नीरज चोपड़ा-हिमानी मोर ने शादी के महीनों बाद किया ग्रैंड रिसेप्शन, चीफ गेस्ट PM मोदी ने आकर लगाए चार चांद

भारत के ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा ने जनवरी 2025 में हिमानी मोर से शादी रचाई थी. अब उसके 11 महीने बाद दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन किया है. 25 दिसंबर को उन्होंने करनाल में रिसेप्शन किया था, उसके 2 दिन बाद उन्होंने 27 दिसंबर को नई दिल्ली में एक और बड़ा कार्यक्रम रखा. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कार्यक्रम में आकर चार चांद लगाए और उन्होंने नीरज-हिमानी के साथ तस्वीर भी खिंचाई. उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है. कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने निवास स्थान पर होस्ट किया था. 27 दिसंबर को नई दिल्ली के द लीला पैलेस पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे. वो इससे पहले करनाल में आयोजित रिसेप्शन में भी पहुंचे थे, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने कपल को भगवान राम की प्रतिमा भेंट की थी. जब करनाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, उसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई बड़े नेता सम्मिलित हुए थे. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा एवं प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के विवाह रिसेप्शन में सम्मिलित होकर नवदंपति को शुभाशीर्वाद प्रदान किया।@narendramodi @Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/pfhtWN28kq — Haryana BJP (@BJP4Haryana) December 27, 2025 हिमानी मोर भी हैं एथलीट नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर भी खेल बैकग्राउंड से आती हैं. वो सोनीपत से हैं और टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार वो अब स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में नौकरी करती हैं. उन्होंने 2017 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, वहीं 2016 वर्ल्ड जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. साल 2018 में वो भारत की सिंगल्स खिलाड़ियों में 42वें और डबल्स में 27वें नंबर की एथलीट थीं. जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ओलंपिक खेलों में 2 मेडल जीत चुके हैं. 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में नीरज ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं 2024 पेरिस ओलंपिक्स में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था.  यह भी पढ़ें: श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ एलान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को नहीं मिली जगह Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के 7 क्रिकेटर; संन्यास के बावजूद विराट नंबर-1

Dec 28, 2025 - 16:30
 0
नीरज चोपड़ा-हिमानी मोर ने शादी के महीनों बाद किया ग्रैंड रिसेप्शन, चीफ गेस्ट PM मोदी ने आकर लगाए चार चांद

भारत के ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा ने जनवरी 2025 में हिमानी मोर से शादी रचाई थी. अब उसके 11 महीने बाद दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन किया है. 25 दिसंबर को उन्होंने करनाल में रिसेप्शन किया था, उसके 2 दिन बाद उन्होंने 27 दिसंबर को नई दिल्ली में एक और बड़ा कार्यक्रम रखा. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कार्यक्रम में आकर चार चांद लगाए और उन्होंने नीरज-हिमानी के साथ तस्वीर भी खिंचाई. उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है.

कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने निवास स्थान पर होस्ट किया था. 27 दिसंबर को नई दिल्ली के द लीला पैलेस पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे. वो इससे पहले करनाल में आयोजित रिसेप्शन में भी पहुंचे थे, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने कपल को भगवान राम की प्रतिमा भेंट की थी.

जब करनाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, उसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई बड़े नेता सम्मिलित हुए थे.

हिमानी मोर भी हैं एथलीट

नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर भी खेल बैकग्राउंड से आती हैं. वो सोनीपत से हैं और टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार वो अब स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में नौकरी करती हैं. उन्होंने 2017 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, वहीं 2016 वर्ल्ड जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. साल 2018 में वो भारत की सिंगल्स खिलाड़ियों में 42वें और डबल्स में 27वें नंबर की एथलीट थीं.

जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ओलंपिक खेलों में 2 मेडल जीत चुके हैं. 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में नीरज ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं 2024 पेरिस ओलंपिक्स में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था. 

यह भी पढ़ें:

श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ एलान, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को नहीं मिली जगह

Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के 7 क्रिकेटर; संन्यास के बावजूद विराट नंबर-1

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow