइवेट जेट का मार्केट तेजी से उभर रहा है. देश की लगातार आगे बढ़ती इकोनॉमी, बिजनेस ट्रैवल में बढ़ोतरी और HNWI (High Net Worth Individuals) की बढ़ रही आबादी के चलते प्राइवेट जेट की खरीदारी और इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. 2021-2024 के बीच इनकी संख्या में लगभग 25 परसेंट तक का उछाल आया है. इस सेक्टर के सालाना 13-15 परसेंट की दर से बढ़ने का अनुमान है. 2029 तक इनकी संख्या 700 से ज्यादा होने का अनुमान है. अभी फिलहाल भारत में लगभग 550 के करीब प्राइवेट जेट्स हैं.
भारत में किसके पास सबसे महंगा प्राइवेट जेट?
भारत में सबसे महंगा प्राइवेट जेट रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पास है. उनके Boeing 737 MAX 9 की कीमत 1 हजार करोड़ रुपये के करीब है. 6570 किलोमीटर के दायरे में फैला यह प्राइवेट जेट किसी चलते-फिरते महल से कम नहीं है. इसमें मास्टर बेडरूम से लेकर कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग एरिया, लग्जरी किचन जैसी कई फेसिलिटीज है.
उनके अलावा, लक्ष्मी मित्तल, आदर पूनावाला, विजय माल्या जैसे बिजनेस मैन और अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन जैसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के पास भी अपना खुद का एयरक्राफ्ट है.
ये भी पढ़ें:
Hindustan Copper के शेयर ने काटा गदर, 2 सेशन में 15 परसेंट उछला भाव; क्यों रॉकेट सा भाग रहा स्टॉक?
What's Your Reaction?