मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, इस तारीख से होंगी नई कीमतें लागू

अब हर रोज की चाय और कॉफी आपकी जेब पर महंगी पड़ने वाली है. आज सुबह ही मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में इजाफा किया था. जिसके बाद अब देश की प्रमुख डेयरी अमूल ने भी दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमूल गोल्ड दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इस फैसले का असर उन परिवारों के मासिक बजट पर पड़ सकता है, जिनके घर में रोजाना अमूल दूध का इस्तेमाल होता है. खासकर चाय, कॉफी, बच्चों के दूध और दूसरी जरूरतों के लिए रोजाना दूध खरीदने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा खर्च करना होगा. कितने बढ़े दूध के दाम?अमूल ने दूध के दानों में 4-5% की बढ़ोतरी कर दी है. जिसके बाद अमूल का ताजा, गोल्ड, फुल क्रीम सभी की कीमतें दो से चार रुपये तक बढ़ गई हैं. अमूल गोल्ड की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बड़ोतरी की गई है. जिसके बाद इसकी कीमत 74 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि पहले अमूल गोल्ड मिल्क की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर थी.  तो वहीं अमूल ताजा दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. अमूल गोल्ड में प्रति लीटर 5.5% की वृद्धि की गई है. तो वहीं अमूल ताजा दूध में 3.3% की वृद्धि की गई है. ये नई दरें 12 नवंबर 2026, यानी कल सुबह से लागू हो जाएंगी. क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?दूध के दामों में अचानक हुई वृद्धि का कारण है देश में बढ़ती महंगाई. जिसके कारण हरा और सूखा चारा, पशु आहार और पैकेजिंग की लागत बढ़ रही है. तो वहीं माल ढुलाई के दामों में इजाफा भी इसका बड़ा कारण है. ऐसे में कंपनियों ने अब दूध के दाम बढ़ाने क फैसला किया है. इससे आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ पड़ने वाला है. ये भी पढ़ें: Qualcomm में छंटनी शुरू, कंपनी ने रखी शर्त; अगर 2 दिन में साइन कर दिए पेपर तो...

Nov 12, 2026 - 00:30
 0
मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, इस तारीख से होंगी नई कीमतें लागू

अब हर रोज की चाय और कॉफी आपकी जेब पर महंगी पड़ने वाली है. आज सुबह ही मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में इजाफा किया था. जिसके बाद अब देश की प्रमुख डेयरी अमूल ने भी दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमूल गोल्ड दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

इस फैसले का असर उन परिवारों के मासिक बजट पर पड़ सकता है, जिनके घर में रोजाना अमूल दूध का इस्तेमाल होता है. खासकर चाय, कॉफी, बच्चों के दूध और दूसरी जरूरतों के लिए रोजाना दूध खरीदने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा खर्च करना होगा.

कितने बढ़े दूध के दाम?
अमूल ने दूध के दानों में 4-5% की बढ़ोतरी कर दी है. जिसके बाद अमूल का ताजा, गोल्ड, फुल क्रीम सभी की कीमतें दो से चार रुपये तक बढ़ गई हैं. अमूल गोल्ड की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बड़ोतरी की गई है. जिसके बाद इसकी कीमत 74 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि पहले अमूल गोल्ड मिल्क की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर थी. 

तो वहीं अमूल ताजा दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. अमूल गोल्ड में प्रति लीटर 5.5% की वृद्धि की गई है. तो वहीं अमूल ताजा दूध में 3.3% की वृद्धि की गई है. ये नई दरें 12 नवंबर 2026, यानी कल सुबह से लागू हो जाएंगी.

क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?
दूध के दामों में अचानक हुई वृद्धि का कारण है देश में बढ़ती महंगाई. जिसके कारण हरा और सूखा चारा, पशु आहार और पैकेजिंग की लागत बढ़ रही है. तो वहीं माल ढुलाई के दामों में इजाफा भी इसका बड़ा कारण है. ऐसे में कंपनियों ने अब दूध के दाम बढ़ाने क फैसला किया है. इससे आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ पड़ने वाला है.

ये भी पढ़ें: Qualcomm में छंटनी शुरू, कंपनी ने रखी शर्त; अगर 2 दिन में साइन कर दिए पेपर तो...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow