मणिपुर में फिर बवाल, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, जानें पूरा मामला

COCOMI Rally in Imphal: मणिपुर में फिर से बवाल की खबर है. शनिवार को राज्य में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया. यह रैली COCOMI ने इम्फाल में निकाली. यह एक समिति है. इसका पूरा नाम मणिपुर की अखंडता पर समन्वय समिति है. मणिपुर की अखंडता और राज्य के लोगों को हक दिलाने का काम करती है.  इस रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान मार्च कर रहे लोग सीएम निवास की ओर मुड़ गए. इनका मकसद मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाना था. इसमें 6 बड़ी मांगे लिखी गईं थी.  प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हुई झड़प न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जैसे ही यह रैली आगे बढ़ी, माहौल खराब होता चला गया. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली. इस दौरान पुलिस ने रैली को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का उपयोग किया. हालांकि, प्रदर्शनकारियों के किसी तरह के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन माहौल इलाके में तनावपूर्ण बना हुआ है.  शनिवार को रैली इन्फाल में 1 बजे शुरू हुई थी. लोग अलग-अलग इलाके से निकले थे. यहां जगह-जगह से लोग आए थे. इनमें इंफाल के अलग-अलग इलाके, लैमलोंग बाजार, लम्बोई खोंगनांगखोंग,काकवा केटल, तिद्दिम ग्राउंड, हाओ ग्राउंड और ओरिएंटल कॉलेज से लोग आए थे.  इनके अलावा केशमथोंग, वांगोई और खांगेमबल्ली से भी बहुत लोग आए थे. यह सभी मेइती समुदाय से जुड़े हुए हैं. इनकी संख्या हजारों में थी. इनके हाथों में बैनर और पोस्टर थे. इसके अलावा नारेबाजी भी की जा रही थी. लोगों का कहना था कि वह अपनी मांगे सरकार को बताना चाहते हैं.  क्या है मांग प्रदर्शनकारियों की? इनकी कई बड़ी मांगे हैं. इनमें शांति और नॉर्मल लाइफ बहाल करने जैसी मांगे शामिल रहीं. साथ ही मणिपुर में जारी हिंसा रोकने, आमलोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, मणिपुर में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी,  हिंसा के जिम्मेदारों पर कार्रवाई, मणिपुर में स्थानीय लोगों की जमीन सुरक्षित करना, कोई बाहर से आकर जमीन न ले सके जैसी मांगे शामिल हैं. प्रदर्शनकारियों की भीड़ सीएम हाउस की तरफ बढ़ रही थी, तभी पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोका, तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई. पुलिस ने कहा है कि स्थिति काबू में हैं. सभी जगह नजर रखी जा रही है.  यह भी पढ़ें: दीदी को चिंता है...हिंदू ज्यादा हो गए तो सड़कों पर इफ्तारी कैसे होगी? बंगाल में गरजे CM योगी आदित्यनाथ

Apr 26, 2026 - 02:30
 0
मणिपुर में फिर बवाल, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, जानें पूरा मामला

COCOMI Rally in Imphal: मणिपुर में फिर से बवाल की खबर है. शनिवार को राज्य में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया. यह रैली COCOMI ने इम्फाल में निकाली. यह एक समिति है. इसका पूरा नाम मणिपुर की अखंडता पर समन्वय समिति है. मणिपुर की अखंडता और राज्य के लोगों को हक दिलाने का काम करती है. 

इस रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान मार्च कर रहे लोग सीएम निवास की ओर मुड़ गए. इनका मकसद मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाना था. इसमें 6 बड़ी मांगे लिखी गईं थी. 

प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हुई झड़प

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जैसे ही यह रैली आगे बढ़ी, माहौल खराब होता चला गया. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली. इस दौरान पुलिस ने रैली को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का उपयोग किया. हालांकि, प्रदर्शनकारियों के किसी तरह के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन माहौल इलाके में तनावपूर्ण बना हुआ है. 

शनिवार को रैली इन्फाल में 1 बजे शुरू हुई थी. लोग अलग-अलग इलाके से निकले थे. यहां जगह-जगह से लोग आए थे. इनमें इंफाल के अलग-अलग इलाके, लैमलोंग बाजार, लम्बोई खोंगनांगखोंग,काकवा केटल, तिद्दिम ग्राउंड, हाओ ग्राउंड और ओरिएंटल कॉलेज से लोग आए थे. 

इनके अलावा केशमथोंग, वांगोई और खांगेमबल्ली से भी बहुत लोग आए थे. यह सभी मेइती समुदाय से जुड़े हुए हैं. इनकी संख्या हजारों में थी. इनके हाथों में बैनर और पोस्टर थे. इसके अलावा नारेबाजी भी की जा रही थी. लोगों का कहना था कि वह अपनी मांगे सरकार को बताना चाहते हैं. 

क्या है मांग प्रदर्शनकारियों की? 
इनकी कई बड़ी मांगे हैं. इनमें शांति और नॉर्मल लाइफ बहाल करने जैसी मांगे शामिल रहीं. साथ ही मणिपुर में जारी हिंसा रोकने, आमलोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, मणिपुर में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी,  हिंसा के जिम्मेदारों पर कार्रवाई, मणिपुर में स्थानीय लोगों की जमीन सुरक्षित करना, कोई बाहर से आकर जमीन न ले सके जैसी मांगे शामिल हैं.

प्रदर्शनकारियों की भीड़ सीएम हाउस की तरफ बढ़ रही थी, तभी पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोका, तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई. पुलिस ने कहा है कि स्थिति काबू में हैं. सभी जगह नजर रखी जा रही है. 

यह भी पढ़ें:

दीदी को चिंता है...हिंदू ज्यादा हो गए तो सड़कों पर इफ्तारी कैसे होगी? बंगाल में गरजे CM योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow