भारतीय टीम से खेला पाकिस्तानी खिलाड़ी, भारत की जर्सी पहनी और लहराया तिरंगा; अब लगा दिया गया बैन
पाकिस्तान के एक खिलाड़ी पर भारत की जर्सी पहनने और भारतीय तिरंगा फहराने की वजह से अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा दिया गया है. इस पाकिस्तानी प्लेयर की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. दरअसल, पाकिस्तान के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत पर इस महीने की शुरुआत में एक निजी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने पर राष्ट्रीय महासंघ ने अनिश्चितकाल प्रतिबंध लगा दिया है. पाकिस्तान कबड्डी महासंघ (पीकेएफ) ने शनिवार को आपातकालीन बैठक के बाद राजपूत पर प्रतिबंध लगाया. उन्हें महासंघ या अन्य संबंधित अधिकारियों से अनिवार्य अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिए बिना टूर्नामेंट में खेलने के लिए और विदेश यात्रा करने का दोषी पाया गया. पीकेएफ के सचिव राणा सरवर ने कहा कि राजपूत को अनुशासनात्मक समिति के समक्ष अपील करने का अधिकार है. Pakistan Kabaddi Federation has imposed ban on Pakistani player Ubaidullah Rajput for representing Indian team in Bahrain Kabaddi Cup. Rajput has right to appeal but disciplinary committee is unlikely to grant any relief#Kabaddi #PakistanKabaddi pic.twitter.com/bA2t7Av3ze — Shakeel Khan Khattak (@ShakeelktkKhan) December 27, 2025 सरवर ने कहा कि महासंघ ने इस तथ्य पर गंभीरता से ध्यान दिया कि राजपूत न केवल बिना एनओसी के विदेश यात्रा पर गए, बल्कि उन्होंने भारत की एक टीम का प्रतिनिधित्व किया, "उसकी जर्सी पहनी और एक अवसर पर मैच जीतने के बाद भारतीय ध्वज को अपने कंधों पर लपेटा. सरवर ने कहा, लेकिन उन्होंने (राजपूत ने) दावा किया है कि यह पूरी तरह से गलतफहमी थी और उन्हें यह नहीं बताया गया था कि इस निजी टूर्नामेंट में वह जिस टीम के लिए खेलेंगे वह भारतीय टीम होगी. लेकिन फिर भी वह एनओसी नियमों का उल्लंघन करने के दोषी हैं." जीसीसी कप के दौरान भारतीय जर्सी पहने और भारतीय ध्वज लहराते हुए राजपूत के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद वह मुश्किल में फंस गए. सरवर ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों पर भी एनओसी लिए बिना इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिबंध और जुर्माना लगाया गया है. राजपूत ने इससे पहले माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें बहरीन में खेली गई प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था और वह एक निजी टीम का हिस्सा थे. उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे बाद में पता चला कि उन्होंने टीम का नाम ‘भारतीय टीम’ रखा था. मैंने आयोजकों से कहा कि वे भारत और पाकिस्तान के नाम का इस्तेमाल न करें. अतीत में निजी प्रतियोगिताओं में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ी एक साथ निजी टीम के लिए खेले हैं, लेकिन उन टीमों के नाम भारत या पाकिस्तान की टीम नहीं था. मुझे गलत जानकारी दी गई थी."
पाकिस्तान के एक खिलाड़ी पर भारत की जर्सी पहनने और भारतीय तिरंगा फहराने की वजह से अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा दिया गया है. इस पाकिस्तानी प्लेयर की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. दरअसल, पाकिस्तान के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत पर इस महीने की शुरुआत में एक निजी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने पर राष्ट्रीय महासंघ ने अनिश्चितकाल प्रतिबंध लगा दिया है.
पाकिस्तान कबड्डी महासंघ (पीकेएफ) ने शनिवार को आपातकालीन बैठक के बाद राजपूत पर प्रतिबंध लगाया. उन्हें महासंघ या अन्य संबंधित अधिकारियों से अनिवार्य अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिए बिना टूर्नामेंट में खेलने के लिए और विदेश यात्रा करने का दोषी पाया गया. पीकेएफ के सचिव राणा सरवर ने कहा कि राजपूत को अनुशासनात्मक समिति के समक्ष अपील करने का अधिकार है.
Pakistan Kabaddi Federation has imposed ban on Pakistani player Ubaidullah Rajput for representing Indian team in Bahrain Kabaddi Cup. Rajput has right to appeal but disciplinary committee is unlikely to grant any relief#Kabaddi #PakistanKabaddi pic.twitter.com/bA2t7Av3ze — Shakeel Khan Khattak (@ShakeelktkKhan) December 27, 2025
सरवर ने कहा कि महासंघ ने इस तथ्य पर गंभीरता से ध्यान दिया कि राजपूत न केवल बिना एनओसी के विदेश यात्रा पर गए, बल्कि उन्होंने भारत की एक टीम का प्रतिनिधित्व किया, "उसकी जर्सी पहनी और एक अवसर पर मैच जीतने के बाद भारतीय ध्वज को अपने कंधों पर लपेटा. सरवर ने कहा, लेकिन उन्होंने (राजपूत ने) दावा किया है कि यह पूरी तरह से गलतफहमी थी और उन्हें यह नहीं बताया गया था कि इस निजी टूर्नामेंट में वह जिस टीम के लिए खेलेंगे वह भारतीय टीम होगी. लेकिन फिर भी वह एनओसी नियमों का उल्लंघन करने के दोषी हैं."
जीसीसी कप के दौरान भारतीय जर्सी पहने और भारतीय ध्वज लहराते हुए राजपूत के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद वह मुश्किल में फंस गए. सरवर ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों पर भी एनओसी लिए बिना इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिबंध और जुर्माना लगाया गया है.
राजपूत ने इससे पहले माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें बहरीन में खेली गई प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था और वह एक निजी टीम का हिस्सा थे. उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे बाद में पता चला कि उन्होंने टीम का नाम ‘भारतीय टीम’ रखा था. मैंने आयोजकों से कहा कि वे भारत और पाकिस्तान के नाम का इस्तेमाल न करें. अतीत में निजी प्रतियोगिताओं में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ी एक साथ निजी टीम के लिए खेले हैं, लेकिन उन टीमों के नाम भारत या पाकिस्तान की टीम नहीं था. मुझे गलत जानकारी दी गई थी."
What's Your Reaction?