भारतीय शेयर बाजार में आने वाली है IPO की बाढ़! 7 बड़ी कंपनियों को मिली सेबी की मंजूरी

Upcoming IPOs in India 2025: भारतीय शेयर बाजार में आने वाले कुछ महीनों में आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) की बहार आने वाली है. हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सात कंपनियों को अपने आईपीओ लाने की इजाजत दे दी है. सेबी ने विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों को आईपीओ के लिए हरी झंडी दिखाई है. जिसमें ज्वेलरी, केमिकल, रिन्यूएबल एनर्जी और लॉजिस्टिक्स जैसी अलग-अलग क्षेत्र की कंपनियां शामिल है.  पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसीआईएल), सेफेक्स केमिकल्स, एगकॉन इक्विपमेंट्स इंटरनेशनल, रेज़ॉन सोलर, शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज और सुदीप फार्मा कंपनी अपनी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इन नए आईपीओ से प्राइमरी मार्केट में हलचल बढ़ेगा और निवेशकों को निवेश के दूसरे विकल्प उपलब्ध होंगे. अपने-अपने क्षेत्र की जानी मानी इन कंपनियों के आईपीओ से शेयर मार्केट निवेशकों को काफी उम्मीद रह सकती है. ये कंपनियां ला रही है अपना आईपीओ 1. कैल्शियम फॉस्फेट और विशेष एक्सीपिएंट्स बनाने वाली गुजरात की सुदीप फार्मा 95 करोड़ रुपए के आईपीओ लाने की तैयारी में है. कंपनी को सेबी की ओर से रेगुलेटरी मंजूरी भी मिल गई है. कंपनी के द्वारा 95 करोड़ रुपए में नए शेयर और ऑफर फॉर सेल दोनों किए जाएंगे. कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार, नई टेक्नोलॉजी और कंपनी के दूसरे उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करेगी.  2. रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी रेज़ॉन सोलर 1,500 करोड़ रुपए के आईपीओ लाने की तैयारी कर रहा है. जानकारों का मानना है कि, ये इस साल की क्लीन एनर्जी से जुड़ी सबसे बड़ी पब्लिक ऑफरिंग में से हो सकती है.  3.  पुणे की कंपनी पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी को सेबी के द्वारा 450 करोड़ रुपये के आईपीओ लाने की इजाजत मिल गई है. कंपनी 450 करोड़ रुपए का नए शेयरों का आईपीओ लाएगी. कंपनी का उद्देश्य महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में अपने कारोबार को फैलाव करना है. साथ ही कंपनी दूसरी नई योजनाओं पर भी काम कर रही है.  4.  गुरुग्राम की कंपनी एगकॉन इक्विपमेंट्स इंटरनेशनल को सेबी के द्वारा 330 करोड़ रुपये के आईपीओ की लाने की इजाजत मिली है. कंपनी आईपीओ से जुटाए पैसों से नई मशीनरी खरीदने और कंपनी का कर्ज कम करने की योजना बना रही है.  5.  लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ के माध्यम से  1,200 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है.  इसके साथ ही, सेफेक्स केमिकल्स और एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसीआईएल) भी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है.     यह भी पढ़ें: महंगा हुआ सोना, बढ़ी गोल्ड लोन की मांग! अगस्त में ही गिरवी रखे गए 12 हजार करोड़ रुपए के गहने  

Oct 22, 2025 - 14:30
 0
भारतीय शेयर बाजार में आने वाली है IPO की बाढ़! 7 बड़ी कंपनियों को मिली सेबी की मंजूरी

Upcoming IPOs in India 2025: भारतीय शेयर बाजार में आने वाले कुछ महीनों में आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) की बहार आने वाली है. हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सात कंपनियों को अपने आईपीओ लाने की इजाजत दे दी है. सेबी ने विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों को आईपीओ के लिए हरी झंडी दिखाई है. जिसमें ज्वेलरी, केमिकल, रिन्यूएबल एनर्जी और लॉजिस्टिक्स जैसी अलग-अलग क्षेत्र की कंपनियां शामिल है. 

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसीआईएल), सेफेक्स केमिकल्स, एगकॉन इक्विपमेंट्स इंटरनेशनल, रेज़ॉन सोलर, शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज और सुदीप फार्मा कंपनी अपनी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इन नए आईपीओ से प्राइमरी मार्केट में हलचल बढ़ेगा और निवेशकों को निवेश के दूसरे विकल्प उपलब्ध होंगे. अपने-अपने क्षेत्र की जानी मानी इन कंपनियों के आईपीओ से शेयर मार्केट निवेशकों को काफी उम्मीद रह सकती है.

ये कंपनियां ला रही है अपना आईपीओ

1. कैल्शियम फॉस्फेट और विशेष एक्सीपिएंट्स बनाने वाली गुजरात की सुदीप फार्मा 95 करोड़ रुपए के आईपीओ लाने की तैयारी में है. कंपनी को सेबी की ओर से रेगुलेटरी मंजूरी भी मिल गई है. कंपनी के द्वारा 95 करोड़ रुपए में नए शेयर और ऑफर फॉर सेल दोनों किए जाएंगे. कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार, नई टेक्नोलॉजी और कंपनी के दूसरे उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करेगी. 

2. रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी रेज़ॉन सोलर 1,500 करोड़ रुपए के आईपीओ लाने की तैयारी कर रहा है. जानकारों का मानना है कि, ये इस साल की क्लीन एनर्जी से जुड़ी सबसे बड़ी पब्लिक ऑफरिंग में से हो सकती है. 

3.  पुणे की कंपनी पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी को सेबी के द्वारा 450 करोड़ रुपये के आईपीओ लाने की इजाजत मिल गई है. कंपनी 450 करोड़ रुपए का नए शेयरों का आईपीओ लाएगी. कंपनी का उद्देश्य महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में अपने कारोबार को फैलाव करना है. साथ ही कंपनी दूसरी नई योजनाओं पर भी काम कर रही है. 

4.  गुरुग्राम की कंपनी एगकॉन इक्विपमेंट्स इंटरनेशनल को सेबी के द्वारा 330 करोड़ रुपये के आईपीओ की लाने की इजाजत मिली है. कंपनी आईपीओ से जुटाए पैसों से नई मशीनरी खरीदने और कंपनी का कर्ज कम करने की योजना बना रही है. 

5.  लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज आईपीओ के माध्यम से  1,200 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है. 

इसके साथ ही, सेफेक्स केमिकल्स और एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसीआईएल) भी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है.    

यह भी पढ़ें: महंगा हुआ सोना, बढ़ी गोल्ड लोन की मांग! अगस्त में ही गिरवी रखे गए 12 हजार करोड़ रुपए के गहने

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow